Latest News
अब तक भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा-मुख्यमंत्री
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और अब तक इस पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है। उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में झारखण्ड की छवि बदल चुकी है। अब कोई झारखण्ड को भ्रष्टाचार या नक्सलवाद के लिए याद नहीं करता । आज पूरी दुनिया में राज्य के विकास की चर्चा होती है। आज लोग झारखंडवासी होने पर गर्व कर सकते है, आज लोग पूरी दुनिया में डंके की चोट पर कह सकते हैं कि झारखण्ड सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं हैं, आपका मुख्यसेवक कल भी बेदाग था, आज भी बेदाग है और कल भी बेदाग ही रहेगा। मुख्यमंत्री आज स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
झारखंड की धरती अनेक वीर सपूतों की जननी
मुख्यमंत्री ने झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता को भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के अवसर हार्दिक बधाई दी और कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मैं, आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं तथा राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को झारखंड के 19वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। आज झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस भी है। इस पावन अवसर पर झारखंड की माटी को गौरवान्वित करने वाले ऐसे वीर सपूत को सर्वप्रथम नमन करता हूं तथा सवा तीन करोड़ जनता की आसर से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। झारखंड की धरती ऐसे अनेक वीर सपूतों की जननी रही है, जिनके त्याग और बलिदान की संघर्ष गाथा हमें राष्ट्र और राज्य के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है। झारखंड के उन सच्चे सपूतों को मैं शत-शत नमन करता हूं।
आज का युवा विकास चाहता है, सिर्फ विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी बात आगे बढ़ाने से पहले मैं आपको एक घटना सुनाना चाहता हूं । दो दिन पहले ही मैं जमशेदपुर में एक युवक गगनदीप से मिला जिसका जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन झारखण्ड का सृजन हुआ था। झारखण्ड और गगनदीन एक साथ युवा हुए हैं। जब मैं गगनदीप से मिला ,उसकी उम्मीदें जानीं तो पता चला कि आज का युवा विकास चाहता है, सिर्फ विकास। समाज ,देश और दुनिया की हर घटना पर उसकी पैनी नजर है। वो हर चीज को अपने नजरिए से देख रहा है। वो किसी के बहकावे में नहीं आता है। इसलिए विकास कार्यों को लेकर हम सबकी जिम्मेदारी अब और बढ़ जाती है।
ये कहानी सुनाने का एक मकसद है । मकसद ये है कि चाहे कुछ हो जाए,हमें विकास के पथ से रत्ती भर भी नहीं डिगना है, आप सभी के सहयोग से जैसे आज झारखण्ड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है ,अब इसे और तेजी से आगे लेकर जाना है।
अटल जी ने 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड राज्य का उपहार दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड हम सबका है ,राज्य स्थापना दिवस का ये समारोह भी सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों के लिए खुशियों का पल है। आज रह रहकर मन में स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृतियां उमड़ रही हैं । तत्कालीन उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री श्री लाल.ष्ण आडवाणी जी भी याद आ रहे हैं। उनके साथ अलग राज्य के लिए आंदोलन कर रहे लोग याद आ रहे हैं। हम सबसे प्यारे अटल जी ने 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड राज्य का उपहार हमें दिया था ।तबसे कई सरकारें आईं गईं, और ये कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है लेकिन ये एक कड़वा सच है कि हमारे झारखण्ड का जितना विकास होना चाहिए था , वो नहीं हुआ।
झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड आदोंलनकारियों को सम्मान देने हेतु पहली बार हमारी सरकार ने सम्मान पेंशन की शुरुआत की । इसके तहत माननीय हाईकोर्ट के रिटार्यड जस्टिस की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया है जिसने अबतक 3477 आंदोलनकारियों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध करा दी है। उन्हें प्रतिमाह तीन से पांच हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। आयोग द्वारा दूसरे आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की कार्रवाई भी जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमनें झारखंड की मूलभूत समस्याओं यथा बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं बेरोजगारी का मामले पर ध्यान केंद्रित किया है। सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों के लिए ये गर्व की बात है कि एक साल पहले ही हमने झारखण्ड को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है । आज हमारे तीन जिले देवघर,हजारीबाग और लोहरदगा पूर्ण रूप से विद्युती.त हो गए हैं। चार जिलों में हम पहले ही हर घर तक बिजली पहुंचा चुके हैं। दिसंबर 2018 तक राज्य का हर कोना बिजली से रोशन होगा। बिजली के क्षेत्र में पिछले चार साल में 117 नए सब स्टेशन, 40 ग्रिड सबस्टेशन का निर्माण कराया है। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सुधारने के लिए 4 लाख 27 हजार किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन और 1 लाख 41 हजार 976 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यून लाइन का काम खत्म हो चुका है । बिजली का उत्पादन एक बड़ा मुद्दा था। पतरातु में एनटीपीसी के साथ 4000 मेगावाट क्षमतावाले पावर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
32 लाख से ज्यादा को रोजगार-स्वरोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रोजगार की बात करें तो अभी तक एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है जिसमें से 95 फीसदी से ज्यादा लोग झारखण्डवासी हैं। इसके अलावा सखी मंडल के माध्यम से 16 लाख बहनों को स्वरोजगार, मुद्रा लोन के जरिए साढ़े चौदह लाख, कौशल विकास के जरिए 90 हजार से ज्यादा और मोमेंटम झारखण्ड के जरिए 50 हजार प्रत्यक्ष तथा डेढ़ लाख अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर निजी क्षेत्र में 1 लाख रोजगार देने का लक्ष्य है।
झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार है, जिसका एक इंजन दिल्ली में है तो दूसरा झारखण्ड में। साथियों, डबल इंजन का फायदा हमें हर क्षेत्र में मिल रहा है। हमें केंद्र सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है। केंद्र की योजनाओं को ईमानदारी के साथ लागू किया जा रहा है। चार वर्ष की इस अवधि में हमने लोकहित कार्यों में कार्यपालिका को सक्रिय किया। अभी कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खुद झारखण्ड आकर राज्य को 30 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी । देवघर में एम्स और एयरपोर्ट, पतरातू पावर प्लांट और सिंदरी में खाद कारखाना बनने से न सिर्फ राज्य का विकास होगा बल्कि बड़ी तादाद में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इतना ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभांरभ भी रांची से ही हुआ था ।
चार साल में 27 हजार से ज्यादा स्कूलों में बेंच डेस्क
रघुवर दास ने कहा कि 2014 में राज्य में शिक्षा की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी। स्कूलोंमें आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं थी तथा शिक्षकों की भी कमी थी। इसमें व्यापक सुधार किया गया है। अब हमारे बच्चे बोरे पर बैठकर नहीं पढ़ते । जब हमारी सरकार बनी तो राज्य के सिर्फ बत्तीस सौ स्कूलों में बेंच डेस्क था जबकि हमने सिर्फ चार साल में 27 हजार से ज्यादा स्कूलों में बेंच डेस्क लगवा दिये हैं। साथ ही विद्यालयों में शौचालय, बिजली, कंप्यूटर तथा आधुनिक प्रयोगशाला की भी व्यवस्था की गयी ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षकों की बहाली की गयी। इस कड़ी में आज इस पावन अवसर पर राज्य के उत्क्रमिक प्लस टू विद्यालय के नव चयनित शिक्षकों को नियुक्तिपत्र का वितरण किया जा रहा है। साथ ही 17,784 हाइ स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मैं सभी नव नियुक्त प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर में एम्स, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और 108 एंबुलेंस सेवा…. स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हम लगातार काम कर रहे हैं। झारखण्ड के कुल 68 लाख परिवारों में से 57 लाख गरीब परिवारों का प्रति परिवार 5 लाख रुपये का बीमा भी करवाया गया है। यानि अब किसी भी गरीब को इलाज पर एक भी पैसा खर्च नहीं करना है। हाल ही में कांके में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास टाटा ट्रस्ट के सहयोग से हुआ है। 2020 तक ये अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा । यानि अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में राज्य की जनता को इलाज हेतु दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
झारखण्ड खुले में शौच से मुक्त घोषित ,कॉफी टेबल बुक का विमोचन
लोहरदगा, हजारीबाग एवं देवघर पूर्ण विद्युती.त जिला घोषित, अब तक सात जिला पूर्ण रूप से विद्युतीकरण से किया गया है आच्छादित। किसानों की खुशहाली हेतु .षि पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ, 18 और 19 नवंबर को शिविर के माध्यम से होगा किसानों के बकाया फसल बीमा राशि का वितरण, पशु गणना कार्य का शुभारंभ, गणना हेतु 1760 टेबलेट का हुआ वितरण
किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, वेदव्यास आवास योजना के तहत चेक सौंपा गया।
झारखण्ड सम्मान से अलं.त हुए राज्य के 10 रत्न झारखण्ड में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करनेवाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया, इनमें बलमदीना तिर्की, गेतलसूद रांची को आजीविका पशु सखी, डॉ. सुरेश्वर पाण्डेय, रांची को चिकित्सा के लिये, डॉ. गिरिधारी राम गौंझू, खूंटी को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के लिये, केडिया बंधु, गिरिडीह को सरोद एवं सितार वादन के लिये, बिरसा मुण्डा, खूंटी को प्रगतिशील .षक के लिये, पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर झारखण्ड (प्रेझा) फॉउन्डेशन, रांची – कौशल विकास के लिये, अमिताभ मुखर्जी, रांची को मूर्ति कला के लिये, गुमला ग्रामीण पॉल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति, गुमला को महिला स्वावलंबन के लिये, मधुमिता कुमारी, सिल्ली, रांची को तीरंदाजी के लिये, निक्की प्रधान, खूंटी को हॉकी के लिये सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों को 1 लाख रुपये और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सौंपी गई।
राज्य के कलाकारों को अच्छा प्रदर्शन करने हेतु 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले कलाकारों में सैकत चटोपाध्याय को नाटक, संजीव परिहस्त को नृत्य, शंकर नायक को गायन और कौशल प्रतियोगिता में अव्वल रहे कारपेंटर(बढई) प्रकाश शर्मा और ऑटोमोबाइल फीटिंग में सज्जाद अंसारी को सम्मानित किया गया।
7,103 सखी मंडल के बीच 71.03 करोड़ रुपये का वितरण उनके स्वावलंबन हेतु किया गया। कुल 2, 118 लोगों को मिला नियुक्ति पत्र, इनमें 1, 385 $ 2 विद्यालय के शिक्षक, 713 नाव चयनित राजस्व कर्मचारी एवं अमीन और 20 राज्य कर पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र। झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लगभग 1100 करोड़ के निर्माण योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री ने 96306.67 करोड़ रूपये की नवीन योजनाओं का शिलान्यास एवं 4, 474.9 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। बैंकों द्वारा मुद्रा एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत लक्षित 2000 हजार।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
