Latest News
नक्सली हमले में 13 जवान घायल,चार की हालत गंभीर
/मुठभेड़ में कई माओवादियों को भी गोली लगी,सर्च ऑपरेशन जारी
रांची,28मई। झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट की मदद से सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। तलाशी अभियान से वापस लौट रहे जवानों को आई ई डी ब्लास्ट कर निशाना बनाने के साथ ही जवानों पर फायरिंग भी की। इस हमला में 13 जवानों के घायल हो गये है। घायल जवानों को तत्काल हेलीकॉप्टर भेज कर रांची लाया गया और मेडिका अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है। हालांकि मामूली रूप से घायल एक दर्जन अन्य घायल जवानों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है।
पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय ने नक्सली हमले में घायल जवानों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की और समुचित इलाज के संबंध में चिकित्सकों से बात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने बताया कि इस हमले में 13 जवान घायल हुए है, इनमें से नौ जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है, वहीं घायल चार जवानों की स्थिति गंभीर है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में लोकसभा चुनाव में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से जगह-जगह आईईडी और लैंड माइंस बिछा कर रखा था। अब भी इलाके में भारी संख्या में आईईडी बम रास्ते में छिपाकर रखे गये है, इन सभी लैंड माइंस को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से जवानों द्वारा जबर्दस्त अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि कोबरा, झारखंड जगुआर और झारखंड पुलिस के जवानों द्वारा अगल-बगल के पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, इसी क्रम में जवानों का एक वाहन आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि इलाके से नक्सलियों के उन्मूलन तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर अनल उर्फ पतिराम मांझी के दस्ते द्वारा आईईडी बम रास्ते में छिपाकर बिछाया गया है,इसकी चपेट में कोई सामान्य नागरिक या मवेशी न आए, इसलिए सभी लैंड माइंस को निष्क्रिय करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने बताया कि सुबह में करीब 4ः53 बजे हुए इस ब्लास्ट की चपेट में जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे जवान आईईडी ब्लॉस्ट की चपेट में आ गये। उन्होंने बताया कि सीरीज आईईडी ब्लॉस्ट में जवान घायल हुए है। बताया गया है कि नक्सली हमले की सूचना पर रांची से तत्काल हेलीकॉप्टर भेज कर घायल जवानों को रांची लाया गया और खेल गांव में पहले ही मौजूद एंबुलेंस की मदद से सभी घायल जवानों को तत्काल मेडिका अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। इस हमले में कोबरा बटालियन के 11 और जिला पुलिस के 2 जवान घायल हुए है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब पांच किमी के दायरे में सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की, जिसका जवानों ने भी जवाब दिया और कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। हालांकि अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले सरायकेला में ही 20 मई को नक्सलियों ने एक के बाद एक 21 आईईडी ब्लास्ट किया था।इसमें सुरक्षा बल के 3 जवान घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों के बड़े नेता सरायकेला क्षेत्र के घने जंगलों में बैठक कर रहे हैं और किसी बड़ी घटना का अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर सुरक्षा बल के जवान सुबह के करीब 4 बजे स्पेशल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान कुचाई थाना क्षेत्र के रीडिंग जंगल में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया।जिसमें 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के 11 जवान घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक माओवादियों का सुप्रीमो नंबला केशवराव उर्फ बसवाराज झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए सरायकेला-खरसांवा के इलाके में बैठक कर चुका है। बसवाराज ने इसकी जिम्मेदारी 25 लाख के इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल को दी है। मिलिट्री कमीशन में अनल को प्रमोशन दिया गया है। अनल वर्तमान में 15 लाख के इनामी महाराज प्रमाणिक व दस लाख के इनामी अमित मुंडा के साथ इलाके में कैंप कर रहा है। इन्हीं नक्सलियों के द्वारा इस इलाके में पुलिस पर लगातार हमला किया जा रहा है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
