Connect with us

Latest News

जल, जंगल, जमीन नहीं, परिवार बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है झामुमो-लक्ष्मण

Published

on

 आजसू पार्टी के पूर्व मांडर विधानसभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण
रांची,3नवंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)जल, जंगल और जमीन नहीं बल्कि परिवार की राजनीति बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है झामुमो। लक्ष्मण गिलुवा शनिवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आजसू के पूर्व मांडर विधान सभा प्रभारी शिवनाथ तिग्गा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। शिवनाथ तिग्गा के साथ मांडर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजसू, कांग्रेस, राजद को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गिलुवा ने कहा कि भाजपा में ही केवल लोकतंत्र है बाकी सभी पार्टियों में परिवार तंत्र है। कोई पिता- पुत्र की पार्टी है तो कोई मां-बेटे की। भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसी पार्टियों ने झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाया है। यहां की खजिन संपदा को लूटने और लुटवाने का काम किया है। ऐसी पार्टियों को जल, जंगल, जमीन पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार लोककल्याण के लिए समर्पित है। अनेकों योजनायें गांव, गरीब, किसान के लिए चल रही है। आज पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर हजारों लोग विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओं का स्वागत करती है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बोलते हुए शिवनाथ तिग्गा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों एवं पार्टी के नीतियों, सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। मैं आजीवन इस दल में रहकर पार्टी की सेवा करता रहूंगा। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेवारी देगी, उसे मैं पूरा करने की कोशिश करुंगा। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आभार प्रकट किया।
इसके पूर्व पार्टी के उपाध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू एवं महामंत्री दीपक प्रकाश ने शिवनाथ तिग्गा सहित उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मोबाईल से सदस्यता ग्रहण कराई तथा मंचस्थ पदाधिकारियों ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया। श्री साहू ने कहा कि भाजपा अपनी राष्ट्र सेवा के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमें अंत्योदय के संकल्प को पूरा कर भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित करना है। मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने किया।मंच पर प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश एवं प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर संजय जयसवाल, हेमंत दास, सतीश प्रसाद, कृष्णा राम तिवारी, संजय महतो, मुकेश प्रसाद, संजय लाल, प्रकाश लाल, हरि महतो, सदानन्द सिंह, कुमुद वर्मा, परंजय महतो, संजय पोद्दार, तारीक इमरान भी उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में नागेश्वर तिवारी, शिबू उरांव, कमलेश नायक, राजू महतो, सीताराम दास, राम उरांव, दुखना पाहन, तुलसी महतो, चम्पा देवी, सुके उरांव, सूचिता देवी, कृष्णा महतो, संजीत सिंह, जीतेन्द्र यादव, चरकू सिंह, तफेतुल अंसारी, वंधना भगत, रीतेश यादव, हरिश्चन्द्र केसरी, संजय साव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

मुख्यमंत्री ने किया जनसंपर्क पदाधिकारियों को सम्बोधित
कहा- जनता को जगा दीजिये , लोग अपना अधिकार हासिल कर लेंगे
रांची,3नवंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व है। सरकार गठन के बाद से ही विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है। कुछ देश तोड़क शक्तियां अभी भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति गुमराह होने से बचाना जनसंपर्क विभाग का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम जैसे ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम इत्यादि से आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। जनसंपर्क नकारात्मक शक्तियों को परास्त करने का एक उचित और प्रभावकारी माध्यम है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं.
सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करें
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समाज एवं राज्य में हो रहे विशिष्ट कार्यों का प्रचार प्रसार अवश्य करें। वैसे कार्यों का भी प्रचार प्रसार करें जो समाज के लिए प्रेरणादायक हो। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। जनता से सीधा सम्पर्क बनायें। जनता को जगा दीजिये वो अपना अधिकार हासिल कर लेगी।
एग्रीकल्चर एंड फूड सम्मिट का लाभ किसान ले पाए — जनसंपर्क विभाग प्रचार प्रसार करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर आगामी 29 एवं 30 नवंबर को एग्रीकल्चर एंड फूड सम्मिट आयोजित होने जा रहा है। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी एग्रीकल्चर एंड फूड सम्मिट का लाभ किसान वर्ग के लोग ले पाए इस हेतु जनसंपर्क विभाग आधुनिक तरीके से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करे।

जो अच्छा कार्य कर रहे उनकी कहानी सबके सामने लाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बहुत से लोग ऐसे हैं कि जो अपने स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। बहुत से किसान एवं महिला स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं। इन सबकी सफलता की कहानी समाज में सबके सामने लाएं। समाज एवं राज्य हित में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मान दें। उन्हें फेस बुक और ट्वीट के माध्यम से बधाई दें ताकि वे और अच्छा करने के लिए प्रेरित हों। ऐसे लोगों के सम्मान से दूसरों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.