Connect with us

Latest News

मारिशस उच्चायुक्त ने कांके हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर देखा, सेवाओं की सराहना की

Published

on


रांची, 27 दिसंबर ।भारत के मारिशस गणराज्य के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवरधन ने आज कांके स्थित नवाटोली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दौरा किया और यहां दी जानेवाली स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। इस मौके पर श्री जगदीश्वर ने कहा कि मारिशस में स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की शुरूआत की थी और इसमें सरकार से मदद न लेकर समुदाय ने मिल जुलकर आर्थिक मदद की थी। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद के लिए वो शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन मजदूरी कर पैसे इकट्ठा करते थे।
मौके पर उन्होंने कहा कि हमें हमेशा शुद्ध खाना खाना चाहिए। रसायनयुक्त या पेस्टिसाइड इस्तेमाल किया हुआ अनाज या सब्जियां खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये बीमारी का बड़ा कारण होते हैं। श्री जगदीश्वर ने फास्ट फुड खाने की आदतों से बचने की सलाह दी और कहा कि घर का खाना सबसे अच्छा होता है जो हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है।
केंद्र में उपस्थित सहिया बहनों को सबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा में ही बात करनी चाहिए। इसमें जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। अपनी मातृभाषा से हम लोगों को अपनी बात गंभीरता से समझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा से ही हमारी तरक्की संभव है और इसी से हम अपनी संस्कृति को जीवित रख सकते हैं।
स्वास्थ्य पदाधिकारियों से बात करते हुए उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवरधन ने कहा कि आयुर्वेद और हॉमियोपैथी पद्धत्ति को सामुदायिक स्तर पर ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि यइ इलाज का बहुत सरल और सस्ता साधन है। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवनशैली में बचाव के उपाय करेंगे तो डायबिटिज, हाइपरटेंशन, कार्डियक जैसी बीमारियों के खतरे को 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा भी कम कर सकते हैं।
उन्होंने सरकार के वेलनेस प्रोजेक्ट को एक बेहतरीन कदम बताया और कहा कि लोगों को जागरूक कर पिवेंटिव उपाय अपना कर रोगों से बचा जा सकता है और स्वास्थ्य के लिए खर्च भी काफी कम किया जा सकता है। उच्चायुक्त ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को सलाह दी कि सभी मरीजों की मेडिकल प्रोफाइलिंग करनी होगी इससे उन्हें फिर से किसी तरह का टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह से टेस्ट पर होने वाले खर्च को बहुत कम किया जा सकता है। इस मौके पर उप निदेशक वित्त रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ भी.बी. प्रसाद, स्टेट कंसलटेंट अकई मिंज, आर.सी-आई.ईसी रणजीत, महेश, उदयन और अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.