Latest News
विस स्थापना दिवस पर मेनका सरदार को उत्.ष्ट विधायक क सम्मान
विस कार्यपालिका के कार्यों पर निगरानी रखें, लोगों की समस्याओं का हल करें-राज्यपाल
मई 2019 तक विस के नये भवन का निर्माण कार्य पूरा होगा-मुख्यमंत्री
रांची,22नवंबर। झारखंड विधानसभा के 18वीं वर्षगांठ आज विधायक मेनका सरदार को उत्.ष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करतेहुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि दलीय भावना से उपर उठ कर बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय की भावना से काम करें। उन्होंने आह्वान किया कि विपक्षी सदस्य सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध न करें, बल्कि अपनी रचनात्मक भूमिका निभाये। आज सोशल मीडिया के युग में सभी लोग यह देखते है कि दूसरेराज्य में विकास के क्या काम हुए और ऐसा ही अपनेराज्यों में भी विकास की परिकल्पना करते है, इसलिए विधायकों को सचेष्ट रखने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड विधानसभा आज 18वां वर्षगांठ मना रहा है, इस मौके पर यह भी आत्मसमीक्षा की जरुरत है कि जनआकांक्षा पर कितने खरे उतरे है । उन्होंने कहा कि इस दौरान विकास केकई उल्लेखनीय कार्यहुए, लेकिन इसकी गति और बढ़ाने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा देश के किसी भी राज्य में सर्वोपरि सदन होता है, इसलिए सदन का यह मूल कत्र्तव्य होता है कि वह कार्यपालिका के कार्यों की निगरानी करें और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने का काम करें,क्योंकि जनप्रतिनिधियोंसे लोगों की काफी अपेक्षाएं होती है, उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेवारी निर्वाचित जनप्रतिनिधि की होती है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा का 19वांस्थापना दिवस समारोह अपने नयेभवन में होगा। उन्होंने कहा कि मई 2019 तक झारखंड विधानसभा के नये भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इस विधानसभा का अंतिम मॉनसून सत्र विधानसभा के नयेभवन में आयोजित किया जाएगा। रघुवर दास ने कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली, तो किराये के विधानसभा भवन की जगह अपना नया भवन बनाने का संकल्प लिया और वे जो वादा करते है, उसे पूरा करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में संसद और देश के अन्य विधानसभा की कार्यवाही मेंअनुशासनहीनता और सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न होने की बढ़ती घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूर्वराष्ट्रपति आर. वेंकट रमण के एक वक्तव्य का उल्लंख करते हुए कहा कि सदन में जोरदार बहस होनी है और एक-दूसरे सदस्यों के नजरियों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन आज कई बार सदन की कार्यवाही अव्यवस्था की भेंट चढ़ जाती है, ऐसे में जनप्रतिनिधियोंसे अपने आचरण को संसदीय भावना और परंपरा के अनुकूल बनाने की चेष्टा की उम्मीद की जाती है। मुख्यमंत्री ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रांची के पुराने जेल में बनने वाले शहीद स्मारक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के निकट उनसभी शहीदों के चित्र के साथ पूरा ब्यौरा लिखा जाएगा, जिन्होंने देश की सीमा की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सली घटनाओं में काफी हद तक अंकुश लगचुका है और आने वाले समय में राज्य से पूरी तरह से नक्सलियों का सफाया होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार ने शहीदों केपरिजनों के आश्रित को मकान बनाने के लिए 12.5डिसमिल और खेती के लिए पांच एकड़ जमीन भी देने का निर्णय लिया है।
समारोह को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित मेनका सरदार, संसदीय कार्यमंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी किया। इस मौके पर विधानसभा के पांच अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा मैट्रिक – इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपरों और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों, शहीदों के परिजनों और गया। इस दौरान विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका उड़ान के 72वें अंक का विमोचन भी किया गया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
