Latest News
13 विस सीटों के लिए प्रचार समाप्त
30को सुबह सात बजे से डाले जाएंगे वोट
रांची। झारखंड में तेरह विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मियों को संबंधित कलेक्टर के लिए रवाना किया जा रहा है।
पलामू विधानसभा की पांच सीट के लिए शाम तीन बजे थमा चुनाव प्रचार खत्म होने बाद पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी और जिले के बाहर के लोगो को जिला छोड़ने के लिए निर्देश दिया गया है। जिले के उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. शांतनु दास ने कहा कि दो दिनों तक जिले में पूरी तरह से ड्राई डे रहेगी और इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
पहले चरण का चुनाव 30 नवम्बर को चतरा, गुमला, बिशुनपुर,लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज ,विश्रामपुर ,छतरपुर,हुसैनाबाद ,गढ़वा ,भवनाथपुर विधानसभा सीट के मतदान होना है। इन सीटों के लिए कुल 189 प्रत्याशी का भाग्य का फैसला होना है.पहले चरण में 37लाख से अधिक (3783055) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इन विधानसभा के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों में सुबह 7ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सभी बूथों पर सशस़्ा बलों की तैनाती की गयी है।
इधर, लातेहार जिले में गुरुवार को अहले सुबह से ही 30 नवंबर को अति संवेदनशील बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मियों को भारतीय सेना के हेलीकॉटर से रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिशान कमार, उप विकास आयुक्त माधवी मिश्र, जिले के एसपी प्रशांत कुमार मौजूद हैं। इससे पहले बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने इन कर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी हौसला अफजाई किया. उन्होने भयमुक्त होकर सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान करवाने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन को आपकी कार्य क्षमता पर पूरा भरोसा है और आप सबो से पूरी तन्यमता से कार्य कर चुनाव सफल कराने की अपेक्षा की जाती है. उप विकास आयुक्त सुश्री मिश्रा ने भी मतदान कर्मियों का हौसला अफजाई की. जिले में 125 अति संवेदनशील बूथों पर पर हेलीकॉटर से मतदानकर्मियों को पहुंचाया जा रहा है।
पहले चरण में राज्य के उग्रवाद प्रभावित जिले के रूप में चिह्नित पलामू, लातेहार, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा और चतरा जिले के 13 विधानसभा सीटों डाटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, पांकी , हुसैनाबाद, लातेहार, मनिका, गढ़वा, भवनाथपुर, चतरा और लोहरदगा के लिए वोट होना है।
इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है, उनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से पार्टी प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत, आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत शामिल है। वहीं डालटनगंज में भाजपा के आलोक चौरसिया और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर में भाजपा प्रत्याशी सह स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे, छतरपुर में भाजपा की पुष्पा देवी, आजसू पार्टी के राधाकृष्ण किशोर और राजद के विजय राम, हुसैनाबाद में आजसू पार्टी प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता और राजद के संजय प्रसाद सिंह यादव, पांकी में कांग्रेस के देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और भाजपा के शशिभूषण मेहता, लातेहार में भाजपा के प्रकाश और झामुमो के बैद्यनाथ राम, मनिका में कांग्रेस के रामचंद्र चेरो और भाजपा के रघुपाल सिंह, गुमला में भाजपा के मिशिर कुजूर और झामुमो के भूषण तिर्की, बिशुनपुर में झामुमो के चमरा लिंडा और भाजपा के अशोक उरांव तथा चतरा से राजद के सत्यानंद भोक्ता और भाजपा के जर्नादन पासवान के बीच मुख्य मुकाबला है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
