Connect with us

Latest News

झारखंड में कोरोना संक्रमित तीन नये मरीजों की पहचान, संख्या बढ़कर 32पहुंची

Published

on


रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है। शुक्रवार को रांची में कोविड-19 संक्रमित तीन नये मरीज मिले है। रिम्स के निदेशक ने तीन नये मरीजों की पुष्टि की है।
रिम्स निदेशक डॉ. डी.के.सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 185 में से 182 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आया है,वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया। राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके से ही तीनों नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। शुक्रवार को जिस युवक को कोरोना संक्रमित पाया गया, उसका भाई पहले से ही कोरोना संक्रमित था, जबकि दूसरा युवक हिन्दपीढ़ी के बगल में स्थित आजाद बस्ती का रहने वाला था, लेकिन हिन्दपीढ़ी की 24वर्षीय युवती से शादी होने के बाद वह भी हिन्दपीढ़ी में ही रह रहा था। जांच में पति-पत्नी दोनों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि 31मार्च को मलेशियाई महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से ही इलाके में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था।जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं 31 मार्च से लेकर 17 अप्रैल तक कुल 31 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्ध महिला की मौत हो गई। वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी दो कोरोना संदिग्धों की मौत हो चुकी है।
पहला मामलाः झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
दूसरा मामलाः राज्य में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था।वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था।
तीसरा मामलाः राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था। वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी। जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था। वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी।
चौथा मामलाः राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी।राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी।सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा।
पांचवां मामलाः झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया. जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे।इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है।
छठा मामलाः झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया. जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।
सातवां मामलाः झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया. जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी।जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे. मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था।
आठवां मामलाः झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया।जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।
नौवां मामलाः झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया। जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
दशवां मामलाः झारखंड का 10वां मामला 14 अप्रैल को आया। जिसमें रांची के कोरोना हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 2 मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं सिमडेगा से एक मरीज मिला। बता दें कि सिमडेगा का यह पहला मामला है।
ग्यारहवां मामलाः झारखंड में 11वां मामला 15 अप्रैल को आया।इसमें रांची के हिंदपीढ़ी का एक पॉजिटिव मरीज शामिल है।
बारहवां मामलाः झारखंड में 12वां मामला 16 अप्रैल को आया। इसमें धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया.
तेरहवां मामलाः झारखंड में 13वां मामला 17अप्रैल को आया। इसमें रांची के हिन्दपीढ़ी से एक और आजाद बस्ती से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.