Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

रास चुनाव हार्स-ट्रेडिंगः-35 ठिकानों पर सीबीआई छापामारी

Published

on


30मार्च को रद्द हुए राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे पवन धूत के कोलकाता स्थित तीन ठिकानों पर छापा
राज्यसभा के पूर्व सासद अजय मारु व इनके भाई पवन मारु के राची स्थित आवास पर छापा
आजसू विधायक सह मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी के रांची और रजरप्पा (रामगढ़) स्थित आवास पर छापा
बोकारो जिले के चंदन क्यारी से आजसू विधायक उमाकात रजक के रांची और पैतृक आवास पर छापा
पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई से आजसू विधायक रामचंद्र सहीस के रांची व जुगसलाई स्थित आवास पर छापा
लोहरदगा से आजसू विधायक उमाकात रजक के रांची व लोहरदगा स्थित आवास पर छापा
गोड्डा से राजद विधायक संजय यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास पर छापा
चतरा से राजद विधायक जनार्दन पासवान के रांची व चतरा जिले के प्रतापपुर स्थित आवास पर छापा
हजारीबाग से काग्रेस विधायक सौरभ नारायण सिंह के रांची व हजारीबाग स्थित आवास पर छापा
गाण्डेय से काग्रेस विधायक सरफराज अहमद के रांची, गिरिडीह व पटना स्थित आवास पर छापा
भवनाथपुर से काग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव के रांची व नगर ऊटारी स्थित आवास पर छापा
काके से भाजपा विधायक रामचंद्र बैठा के रांची व काके स्थित आवास पर छापा
राजमहल से भाजपी विधायक अरुण मंडल का रांची व साहेबगंज स्थित आवास पर छापा
जामा से झामुमो विधायक सीता सोरेन के रांची व दुमका स्थित आवास पर छापा
तोरपा (खूंटी) से झामुमो विधायक पौलुस सुरीन के रांची व जमशेदपुर स्थित आवास पर छापा
छतरपुर से जदयू विधायक डॉ. सुधा चौधरी के रांची व छतरपुर स्थित आवास पर छापा


15 विधायकों पर सीबीआई की गिरी गाज
पवन धूत, उनके रिश्तेदार अजय मारु समेत 15 विधायकों के 35 ठिकानों पर सीबीआई ने की एक साथ छापामारी
अरुण मंडल के आवास से मिला 16 लाख नकद, कई विधायकों के यहां से सीबीआई ने जुटाएं महत्वपूर्ण सबूत
रांची,18मई । झारखंड में 30 मार्च को रद्द हुए राज्यसभा चुनाव में हार्स-ट्रेडिंग के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंत्री, विधायकों, पूर्व सांसद और निर्दलीय प्रत्याशी पवन धूत के लगभग तीन दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गयी। सीबीआई ने आज ऑजसू के चार विधायकों, भाजपा के दो, जदयू के एक व झामुमो के दो विधायकों के अलावा कांग्रेस के तीन तथा राजद के दो विधायकों के ठिकानों पर छापामारी की गयी। वहीं आज किसी झाविमो तथा निर्दलीय विधायकों के ठिकानों पर छापामारी नहीं की गयी।

सीबीआई की छापामारी में अब तक मिली सूचना के अनुसार भाजपा विधायक अरुण मंडल के आवास से 16 लाख रुपये नकद जब्त की गयी है। इसके अलावा अन्य विधायकों के ठिकानों से मोबाइल, लैपटॉप, कागजात, बैंक एकाउंट के पासबुक समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये है। सीबीआई ने आज रांची के ही 20 ठिकानों पर छापामारी की। जबकि रांची के बाहर विभिन्न जिलों जमशेदपुर, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, साहेबगंज, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ के साथ कोलकाता के तीन ठिकानों पर छापामारी की गयी।


सीबीआई की एक टीम आज सुबह मंत्री और ऑजसू विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी के रामगढ़ व रांची स्थित आवास पर छापामारी के लिए पहुंची। वहीं सीबीआई की टीम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अजय मारु के रांची स्थित आवास, कांग्रेस विधायक सरफराज अहमद के गिरिडीह स्थित आवास, ऑजसू विधायक उमाकांत रजक के बोकारो जिला स्थित चंदनकियारी स्थित आवास, कांग्रेस विधायक सौरभ नारायण सिंह के हजारीबाग स्थित आवास, झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक पौलुस सुरीन व सीता सोरेन के आवास, ऑजसू विधायक रामचंद्र सहिस के जमशेदपुर और कमल किशोर भगत के लोहरदगा स्थित आवास, कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव के रांची व गढ़वा स्थित आवास में छापामारी की गयी।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल विधायक जर्नादन पासवान के चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित आवास और राजद के ही संजय सिंह यादव के गोड्डा स्थित आवास में छापामारी की गयी। इसके अलावा सीबीआई की एक टीम ने कोलकाता में निर्दलीय विधायक पवन कुमार धूत के तीन ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गयी।
सीबीआई की टीम आज सुबह हजारीबाग स्थित सौरभ नारायण सिंह के कार्यालय पहुंची और कार्यालय को सील कर दिया गया। बाद में सौरभ नारायण सिंह खुद मौके पर पहुंचे, तो छानबीन शुरु की गयी। सौरभ नारायण सिंह ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे है और सीबीआई जैसे चाहे, जांच कर सकती है। वहीं कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव ने भी कहा कि उन्हें सीबीआई जांच से कोई आपत्ति नहीं है। सीबीआई जिस तरह से चाहे जांच कर लें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अनंत प्रताप देव ने कहा कि सीबीआई अधिकारी उनके आवास पर जिस तरह से छानबीन करना चाहते है, पूरी तरह से जांच कर संतुष्ट हो जाए। कांग्रेस के एक अन्य विधायक और वरिष्ठ नेता सरफराज अहमद के गिरिडीह स्थित आवास पर भी सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची।
भाजपा विधायक अरुण मंडल के साहेबगंज स्थित और विधायक रामचंद्र बैठा के कांके स्थित आवास में भी सीबीआई अधिकारियों ने एक साथ छापामारी कर घर की तलाशी ली। ऑजसू विधायक रामचंद्र सहिस के जमशेदपुर स्थित आवास पर भी सीबीआई टीम ने धावा बोल कर बैंक एकाउंट व अन्य दस्तावेजों की छानबीन की, जबकि बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित ऑजसू विधायक उमाकांत रजक के घर से सीबीआई ने बैंक एकाउंट व लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया। सीबीआई अधिकारियों ने उमाकांत रजक की पत्नी से पूछताछ भी की। जनता दल यूनाईटेड विधायक और पूर्व मंत्री सुधा चौधरी के आवास पर भी छापामारी कर सीबीआई ने कई दस्तावेज को बरामद किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अजय मारु के रांची स्थित आवास पर भी सीबीआई छापामारी की गयी। राज्यसभा चुनाव के वक्त ऐसी चर्चा थी कि अजय मारु अपने नजदीकी रिश्तेदार और निर्दलीय विधायक पवन कुमार धूत के लिए काम कर रहे थे। फिलहाल सीबीआई की ओर से इन छापामारी के बारे में कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं दिय गया है और देर शाम तक सीबीआई अधिकारी छापामारी में जब्त दस्तावेजों को एकत्रित करने में जुटे रहे। इससे पहले भी सीबीआई की टीम ने हार्स-ट्रेडिंग के मामले में कई ठिकानों पर छापामारी की थी और कुछ लोगों से पूछताछ की थी। चंद्रप्रकाश चौधरी ने छापामारी के बाद रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज सुबह सीबीआई के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और सर्ज वारंट का आदेश दिखाया। जिसके बाद सीबीआई अधिकारियों को जांच करने की इजाजत दे दी गयी। उनकी ओर से जांच में सीबीआई को सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया।
इधर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तीन ठिकानों पर भी सीबीआई छापामारी की गयी। गोड्डा से मिली जानकारी के अनुसार छह सदस्यीय सीबीआई टीम ने विधायक संजय प्रसाद यादव के आवास पर छापेमारी शुरु की। लगभग पांच घंटे तक ब्यूरो अधिकारियों ने उनके आवास पर कागजात और अन्य सामानों की तलाशी ली। विधायक से बंद कमरे में ब्यूरो अधिकारियों ने लगभग डेढ़ घंटे पूछताछ की। तलाशी के बाद कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किये गए हैं। विधायक संजय यादव ने सीबीआई छापेमारी के मामले में कोई खुलासा नहीं किया। उधर,रामगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रप्रकाश चौधरी के पैतृक निवास और उनके रिश्तेदारों के यहां ब्यूरो अधिकारियों ने छापामारी अभियान चलाया। रजरप्पा स्थित मंत्री के आवास पर सवेरे से देर शाम तक छापामारी जारी रही। गोला क्षेत्र में चंद्रप्रकाश चौधरी के रिश्तेदारों के आवासों पर भी तलाशी ली गयी। छापामारी के मामलों में सीबीआई टीम ने समाचार माध्यमों को कुछ बताने से इंकार किया । तलाशी अभियान के दौरान कुछ महत्वपूर्ण कागजात जब्त किये गये हैं।
इस बीच गिरिडीह से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस विधायक सरफराज अहमद के आवास पर सीबीआई अधिकारियों ने छापामारी की। ब्यूरो के लगभग आधा दर्जन अधिकारी साढ़े आठ बजे विधायक के आवास पर दाखिल हुए। तलाशी अभियान के क्रम में सरफराज अहमद से घंटों पूछताछ की गयी। बाद में सरफराज अहमद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार्स-ट्रेडिंग की शिकायतों के मामले में सीबीआई द्वारा अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई अधिकारी कुछ कागजात अपने साथ लेते गए है।
उधर,बोकारो में सीबीआई के एक दल ने चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक के आवास पर लगभग चार घंटे तक छापामारी की। इस दौरान लैपटॉप, मोबाईल और कई बैंक खाते भी जब्त किये गए हैं। छापामारी दल के नेतृत्व कर रहे सीबीआई अधिकारी ने जब्त सामग्रियों के बारे में जानकारी दी।
हजारीबाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक सौरभ नारायण सिंह के आवास पर ब्यूरो अधिकारियों ने कई घंटे तक छापामारी की। सीबीआई अधिकारियों ने विधायक से काफी देर तक पूछताछ भी की। तलाशी अभियान के बाद सीबीआई ने कुछ मोबाईल सेट और दस्तावेज भी जब्त किये। बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधायक सौरभ नारायण सिंह ने बताया कि हार्स-ट्रेडिंग के मामले में जांच के दौरान सीबीआई ने छापामारी की है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में उन्होंने अपना वोट पार्टी विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह को दिखा कर वोट दिया था।
चतरा से मिली जानकारी के अनुसार राजद विधायक जर्नादन पासवान के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास पर सीबीआई की टीम ने आज सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक करीब तीन घंटे तक छापामारी की गयी। सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम द्वारा की गयी छापामारी के दौरान विधायक समेत परिवार के कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। बताया गया है कि छापामारी के वक्त घर पर विधायक के कुछ रिश्तेदार उपस्थित थे। सीबीआई वालों ने रुम का ताला नहीं खोले जाने पर विधायक के कमरे का ताला तोड़ डाला। सीबीआई जांच पड़ताल के बाद कुछ दस्तावेज अपने साथ लेकर गयी है।
गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के भी पैतृक आवास पर सीबीआई ने छापामारी की। हालांकि अनंत प्रताप देव रांची आ गये थे। सीबीआई को उनके आवास से भी कई अहम दस्तावेज मिले है।
उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को रद्द हुए राज्यसभा चुनाव में हार्स-ट्रेडिंग की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव को रद्द करने का फैसला सुनाया था। रद्द हुए चुनाव के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार धूत और आरके अग्रवाल के अलावा कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू और झामुमो के संजीव कुमार चुनाव मैदान में थे। बाद में इस मामले में कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गयी थी, लेकिन अदालत ने उस याचिका को खारिज करते हुए आयोग को पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया गया था।जिसके बाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गयी। इधर, चुनाव रद्द होने के बाद चुनाव आयोग ने बाद में 3 मई को दुबारा चुनाव संपन्न कराया, जिसमें झामुमो के संजीव कुमार और कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू विजयी रहे। सीबीआई ने पिछले दिनों झारखंड विधानसभा में जाकर रद्द हुए राज्यसभा चुनाव के मतपेटी को खोला था और मतपत्रों की छानबीन की थी। मतपत्रों के आधार पर पवन धूत को वोट देने वाले विधायकों की सूची बनाकर सीबीआई ने संभवतः आज यह छापामारी की कार्रवाई की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.