Latest News
चुनाव तैयारियों समीक्षा, समय से रिपोर्ट भेजने को निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन
रांची,16मार्च। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने आज सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (डीईओ) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने ईवीएम- वीवीपैट, आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन, सी-विजिल एप्प पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, चुनाव से जुड़े कर्मियों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रो पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, महिलाओं के लिए बनाए जाने वाले पिंक बूथ, आदर्श मतदान केंद्र, मद्ध निषेध, सहायक मतदान केंद्र, चुनाव कार्य हेतु कर्मियों की उपलब्धता, प्रचार सामग्रियों की प्रिंटिंग से जुड़े चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन समेत चुनाव से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा करते हुए ससमय विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन भेजे जाने को सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए।
खियांग्ते ने कहा कि सभी प्रमंडलों के आयुक्त द्वारा अपने स्तर पर संबंधित चुनाव कार्यों की समीक्षा की जाएगी. डॉ विनय कुमार चौबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और मनीष रंजन, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी वीडियों कांफ्रेंसिंग कर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से चुनाव तैयारियों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
सी-विजिल एप पर मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
खियांग्ते ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है. इसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप्प पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय 100 मिनट के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. श्री खियांग्ते ने इस बाबत कंट्रोल रुम को सशक्त रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिए.
मतदान से संबंधित कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश
खियांग्ते ने मतदान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए. उन्होंने मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदान केंद्र से जुड़े मैटेरियल्स, ईवीएम-वीवीपैट के इस्तेमाल और उसकी सुरक्षा, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा कर प्रतिवेदन प्रेषित करने को कहा. श्री खियांग्ते ने कहा कि राजनीतिक दलों तथा प्रत्य़ाशियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विज्ञापन सामग्रियों में मुद्रक तथा प्रकाशक का नाम, मुद्रित सामग्री की संख्या का जिक्र अनिवार्य रुप से हो, इसे सुनिश्चत करने के निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिए.
मद्य निषेध से जुड़े प्रावधानों का हो पालन
खियांग्ते ने कहा कि चुनाव के दौरान मद्य ऩषिध से जुड़े प्रावधानों का पालन होना चाहिए. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि वे उत्पाद विभाग को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात की जाने वाली आवश्यक कारर्वाई को सुनिश्चत करने हेतु संबंधित नोडल अफसरों को दिशा निर्देश दें.
विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें
खियांग्ते ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि चुनाव से संबंधित जो भी कार्य हो रहे हैं, उससे संबंधित प्रतिवेदन ससमय भेजना सुनिश्चत करें, ताकि उसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जा सके. उन्होंने कहा कि दैनिक और साप्ताहिक भेजे जाने वाले प्रतिवेदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को नियत समय पर प्रेषित करें, ताकि उसपर अग्रेतर पहल की जा सके.
463 मतदान केंद्र भवन परिवर्तन को चुनाव आयोग की मंजूरी
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबेने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को बताया जिलों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर 463 मतदान केंद्र भवन परिवर्तन को भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल गई है. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें. उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय और अन्य आवश्यक सेवाओं को 31 मार्च तक हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा. मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिला मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर अबतक की गई पहल की भी जानकारी प्रतिवेदन के माध्यम से भेजने को कहा. चौबे ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग स्टेशन के हिसाब से योजना बनाएं. साथ ही सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित करें, ताकि वे दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर सहयोग कर सकें. उन्होंने चुनाव कार्य के लिए बनाए गए मैनपावर के डेटा बेस की भी समीक्षा की.
स्ट्रांग रुम की सुरक्षा को लेकर निर्देश
चौबे ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि चुनाव के पहले जिस स्ट्रांग रुम में ईवीएम को रखा जाना है और मतदान के पश्चात ईवीएम ऱखे जाने वाले स्ट्रांग रुम के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करें. श्री चौबे ने न्यूनतम 10 परसेंट मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिया.
एमसीएमसी का गठन कर बैठक बुलाएं
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को जिलास्तर पर मीडिया प्रमाणीकरण और अनुश्रवण समिति का गठन कर उसकी बैठक बुलाने के निर्देश दिए, ताकि मीडिया में पेड न्यूज पर नजर तथा निगरानी रखने और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर विज्ञापन की स्वी.ति – अस्वी.ति की कार्रवाई की जा सके.
मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का भेजें प्रतिवेदन
रंजन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्वीप के तहत चल रहे कार्यक्रमों और ईवीएम-वीवीपैट के इस्तेमाल को लेकर लोगों को दी जा रही जानकारियों से संबंधित प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करें. श्री रंजन ने कहा कि इस बार चुनाव में 10 परसेंट मतदान प्रतिशत बढ़ाना है. इस दिशा में मतदाताओं की चुनाव सहभागिता को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें. रंजन ने कहा कि चुनाव को लेकर सेक्शन ऑफिसर, पुलिस ऑफिसर, पोलिंग पार्टी, मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन और इलेक्शन एक्सपेंडिचर मैनेजमेंट से संबंधित प्रतिवेदन को निर्धारित प्रपत्र में भरकर भेजना सुनिश्चित करें.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
