Latest News
महाराष्ट्र-हरियाणा के साथ झारखंड विस चुनाव कराने की अटकलें तेज
रांची,14जून। लोकसभा चुनाव में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता मिली है और इस जीत के बाद अपने पक्ष में बने माहौल का फायदा उठाते हुए सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन द्वारा निर्धारित समय से दो-ढ़ाई महीने पहले ही महराष्ट्र और हरियाणा के साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जल्द ही इस संबंध में निर्णय ले लिये जाने की संभावना है।
हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर 2019 है जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर 2019 तक है,वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 तक है। ऐसी स्थिति हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के बीच कार्यकाल में करीब दो महीने का ही अंतर है। ऐसे में चुनाव आयोग भी तीनों राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव करा सकता है। बताया गया है कि समय से पूर्व विधानसभा चुनाव कराने के लिए इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को झारखंड विधानसभा भंग करने का निर्णय लेते हुए समय से पहले चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से सिफारिश करनी पड़ेगी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसी हफ्ते नौ जून को तीनों राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र और हरियणा की कोर कमेटी के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। वहीं 13 जून को अमित शाह की अध्यक्षता में प्रदेश के अध्यक्षों, प्रभारियों और संगठन के महासचिवों की बैठक के बाद जो तस्वीरें उभर कर सामने आई है उस मुताबिक तीनों राज्यों के चुनाव तक अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष बने रह सकते हैं और अमित शाह की सीधी नजर इन तीनों राज्यों के चुनाव पर है।
भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी नाम नहीं जाहिर करने के साथ बताते हैं कि वैसे भी प्रदेशों के अधिकतर नेता चाहते हैं कि अमित शाह की अध्यक्षता और रणनीति में चुनाव में जाना बेहतरीन होगा।झारखंड पर पार्टी की पहले से नजर है. और इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साठ प्लस का लक्ष्य तय कर दिया है। साथ ही सभी तैयारी पूरी करने का समय भी तय किया गया है। लोकसभा चुनाव में झारखंड को लेकर पहले जो थोड़ी बहुत चिंता थी वह नतीजों के साथ खत्म हो गई है। इसलिए दोनों राज्यों के साथ झारखंड का भी चुनाव कराया जा सकता है। तीनों राज्यों में चुनाव एक साथ होने से हवा भी बनी रहेगी।
गौरतलब है कि इन तीनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है और लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था, विधानसभा चुनाव में जीत के इस सिलसिले को बनाए रखने के लिए पार्टी कोई दांव खाली जाने नहीं देना चाहती. झारखंड में बीजेपी- आजसू गठबंधन ने 12 सीटें जीती है और लगभग 83 लाख वोट हासिल किए हैं।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
