/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
विधायक को थप्पड़,हंगामा, सदन दो बार स्थगित
दोषी तत्काल प्रभाव से निलंबित, प्राथमिकी दर्ज होगीःसीएम
रांची,29मार्च ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक उमाशंकर अकेला के साथ आज राजधानी रांची में पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। इससे नाराज विपक्ष और पक्ष के सदस्यों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया, जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। बाद में मुख्यमंत्री की ओर से दोषी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित और प्राथमिकी दर्ज करने की घोषणा की, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विधानसभा में आज भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरु होने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जर्नादन पासवान ने बताया कि राजधानी रांची के बिरसा चौक में जेपी आंदोलनकारियों द्वारा धरना दिया जा रहा था। धरना प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने उन्हें फोन कर सभा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। गौतम सागर राणा ने उन्हें बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाशंकर अकेला को भी सम्मिलित होना है, उनके साथ सभास्थल पर आ जाएं। इस सूचना पर उन्होंने उमाशंकर अकेला से बात की और उनके ही वाहन पर बैठकर बिरसा चौक की ओर बढ़े। लेकिन बिरसा चौक के पहले गेट को बंद देखकर उन्होंने वहां उपस्थित एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक दिया। इस पर विधायक जर्नादन पासवान की ओर से अपनी पहचान बतायी गयी, तो पुलिसकर्मी ने कहा कि माथे पर तो पहचान नहीं लिखी है। इसके बाद विधायक की ओर से अपना पहचान पत्र दिखाया गया, तो पुलिसकर्मी की ओर से वरीय अधिकारियों से बातचीत करने को कहा गया। इस पर भाजपा विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि वे जनप्रतिनिधि है, ठीक तरीके से बात की जाएं, इसी बीच एक अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचा और विधायक उमाशंकर को एक थप्पड़ जड़ दिया। भाकपा-माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उमाशंकर अकेला को दो थप्पड़ मारा गया है। इसके बाद पक्ष-विपक्ष के कई सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। बाद में स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री को सदन में मुख्यमंत्री को बुलाने का निर्देश दिया और पक्ष-विपक्ष के उत्तेजित सदस्यों से अपनी सीट पर जाकर बैठने की अपील की। सदन के ऑर्डर में आ जाने के बाद झारखंड पार्टी विधायक एनोस एक्का ने बताया कि जब जेल में भी जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है,तो कहां रहेंगे। पिछले दो-ढ़ाई वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद एनोस एक्का ने बताया कि कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मधु कोड़ा की भी जेल में पिटाई कर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि सांसद का हाथ टूट गया, लेकिन राज्य सरकार ने एक साधारण न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया, जिसका कुछ नतीजा आज तक नहीं निकला। उन्होंने कहा कि जब जेल में सुरक्षित नहीं है, घर से बाहर जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है,तो फिर कहां सुरक्षा मिलेगी। राजद विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी ने भी इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जन प्रतिनिधियों से बकझक की भी बात होती,तो बड़ी खबर मिलती है,लेकिन यहां जेल में भी जब लोग सुरक्षित नहीं है,तो फिर विधानसभा से बाहर ही नहीं निकलने की आवश्यकता है,क्योंकि जनप्रतिनिधि की सुरक्षा कहीं भी नहीं है। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रदीप यादव ने भी इसे कुकृत्य घटना करार दिया और दोषी कर्मियों को जेल की हवालत में तुरंत बंद करने और बर्खास्तगी की मांग की गयी। निर्दलीय विदेश सिंह ने भी इसे चरम करार दिया। दुर्व्यवहार के शिकार उमाशंकर अकेला ने घटना के संबंध में बताया कि बिरसा चौक के निकट बंद गेट के समीप पहुंचने पर एक मूंछ वाले पुलिसकर्मी ने परिचय देने के बाद हाथ चला दिया। झाविमो के समरेश सिंह ने भी तुरंत दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग की और घटनास्थल पर तैनात दंडाधिकारी, इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साईमन मरांडी ने कहा कि वे सुनते आए कि विधायिक सर्वाेपरि होती है, सदन का गरिमापूर्ण स्थान होता है,लेकिन आज राज्य में अधिकारी व पुलिसकर्मी बेलगाम हो गए है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं करेगी, तो कोई भी जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र दिखाने के बाद इस तरह का बर्ताव खेदजनक है। झामुमो विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री व मंत्रियों के आगे पीछे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहते है, अन्यथा सबसे ज्यादा वहीं लोग पिटाएंगे, इसलिए ऐसी घटना पर त्वरित कार्रवाई की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से समर्थन तो वापस नहीं ले सकते है,लेकिन विपक्ष के साथ मिलकर सरकार को घेरने का काम अवश्य कर सकते है।
इस बीच मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सदन में आ गए। स्पीकर ने उन्हें इस मसले पर सदन में वक्तव्य देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा चौक आज हड़ताली चौक बन गया है, विधानसभा सत्र्ा के दौरान सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए कई संगठनों के बिरसा चौक के निकट प्रदर्शन किय जाता है। जिसके कारण वह गेट बंद कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत उपायुक्त से रिपोर्ट तलब किया है। शीघ्र ही ऐसी हरकत करने वाले की पहचान कर ली जाएगी और जो दोषी होंगे उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरु कर दिया। भाजपा विधायक रघुवर दास ने भी इस मसले पर अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस कर्मी ने विधायक पर हाथ छोड़ा है, उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए, तभी जनप्रतिनिधि की इज्जत बचेगी। भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना विधानसभा से कुछ ही दूरी पर हुई,इसलिए सरकार 15 मिनट के अंदर पूरी रिपोर्ट मांगा मर कार्रवाई करें। झाविमो के ढुल्लू महतो ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले विधायकों के खिलाफ धनबाद में 30घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है,तो यहां पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देर क्यों। इस बीच भाजपा के रघुवर दास ने सदन का बहिष्कार करने का करने का आह्नान किया और सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्य सदन से बाहर जाने लगे, इस बीच विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने सदन की कार्यवाही को अपराह्न 3.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
सदन की कार्यवाही पुनः 3.30बजे शुरु होने पर फिर से सत्तापक्ष व विपक्ष के अधिकांश सदस्य वेल में आ गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही पुनः पांच मिनट के लिए स्थगित करते हुए अपने कार्यालय कक्ष में कार्यमंत्रण समिति की बैठक बुलायी। बैठक के बाद जब पुनः सदन की कार्यवाही शुरु हुई, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। राज्य सरकार इसे गंभीरता से लेती है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की घोषणा की और विधायक की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सुचारु रुप से चल पायी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)