Latest News
लौह नगरी में मुद्दों पर हो रही बातें, असर भी होगा?
आसान नहीं सीएम रघुवर की राह, अपने गढ़ में मिली पहली कड़ी चुनौती
झारखंड में जमेशपुर पूर्वी विधानसभा सबसे हॉट और चर्चित
जमशेदपुर।देश की राजनीति में चाणक्य की चर्चा खूब है। झारखंड की राजनीति में भी सरयू राय चाणक्य कहे जाते हैं और उनकी एक चतुर चाल ने भाजपा खेमे में हलचल मचा दी है। अविभाजित बिहार में चारा घोटाले से लेकर झारखंड के अन्य कई घोटालों से पर्दा उठाने वाले राय पिछली बार जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के कैबिनेट में मंत्री बने। इस बार टिकट मिलने में विलंब हुई तो पार्टी की मंशा भांप मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय ताल ठोंक दी।
राय के इस फैसले ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा को झारखंड का सबसे हॉट और चर्चित सीट बना दिया है। उनके मैदान में आने से वर्ष 1995 से लगातार 5 चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करने वाले रघुवर दास के सामने पहली बार कड़ी चुनौती पेश आई है। एग्रिको के अजय शर्मा कहते हैं कि अगर सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार नहीं होते तो रघुवर दास को चुनाव प्रचार के लिए यहां आने की जरूरत भी नहीं पड़ती। मुकाबला फिर एकतरफा होता। तो, सरयू राय के मैदान में आने से ऐसा क्या हुआ? बिरसानगर के राजेश बोले आम जनता से जुड़े कई गड़े मुद्दे फिर से उखड़ गए हैं।
दरअसल, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं जिनपर खूब चर्चा हो रही है। सबसे प्रमुख है शहर के बाहरी इलाके में 1700 एकड़ क्षेत्र में बसे 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने का मुद्दा। रघुवर दास पिछले सभी चुनावों में इस मुद्दे को उठाते रहे और जब मुख्यमंत्री बने तो वादा नहीं निभा पाए। एक पहल जरूर हुई लेकिन, मालिकाना हक की जगह 30 साल का लीज दे दिया गया। इससे कोई संतुष्ट नहीं है। दूसरा, मुद्दा है परिवारवाद और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली का। रघुवर दास के परिवार और सगे-संबंधियों को मिल रहे बढ़ावा का मुद्दा इस चुनाव में खूब उछाला जा रहा है। वहीं, पिछले कई वर्षों से शहर की कई बंद पड़ी कंपनियों को फिर से खुलवाने में नाकामी और बढ़ती बेरोजगारी के मसले पर भी रघुवर दास सवालों के घेरे में है। लोगों को लगता है कि बेदाग और बेबाक सरयू राय इस क्षेत्र से चुनाव जीतते हैं तो जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर बात आगे बढ़ेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सरयू राय ने रघुवर को चुनौती देकर सटीक चाल चली है। एक तरफ रघुवर के खिलाफ दबे आक्रोश को हवा दी है तो विरोधी वोट उनके पक्ष में गोलबंद हुए है। चूंकि, भाजपा ने उन्हें आधिकारिक रूप से पार्टी से निष्कासित नहीं किया है इसलिए भाजपा के परंपरागत वोटरों की सहानुभूति भी उनके साथ है। अगर राय अपने परंपरागत सीट जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़ते तो भाजपा के कैडर वोट से वंचित होते साथ ही सत्ता विरोधी लहर भी एक फैक्टर होता। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गौरव बल्लभ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, देश की लौहनगरी में विकास के पैमाने पर जनता की सहानुभूति रघुवर के साथ है। शहर की गलियों तक सड़कें बनी है। गोलमुरी के संजय कहते हैं कि रघुवर के खिलाफ लोगों का स्वर तेज हो गया है, जमीनी हकीकत और चुनावी समीकरण बहुत नहीं बदला है। संजय की बातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रघुवर के पक्ष में बात करने वाले पिछले चुनाव में उन्हें मिली 70 हजार से अधिक मतों की जीत याद दिलाना नहीं भूलते। बिनोद सिंह कहते हैं टक्कर है लेकिन, रघुवर का वोट बैंक बहुत बड़ा है। हार-जीत तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा लेकिन, यह पहला अवसर है जब रघुवर दास को अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत झोंकनी पड़ी है।
रघुवर की जीत-हार के मायने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि भाजपा अगर चुनाव जीतती है तो अगले सीएम भी रघुवर दास ही होंगे। राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री भी है। पूरे प्रदेश की नजर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा पर है। रघुवर दास भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं। बैनर-पोस्टर में मोदी के बाद दूसरी बड़ी तस्वीर उन्हीं की नजर आती है। अपने ही विधानसभा क्षेत्र में ही घिर जाने की चर्चा पूरे प्रदेश में है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
