Latest News
जेएसएलपीएस के प्रखंड स्तरीय कर्मियों के वेतन में 2 हजार की होगी बढ़ोतरी
’रांची,10जुलाई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि 2009 में जिस आजीविका मिशन का बीज बोया गया था, आज 10 वर्ष बाद वह वट वृक्ष बन चुका है और हमसब उसकी 10वीं वर्षगांठ मना रहें हैं। 2014 से पूर्व राज्य में मात्र 43 हजार सखी मंडल का गठन हुआ था लेकिन यह आप सभी के अथक मेहनत से मात्र साढ़े 4 साल में 5 गुना बढ़ कर सखी मंडल की संख्या 2 लाख 3 हजार 589 हो गई। अब आप सभी को एक और लक्ष्य साधना है। राज्य के बचे हुए 300 पंचायत में भी सखी मंडल का गठन 30 सितंबर तक पूरा कर लें। सरकार अपने हिस्से का 40 प्रतिशत अंशदान सखी मंडल के गठन के साथ उपलब्ध करा देगी। शेष 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा तीन माह के अंदर उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को झारखण्ड मंत्रालय में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जेएसएलपीएस की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों के साथ सीधा संवाद के दौरान कही।
बीपीएल परिवार को रोजगार से जोड़ना लक्ष्य’
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी इस बात को ध्यान में रखें कि गरीब और आदिवासी महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकताओं में है। राज्य के ठच्स् परिवार को रोजगार से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है। ऐसे परिवार की पहचान कर परिवार की महिला को सखी मंडल से जोड़े। नए बन रहे सखी मंडल में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दें। उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें। राज्य की महिलाएं मेहनती हैं और उन्हें झारखण्ड के विकास में महती भूमिका निभानी है।
’सखी मंडल की महिलाएं भी जाएंगी इजरायल’
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और पशुपालन में सामंजस्य नहीं होगा तो पूर्ण रूप से आर्थिक स्वावलंबन संभव नहीं है। राज्य सरकार सखी मंडल की महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध करा रही है। अब उन्हें गव्य पालन के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी। ठच्स् महिलाओं को 90 प्रतिशत के अनुदान पर पूर्व से दो गाय उपलब्ध कराया जा रहा है। गव्य पालन हेतु मिल रहे अनुदान का लाभ लोगों को लेना चाहिए। क्योंकि राज्य में हर वर्ष 400 करोड़ का दूध अन्य राज्यों से आता है। हमें दूध उत्पादन में इस दूरी को पाटना है। सखी मंडल की महिलाएं खेती के क्षेत्र में भी आगे आएं।इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी इजरायल भेजा जायेगा, ताकि वे आधुनिक व उन्नत कृषि की बारीकियों से अवगत हो सकें।
’उज्ज्वला दीदी बनाएं, 14 लाख परिवार को स्च्ळ कनेक्शन देना है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर उज्ज्वला दीदी को 30 सितंबर तक नियुक्त करें। उज्ज्वला दीदी गांव में ऐसे जरूरतमंद परिवार को चिन्हित करेंगी, जिसे उज्ज्वला योजना का लाभ देना है। सरकार आनेवाले दिनों में 14 लाख परिवार को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित करेगी।
’सखी मंडल को सशक्त किया गया’
मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि 2014 के पूर्व की स्थिति में बदलाव आया है। आज मनरेगा में झारखण्ड देश में अव्वल है। यह आने आप मे उपलब्धि है कि सखी मंडल का गठन कर सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया है। विभाग सीधे गांव और ग्रामीण तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने हेतु उनके लिए लिफ्ट इर्रिगेशन की व्यवस्था की जा रही है।
कार्यक्रम के बाद ’मुख्यमंत्री व अन्य अथितियों को गढ़वा स्थित परकरी प्रखंड की सखी मंडल द्वारा अंगवस्त्र’ उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
’इस अवसर पर मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग नीलकंठ सिंह मुंडा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग अविनाश कुमार, सचिव, खाद्य अमिताभ कौशल, सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग पूजा सिंघल, जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।’
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
