Connect with us

Latest News

तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले को पिछली सरकार में रफादफा करने की कोशिश हुई-इरफान

Published

on


रांची। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि चर्चित मॉब लिंचिंग तबरेज अंसारी की हत्याकांड के मामले को पिछली बार रफादफा करने की कोषिष की गयी, लेकिन नयी सरकार में जांच के बाद अदालत के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी।
विधानसभा से बाहर निकलने के बाद इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तबरेज अंसारी और जामताड़ा के मिनाज अंसारी हत्याकांड मामले भाजपा और आरएसएस के लोगों ने की है।
इरफान अंसारी ने कहा कि तबरेज अंसारी की निर्मम हत्या की गई। वह वेंडर था। भाजपा की सरकार में उसे चोर कहा गया। एक साजिश के तहत मामले को रफा-दफा करने का काम सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि उक्त परिवार से वे मिले हैं। खाने के भी लाले पड़े हैं। तबरेज को मारने वाला भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि वेसारी बातें गंभीरता के साथ बोलते है। तबरेज अंसारी ही नहीं, जामताड़ा में चर्चित मॉब लिंचिंग की घटना में मिनाज अंसारी को भी भाजपा-आरएसएस के लोगों ने ही मारा है। सबकी जांच होगी। इससे भाजपा के लोग परेशान हैं। दोषी को सजा और फांसी दिलाने का काम होगा। विधायक ने कहा कि उन्होंने दोबारा जांच की मांग की है। हर हाल में दोषी पर कार्रवाईई कराकर रहेंगे।
इधर,पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक विरंची नारायण ने कहा कियह मामला कोर्ट में है। ऐसे में किसी पर भी आरोप लगाना सही नहीं है। कांग्रेस विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान और परवाह नहीं किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में उनसे खेद व्यक्त करने को कहा। लेकिन उन्होंने माफी मांगने और खेद व्यक्त करने से इनकार कर दिया। यह विधानसभा और विधानसभा अध्यक्ष का अपमान है। इस अपमान को अध्यक्ष को गंभीरता से लेना चाहिए। नियमसम्मत कार्रवाईई कांग्रेस विधायक पर की जानी चाहिए। जब तक वे माफी नहीं मांगेंगे, तब तक विधानसभा चलने नहीं देंगे। वहीं भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होनी थी। कांग्रेस विधायक ने अपने एजेंडा पर बात करना शुरू कर दिया। आज वे सरकार के पक्ष में जरूर हैं, पर वे सरकार का हिस्सा नहीं हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक ने यह घोषणा कर दी कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में हुए सभी काम की जांच होगी। उन्होंने कहा मामले के कोर्ट में रहते हुए किसी भी पार्टी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। इसपर अध्यक्ष ने उन्हें खेद व्यक्त करने के लिए कहा। उसपर भी अड़ जाना यह संसदीय परंपरा के खिलाफ है। इससे सदन की मर्यादा तार-तार हुईई है। कांग्रेस को संसदीय मर्यादाओं से कोईई मतलब नहीं है। देश से कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। सदन में भी इरफान अंसारी वोट की राजनीति करते दिखे। ये गठबंधन की सरकार कांग्रेस के दबाव में आती हुईई दिख रही है। मुख्यमंत्री ने मामले को स्पष्ट करने पर कोई कदम नहीं उठाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.