Connect with us

Latest News

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

Published

on


दीपक प्रकाश अनुभवी व परिश्रमी कार्यकर्ता, पार्टी और मजबूत होगी-अरुण सिंह
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि श्री प्रकाश को केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त है,ये जुझारू,मिलनसार एवम पार्टी केलिये समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इनके मन मे हमेशा विधायक सांसद बनने से ज्यादा संगठन की मजबूती की चिंता दिखी।आज कार्यकर्ताओं ने इनके पदभार ग्रहण पर उत्सव मनाकर स्वागत किया,जो इनके प्रति प्यार और सम्मान को प्रकट करता है।
उन्होंने कहा कि 11 सदस्यों से स्थापित यह पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी बड़ी पार्टी बनी है तो इसके पीछे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग बलिदान और परिश्रम की ताकत है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेतृत्व है,हम भाजपा कार्यकर्ता शौभाग्यशाली हैं।
श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी 21वीं सदी में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशां में सार्थक प्रयास कर रहे है।अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करते हुए भारत की प्रतिष्ठा आज दुनिया मे बढ़ी है।जबकि कांग्रेस पार्टी ने अपने विचार को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है।आज कांग्रेस पार्टी टुकड़े टुकड़े गैंग की सहयोगी एवम आप पार्टी की पिछलग्गू बन गई है। कांग्रेस देश हित की चिंता करना छोड़ चुकी है।
प्रदेश की हेमंत सरकार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासियों का नर संहार कराती है।प्रशासन के सहयोग से सीएए समर्थन रैली पर हिंसक हमला होता है,कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही,विकास पूरी तरह ठप्प है।श्री सिंह ने कहा कि श्री दीपक प्रकाश के कुशल नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हुए बूथ स्तर तक और मजबूत होगी।

सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी बनेगी पार्टी-दीपक प्रकाश
पदभार ग्रहण समारोह मेंअध्यक्षीय संबोधन करते हुए पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा किभाजपा में पद सम्मान नही चुनौती है।उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा अवसर देने केलिये केंद्रीय नेतृव प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष,सह संगठन मंत्री सौदान सिंह सहित सभी का आभार प्रकट किया। प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है,लाखों कार्यकर्ता ही इसकी पूंजी है।हम सामूहिक नेतृत्व के बल पर कार्यकर्ताओं के सहयोग एवम परिश्रम के बल पर पार्टी को मजबूत करते हुए प्रदेश हित में सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के सामने दोहरी चुनौतियां हैं।हमे मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं की पहरेदारी भी करनी है,उसे जन जन तक पहुचाना है,साथ ही प्रदेश की जन विरोधी विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिये सड़क से सदन तक संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के विकास में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे परन्तु राज्य की संपदा को लूटने,राज्य को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे।
उन्होंने कहा कि अनुशासन पार्टी की पहचान है,हम सब इसके साथ बंधे हैं।
उन्होंने झारखंड में पार्टी को सींचने और सवारने वाले स्व कैलाशपति मिश्र,ललित उरांव सहित पद्मश्री कड़िया मुंडा, देवदास आप्टे सहित सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत,अभयकांत प्रसाद,यदुनाथ पांडेय,डॉ रविन्द्र राय,पीएन सिंह,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा,रघुवर दास,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे पार्टी के तीन पीढ़ियों के साथ काम करने का अवसर मिला है,मेरा अनुभव ही मेरी पूंजी है।

हिंदुत्व हमारी पहचान,अखंड भारत हमारा संकल्प-रघुवर दास
पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सभी पार्टियां परिवार एवम वंशवाद से ग्रसित है जबकि भाजपा विचार पर आधारित है।आंतरिक लोकतंत्र एवम सामूहिक निर्णय के बल पर पार्टी ने अपनी अलग पहचान बनाई है।श्री दास ने कहा कि सत्ता प्राप्त करना ही हमारा लक्ष्य नही,भाजपा कार्यकर्ता मा भारती को विश्व गुरु बनाने केलिये संकल्पित है,सत्ता केवल माध्यम है।
उन्होंने दीपक प्रकाश जी को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पूरी ईमानदारी एवम निष्ठा से पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता है।यही एक पार्टी है जहाँ चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है,और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय और प्रदेश का अध्यक्ष।
श्री दास ने कहा कि हिंदुत्व इस देश की पहचान है,हमे प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के बल पर भारत को विश्व गुरु बनाना है।
उन्होंने कहा कि देश तोड़ने वाली शक्तियां आज सक्रिय होकर मोदी जी बदनाम करने की साजिश कर रही है।हमे केंद्र सरकार की नीतियों,कार्यक्रमो को जन जन तक पहुचाना है,देश द्रोही ताकतों को मुंहतोड़ जवाब भी देना है।
राज्य की हेमंत सरकार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार गांव,गरीब, किसान विरोधी है।यह सरकार भ्रस्टाचार को बढ़ावा दे रही है,सरकार के घटक दल विरोधाभासी हैं।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण एवम श्वेत पत्र में विरोधाभास है।सर्वेक्षण ने पिछली सरकार को सराहा है ।सरकार बताए कौन सही है।हेमंत सरकार केवल दुर्भावनाओं से ग्रषित है,विकास इसके एजेंडे में नही है।

सहज सरल स्वभाव के धनी दीपक प्रकाश कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेंगे-बाबूलाल मरांडी
मरांडी ने कहा कि दीपक जी के साथ वर्षों तक कार्य करने का मेरा अनुभव है।ये सहज और सरल स्वभाव के धनी हैं।उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के रुप मे मैं विश्वाश दिलाता हूं कि हम सब सदन से सड़क तकआपके नेतृत्व में मिलकर संघर्ष करेंगे
उन्होंने कहा कि जनता हमे आशा भरी नजरों से देख रही है।हमे प्रदेश की जनता को विकास विरोधी सरकार की नाकामियों को बताना है।प्रदेश में अनेक चुनौतियां है मिलकर सामना करना है। हम कुछ दिन पूर्व केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाते थे परंतु अब हमें केंद्र की उपलब्धियां और हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करना है।
निवर्तवान प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी इनके कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
श्री गिलुवा ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में कई उपलब्धियां हासिल की है परंतु अभी बहुत कुछ करना बाकी है।आनेवाले दिनों में हमे अनेक चुनौतियों का सामना करना है।यह विकास विरोधी हेमंत सरकार हमे बार बार अवसर उपलब्ध करा रही है।
इसके पूर्व मंचस्थ अतिथियों ने दीपक प्रकाश का अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश पद्म कड़िया मुंडा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,पीएन सिंह, अभयकांत प्रसाद, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारी गण, सांसद, विधायक गण, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष गण, एवम हजारों की संख्या में पधारे कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू,एवम धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने किया। प्रकाश ने समारोह के उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत आसन ग्रहण किया। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह निवर्तवान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा,विधायक सीपी सिंह सहित पूर्व प्रदेश गण उपस्थित थे। मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर प्रकाश ने कक्ष में प्रवेश किया। दीपक प्रकाश गाजे बाजे के साथ अपने निवास से प्रदेश कार्यालय पहुचे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.