Connect with us

Latest News

कोलेबिरा विस उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी को निर्णय बढ़त

Published

on


/16वें राउंड में 7953 वोट से आगे
रांची,23दिसंबर। झारखंड में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही मतगणना में 16वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी नमन विल्सन कोंगाड़ी 8522 वोट से आगे थे। 16वें राउंड तक कांग्रेस को 33901, भाजपा को 25379 और झापा को 14179 तथा नोटा को 3076 वोट मिले।
इससे पहले 15वें चरण की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी नमन विल्सन कोंगाड़ी 31803 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग से 7953 वोट से आगे चल रहे है। भाजपा प्रत्याशी को 15वें राउंड तक 23850, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी को 17630 और झारखंड पार्टी को 13318वोट प्राप्त हुए। वहीं नोटा को 2961 वोट मिले है। 14वें राउंड तक कांग्रेस को 29530, भाजपा को 22829 और मेनन एक्का को 12554 और नोटा में 2758 वोट मिले। 13वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी, बीजेपी उम्मीदवार से 6724 वोट से आगे थी। 13वें राउंड के बाद कांग्रेस को 27132, बीजेपी को 20408 और मेनन एक्का को 11424 वोट मिले थे। वहीं 12वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 4606 वोट से आगे रहे। बीजेपी प्रत्याशी दूसरे नंबर पर बरकरार थी।
11वें राउंड में कांग्रेस को 22101, बीजेपी को 17995 और मेनन एक्का को 9348 वोट, नोटा को 2219 मिले। 11वें राउंड में भी कांग्रेस 4106 वोट से आगे थे। 10वें राउंड के बाद नोटा में 2038 पड़े, 10वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी, बीजेपी उम्मीदवार से 3854 वोट से आगे थे। 10वें राउंड में कांग्रेस को 20731, बीजेपी- 16877 और मेनन एक्का को 8223 वोट मिले थे। 9वें राउंड में कांग्रेस को 19473, बीजेपी को 14976, मेनन एक्का को 7542 वोट, और तक नोटा 1742 मत मिले। 9वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी लगातार आगे रहे। आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 4579 वोट से आगे रहे। कांग्रेस को 17929, भाजपा को 13350, निर्दलीय अनिल कंडुलना को 6890 और मेनन एक्का को 6307 वोट प्राप्त हुए थे। सातवें चक्र तक कांग्रेस प्रत्याशी 2049 वोट से आगे थे। कांग्रेस को 14072, बीजेपी को 12023 और मेनन एक्का को 5755 वोट मिले थे। छठे राउंड में कांग्रेस को 11482, बीजेपी को 10406 और मेनन एक्का को 5125 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी 1076 वोट से आगे थे। भाजपा प्रत्याशी को पांचवें चरण तक 8759 वोट मिले, वहीं नोटा को भी 914 मत मिले है। इससे पहले चौथे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 7601 वोट लाकर अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के बसंत सोरेंगे से 553वोट से आगे रहे। दूसरे स्थान पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी 7049 वोट मिले, जबकि 3512वोट लाकर झापा की मेनन एक्का तीसरे स्थान पर और राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी प्रत्याशी को 3106 वोट लाकर चौथे स्थान पर रहे, जबकि निर्दलीय बसंत डुंगडुंग को 1632 वोट और नोटा को 765 वोट मिले है।इससे पहले तीसरे चरण तक की मतों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 35 वोट से आगे चल रहे थे। दूसरे स्थान पर भाजपा के बसंत सोरंग कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे है, लेकिन तीन बार से इस सीट पर कब्जा जमाये रखने वाली झारखंड पार्टी प्रत्याशी मेनन एक्का पिछड़ती नजर आ रही है। वे तीसरे स्थान पर चल रही है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे राउंड तक 5648 मत मिले, भाजपा के बसंत सोरेंग को 5615, झापा की मेनन एक्का को 3066 , राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी को 1934 वोट और निर्दलीय बसंत डुंगडुंग को 1487 मत प्राप्त हुए है। वहीं नोटा को भी 571 मत मिले है। इससे पूर्व दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 4210, बीजेपी प्रत्याशी को 3405, झापा को मिले 2223 वोट मिले थे। जबकि पहले राउंड में कांग्रेस को 1909, भाजपा को 1688 और झापा को 1239 मत मिले थे। इस तरह से कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही आगे चल रही है।
मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। चप्पे- चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं. कुल 20 राउंड में मतों की गिनती होगी. मैदान में कुल 5 प्रत्याशी हैं। 14 टेबलों पर काउंटिंग हो रही है. 20 राउंड में मतों की गिनती होगी. स्ट्रॉंग रूम के आस-पास का इलाका छावनी में तब्दील ह। बिना इजाजत परिंदा भी पर नही मार सकता. सिमडेगा के चुनावी दंगल में 5 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. जिन 5 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा वो हैं झापा की मेनन एक्का, कांग्रेस के नमन विक्स्ल कोंगाडी, भाजपा के बसंत सोरेंग, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के अनिल कंडुलना और निर्दलीय उम्मीदवार बसंत डुंगडुंग शामिल है।
गौरतलब है कि झारखंड पार्टी विधायक एनोस एक्का के पारा शिक्षक की हत्या मामले में सजा मिलने की वजह से कोलेबिरा सीट खाली हुई है। इस उपचुनाव में जो उम्मीदवार जीतेगा, उनका कार्यकाल केवल एक साल ही रहेगा। क्योंकि अगले ही साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.