Connect with us

Latest News

चतरा, लोहरदगा व पलामू के लिए मतदान कल,तैयारियां पूरी

Published

on


45,26,693 मतदाता 59 उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला, 6072 मतदान केंद्र बनाये गये, 25727 मतदान कमियों को मिली ड्यूटी

रांची,28अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग के चौथे चरण और झारखंड के पहले चरण में चतरा, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट के लिए कल 29अप्रैल को मतदान होगा। मतदाता सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाल सकेंगे। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक वातावरण में मतदान संपन्न करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैन्य बलों और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाकी गयी है। वहीं इन तीन लोकसभा सीटों के लिए 25727 मतदान कर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि सुबह छः बजे से मतदान कर्मियां को मतदान केंद्र पर उपस्थित होना है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को मतदान के लिए वोटर स्लिप के साथ आयोग द्वारा मान्य किये गये ग्यारह वैधानिक दस्तावेज में से एक ले जाना आवश्यक होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल. खियांग्ते ने कहा है कि मतदान शुरू होने के एक घंटा पहले यानी सुबह छह बजे तक मतदानकर्मियों और मतदान अभिकर्ता को मतदान केन्द्र पर उपस्थित होना है। इसके बाद मॉक पोल की कार्रवाई की जायेगी। मॉक पोल के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान की समाप्ति का समय शाम चार बजे तक है, लेकिन मतदान समाप्त होने के पहले जो मतदाता कतार में खड़े रहेंगे, उनको पीठासीन पदाधिकारी अपने हस्ताक्षर के साथ पर्ची देंगे और उन्हें मतदान की अनुमति दी जायेगी। पीठासीन अधिकारी ही यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई अतिरिक्त व्यक्ति मतदान के लिए निर्धारित अवधि के उपरांत कतार में खड़ा न हो।
चतरा, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों के लिए कुल 6072 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 307 मतदान केंद्र शहर औऱ 5765 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 45,26,693 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 23,85,932 पुरुष औऱ 21,40,750 महिला और थर्ड जेंडर के 11 मतदाता है। इसके अलावा 76835 नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंग। नए मतदाताओं में 46,686 पुरुष, 30145 महिला और 04 थर्ड जेंडर के है।
इन तीनों सीट के लिए कुल 59 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चतरा लोकसभा सीट के लिए 26 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के लिए कुल 1899 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी इलाके में 62 औऱ ग्रामीण इलाके में 1837 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 14,22,805 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।इनमें 74,85,95 पुरुष, 67,42,06 महिला 04 थर्ड जेंडर और 22,207 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं।
लोहरदगा(एसटी) लोकसभा सीट के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के लिए कुल 1747 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी इलाके में 76 औऱ ग्रामीण इलाके में 1671 मतदान केंद्र हैं।इन मतदान केंद्रों पर कुल 12,27,510 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।इनमें 62,60.98 पुरुष, 60,14,05 महिला 07 थर्ड जेंडर और 16,495 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं।
पलामू सीट के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।इस सीट के लिए कुल 2426 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी इलाके में 169 औऱ ग्रामीण इलाके में 2257 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 18,76,378 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 10,11,239 पुरुष, 8,65139 महिला 00 थर्ड जेंडर और 38,133 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं।
इस चरण के चुनाव में केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, कांग्रेस के दो विधायक सुखदेव भगत और मनोज कुमार यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है, जबकि भाजपा के दो सांसद बीडी राम और सुनील सिंह भी कड़े मुकाबले में फंसे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.