Connect with us

Latest News

शिबू सोरेन से अधिक सम्पति की मालिक हैं उनकी पत्नी

Published

on


पांच वर्षो में तीन करोड़ से अधिक सम्पति के मालिक बने
दुमका 22 अप्रैल।झारखंड में दुमका लोकसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और महागठबंधन के साझा प्रत्याशी शिबू सोरेन से अधिक उनकी पत्नी के पास है अधिक सम्पति। शिबू सोरेन के पास लगभग तीन करोड़ 82 हजार 808 रूपये की चल और अचल सम्पति है जबकि उनकी पत्नी के पास तीन करोड़ 38 लाख 31 हजार 154 रूपये की चल व अचल सम्पति है। सोरेन के पास एक करोड़ 56 लाख 27 हजार 808 रूपये की चल और एक करोड़ 54 लाख 55 हजार रुपये की अचल और उनकी पत्नी के पास 71 लाख 60 हजार 154 रूपये की चल व दो करोड़ 66 लाख 71 हजार रुपये की अचल सम्पति है।
दुमका के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन द्वारा आज दाखिल नामांकन पत्र में दिये गये शपथ पत्र के अनुसार शिबू सोरेन 36 बोकारो विधानसभा क्षेत्र के पार्ट 331,क्रमांक 36 के मतदाता है। सोरेन के पास नकद 70 हजार 190 रूपये और उनकी पत्नी के पास 24 लाख 53 हजार और आश्रित के पास 1 लाख 80 हजार रूपये है। जबकि पीएनबी की दिल्ली शाखा में झामुमो से सम्बद्ध खाते में आठ लाख 98 हजार 522,पीएनबी दिल्ली शाखा में झामुमो से सम्बद्ध दूसरे खाते में 45,252 रुपये और पीएनबी दिल्ली के सरोजीनगर में झामुमो से सम्बद्ध खाते में फिक्स डिपोजिट के रूप में 52 लाख 18 हजार 298, और एसबीआई के एक खाते में 56 लाख 98 हजार 58 रूपये जमा है। जबकि उनकी पत्नी के के नाम बीओआई के एक खाते में 27 लाख 66 हजार 351 और आईसीआईसी बैंक के एक खाते में एक लाख 55 हजार 413 रूपये जामा है। सोरेन ने रूपी देवी के नाम से 14-09.1993 को 25-25 हजार का यूटीआई दो बांड तथा अपने पुत्र हेमंत सोरेन के नाम पर 31-5-93 को 25 हजार का एक और 50 हजार रूपये के एक बांड में राशि जमा किया है। इस तरह वर्तमान मूल्य के अनुसार बांड के व्याज सहित 11 लाख 25 हजार रूपये का निवेश है। श्री सोरेन के पास एक क्वालीस गाड़ी भी है जिसका मूल्य 25 लाख 67 हजार है। इस तरह सोरेन के पास एक करोड़ 56 लाख 27 हजार 808 रूपये की चल सम्पति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 71 लाख 60 हजार 154 रूपये की चल सम्पति है।
झामुमो प्रत्याशी सोरेन के पास कोई खेती योग्य जमीन नहीं है बल्कि उनकी पत्नी के नाम बोकारो के चास थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पिंडराजोर मौजा में नौ एकड़ जिससे 03 अप्रैल 2007 में 9.90 लाख रूपये में खरीदा गया था।जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 22 लाख है। वहीं सोरेन के पैतृक गांव नेमरा गोला हजारीबाग के खाता संख्या 14 में 42 एकड़ खेती योग्य जमीन है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 60 लाख है। गैर कृषि योग्य जमीन में शिबू सोरेन के नाम बसुंधरा गाजियाबाद प्लाट संख्या-108 में रूपी देवी के नाम पर दो जनवरी 1993 में तीन लाख 75 हजार 341 रूपये की लागत से 180 वर्ग मीटर और गाजियाबाद में ही प्लाट न0-251 में हेमंत सोरेन के नाम पर पांच लाख 98 हजार 562 रूपये की लागत से 260 वर्ग मीटर जमीन की खरीद की गयी थी। उक्त दोनों प्लाट का वर्तमान बाजार मूल्य 88 लाख रूपया है उनकी पत्नी ने सरदार रोड चास बोकारो में 5-09-1997 में एक लाख 88 हजार 611 रूपये की लागत से दो डिसीमील,केशपाल चास बोकारो में 7-8-1998 में तीन लाख एक हजार 741 रूपये में 23.75 डीसमिल और 25-03- 1999 को 60 हजार 750 रूपये की लागत से जमीन की खरीद की है। इस तीनों प्लाट का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग एक करोड छह लाख 60 हजार 500 रूपये के करीब है।
इसके साथ ही शिबू सोरेन ने अपनी पत्नी रूपी देवी के नाम पर दिल्ली के शालीमार एपार्टमेंट मे 150 वर्गफीट की जमीन 5-07-1993 में 7 लाख दो हजार में खरीदा है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 66 लाख 55 हजार के करीब है। पत्नी के पास दुमका के खिजुरिया में 11,580 वर्गफीट,नागराटोली रांची में 5232 वर्गफीट,केशपाल चास बोकारो में 23.75डिसीमील जमीन है जिस पर कुछ भागां में मकान बना है। जिसका वर्तमान मूल्य लगभग एक करोड़ 38 लाख 10 हजार 500 के करीब है। इस तरह शिबू सोरेन के पास वर्तमान बाजार मूल्य एक करोड़ 54 लाख 55 हजार रूपये की अचल सम्पति है वहीं उनकी पत्नी के पास लगभग दो करोड़ 66 लाख 71 हजार रूपये और उनके आश्रित के पास लगभग 75 लाख रूपये मूल्य की अचल सम्पति है। श्री सोरेन 75 लाख 45 हजार 242 रूपये ऋण के देनदार भी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.