/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
झारखंड में सरकार बनी, पर मंत्रिमंडल के विस्तार में कई दिक्कतें
रांची,३०सितंबर। भाजपा के बड़े नेताओं की सहमति के बिना ही मुखयमंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड में गठबंधन की सरकार तो बना लिया है,लेकिन मंत्रिमंडल के गठन में मुखयमंत्री को काफी परेशानियां झेलनी पड रही है। यद्य्नपि सरकार गठन के पूर्व सहयोगी दलों ने बिना शर्त्त सरकार बनाने हेतु समर्थन देने की घोषणा की थी,परंतु जैसे ही सरकार गठित हुई, सरकार में हिस्सेदारी को लेकर झंझट खड ा हो गया है। कैबिनेट बर्थ और विभागों के बंटवारे पर पूरी तरह से सहमति नहीं बन पा रही है।
मंत्रिमंडल के गठन में देरी होने से विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिला है। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस और झाविमो ने राजभवन जाकर नवगठित मुंडा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। विपक्ष के अनुसार राज्य में संविधान के अनुच्छेद १६४ (१) ए के तहत न्यूनतम १२ मंत्री होना अनिवार्य है। संविधान के इस प्रावधान के तहत विपक्ष द्वारा मुंडा सरकार को असंवैधानिक करार दिया जा रहा है।
विपक्ष के हमले को देखते हुए हालांकि मुखयमंत्री मुंडा ने आनन-फानन में राजभवन को पत्र लिखकर आठ अक्टूबर को मंत्रिमंडल के विस्तार की बात कही है। राजभवन द्वारा मुखयमंत्री मुंडा को हिदायत दी गई है कि किसी भी हालात में मंत्रिमंडल का विस्तार का मामला आठ अक्टूबर से आगे नहीं बढ़ना चाहिए। इधर, किसी तरह मंत्रिमंडल के बंटवारे पर सहमति बनने के बाद झामुमो के अंदर मंत्री पद को लेकर मारामारी चल रही है। झामुमो के राजनीतिक सामाजिक संतुलन के तहत आदिवासी, महतो और अल्पसंखयक कोटे से मंत्री बनाया जाना है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन उपमुखयमंत्री बन चुके है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झामुमो को उपमुखयमंत्री के अलावा चार अन्य मंत्रियों के पद मिलेंगे। जिसमें आदिवासी कोटे से चंपई सोरेन, महतो कोटे से मथुरा प्रसाद महतो एवं अल्पसंखयक कोटे से हाजी हुसैन अंसारी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। लेकिन शेष बच रहे एक बर्थ पर साइमन मरांडी इसाई कोटे से दावा ठोंक रहे है। परंतु झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को दिक्कत पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमलाल मुर्मू को एडजस्ट करने की है।
हेमलाल मुर्मू को मंत्री पद नहीं दिए जाने की स्थिति में काफी तिकड़म भी कर सकते है और सरकार की स्थिति भी डावांडोल हो सकती है। दूसरी ओर साइमन किसी भी हालात में हेमलाल को मंत्री पद पर देखना नहीं चाहते है। महतो कोटे में भी दिक्कतें है। टेकलाल महतो पार्टी के वरिष्ठ नेता है। लेकिन शिबू सोरेन उन्हें पसंद नहीं करते है और शिबू साफ-सुथरे छवि के मथुरा को ही मंत्री बनवाना चाहते है। अल्पसंखयक कोटे से झामुमो में अकिल अखतर भी दावेदारी ठोंक रहे है। उनका तर्क है कि वे पूर्व स्पीकर व कांग्रेस के कद्दावर नेता आलमगीर आलम को हरा कर आए हैं। वहीं शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन महिला कोटे से सशक्त दावेदारी ठोंक रही है। मुखयमंत्री ने किसी तरह ऑजसू पार्टी को दो बर्थ पर राजी तो कर लिया है,लेकिन ऑजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को भी एडजस्ट करने में दिक्कतें आ रही है। सुदेश उपमुखयमंत्री बन चुके है। सामाजिक समीकरण के अनुसार दूसरा बर्थ उन्हें आदिवासी या अन्य जाति को देना पड ेगा,लेकिन रिश्ते में सुदेश के मौसा चंद्रप्रकाश चौधरी को मनाना उनके लिए आसान नहीं लग रहा है। मुखयमंत्री को इन सब परेशानियों का अंदेशा बखूबी हो गया है। मुखयमंत्री ने कहा है कि मंत्रिमंडल के गठन में कोई दिक्कत नहीं है,लेकिन साथ में वे यह भी कह रहे है कि सहयोगी दल मंत्रियों के नामों की सूची जब सौंप देंगे, उसी क्षण मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। मुखयमंत्री का कहना है कि अगर आठ अक्टूबर से पहले सहयोगी दल मंत्रियों के नामों की सूची देते है, तो मंत्रिमंडल का विस्तार आठ अक्टूबर से पूर्व भी संभव है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)