Latest News
प्रधानमंत्री आज झारखंड को देंगे कई सौगात
प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रांची,4जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार पांच जनवरी को मेदिनीनगर आएंगे। वे पलामू स्थित चियांकी एयरपोर्ट से मंडल डैम परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिल्ली से गया आएंगे, गया से वह हेलीकॉप्टर से करीब 11 बजे मेदिनीनगर पहुंचेंगे, जहां 2500 करोड़ की लागत से बनने वाले मंडल डैम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री करीब 1170करोड़ रुपये की लागत से गढ़वा में सोन तथा कनहर नदी से सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराने की योजना की भी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री 12 बजे गया के लिए रवाना हो जाएंगे और गया से वे अपने विमान से ओड़िशा के बारीपदा जाएंगे। प्रधानमंत्री बारीपदा में ऑनलाइन टाटा-बादामपहाड़ डेमू पैसेंजर का उदघाटन दिन के ढाई बजे करेंगे। इस दौरान टाटानगर स्टेशन पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।प्रधानमंत्री ओड़ीशा में तीन हजार 318 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से झारखण्घ्ड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा के बीच अंतर्राज्घ्यीय संपर्क में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री के दौरे के एक दिन पहले लेकर झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले में पाईप लाईन जलापूर्ति के माध्यम से विभिन्न जलाशयों से आवश्यकतानुसार पेयजल तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1169.28करोड़ रुपये की सोन-कनहर पाईप लाईन सिंचाई योजना को प्रशासनिक स्वी.ति प्रदान की। इस योजना से 14240 हेक्टयर क्षेत्र को सिंचाई और 3.28लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। पाईप लाईन की कुल लंबाई 270किमी लंबी होगी। सोन नदी से एक स्थान से और कनहर नदी में दोस्थानों से पानी का लिफ्ट किया जाएगा।
प्रधानमंत्री छह परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
सोन नहर पाइप लाइन सिंचाई योजना-’
गढ़वा जिला में पाईप लाईन से विभिन्न जलाशयों को भरकर पेयजल एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रु. 1169.28 करोड़ की लागत राशि से सोंन नहर पाईप लाईन योजना का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत कुल 73.80 एम.सी.एम. पानी लिफ्ट किए जाने का प्रावधान है। इस योजना से पेयजल हेतु 12 .89 एम.सी.एम. एवं सिंचाई हेतु 60.92 एम.सी.एम. जल उपलब्ध कराया जाएगा। गढ़वा जिला के रंका, धुरकी, रामकंडा, रमणा, चिनिया, डन्डई, भंडरिया, गढ़वा, नगरउटारी, मेराल, मझिआँव, भवनाथपुर, काँडी, केतार, खरौंधी, संगमा, विशुनपुरा, आदि प्रखंडो को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना का अपूर्ण कार्य-’
इस योजना का शीर्ष कार्य (डैम) लातेहार जिला के बरवाडी प्रखण्ड में उत्तर कोयल नदी पर निर्मित है। इस योजना के रु. 2391.36 करोड़ की राशि से पूर्ण कर झारखंड राज्य के गढ़वा एवं पलामू जिला में 19,604 हेक्टेयर में सिंचाई होगी।
बतेर वीयर योजना का पुनरुद्धार एवं लाईनिंग कार्य-’
यह योजना पलामू जिला के हरिहरगंज प्रखंड में बतेर नदी पर निर्मित है। इस योजना के पुनरूद्धार एवं मुख्य नहरों के लाईनिंग कार्य हेतु रू. 17.47 करोड़ की लागत से कार्य कराया जाना है। कार्य पूर्ण करने के लिए 2 वर्ष की अवधि निर्धारित है। इस योजना के झारखंड राज्य के 1008 हे. खरीफ तथा 112 हे. रब्बी में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बाँयी बांकी जलाशय योजना का पुनरुद्धार एवं लाईनिंग कार्य-’
यह योजना गढ़वा जिला के नगरउटारी प्रखंड में निर्मित है। इस योजना के पुनरुद्धार एवं मुख्य नगरों के लाईनिंग कार्य हेतु रु. 24.80 करोड़ की लागत राशि से कार्य कराया जाना है। कार्य पूर्ण करने के लिए 2 वर्ष की अवधि निर्धारित है। इस योजना के झारखंड राज्य के 1200 हे. खरीफ तथा 400 हे. रब्बी में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अंजनवा जलाशय योजना का पुनरुद्धार एवं लाइनिंग कार्य-’
यह योजना चतरा जिला के मयूरखंड प्रखंड में निर्मित है। इस योजना के पुनरुद्धार एवं मुख्य नहरों के लाइनिंग कार्य हेतु रु. 67.53 करोड़ की लागत राशि से कार्य कराया जाना है। कार्य पूर्ण करने के लिए 2 वर्ष की अवधि निर्धारित है। इस योजना से झारखंड राज्य के 1560 हे. खरीफ तथा 400 हे. रब्बी में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ब्राह्मणी सिचाई योजना का पुनरुद्धार एवं लाइनिंग कार्य-’
यह योजना पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड में निर्मित है। इस योजना के पुनरुद्धार के कार्य हेतु रू.11.62 करोड़ की लागत राशि से कराया जाना है। कार्य पूर्ण करने के लिए 2 वर्ष की अवधि निर्धारित है। इस योजना से झारखण्ड के 1350 हे. खरीफ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
