Latest News
30फीसदी ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी- गडकरी
गंगा पुल के निर्माण से पूर्वी भारत के विकास का नया दौर शुरू होगा-मुख्यमंत्री
रांची,8अक्टूबर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 30 फीसदी ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी है। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ चार फीसदी एक्सीडेंट के मामले कम हुए हैं।
रांची में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटना के बढ़ते मामलों पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि ज्यादतर सड़क दुर्घटना के मामले नियम तोड़ने के चलते हो रहे हैं। सड़क दुर्घटना के मामले में बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया सड़क पर खड़ी गाड़ी का फोटो खींचनेवालों को ईनाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर गाड़ी खड़ी करनेवालों पर कानून बनेगा। गडकरी ने आगे बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट राज्यसभा में पेंडिंग है।उन्होंने कहा कि मिथेनॉल से डीजल के मुकाबले कम प्रदूषण। मिथेनॉल काफी सस्ता पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि चार जगह मिथेनॉल से बस चलेगी। बायो सीएनजी से किसानों को होगा फायदा। साथ ही जल्द ही बॉयो फ्यूल पर नीति बनेगी।
रांची,8अक्टूबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्वी भारत के विकास देश के समग्र विकास के लिए जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी भारत के विकास और उसके नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया है। चार साल के बाद उनका असर दिखने लगा है। झारखंड में भी विकास को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने होटल बीएनआर चाणक्य में एक मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम “पूर्वोदय“ में कहीं।
पूर्वात्तर का तेजी से विकास हुआ-पीयूष गोयल
केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पूर्वोत्तर में तेजी के साथ विकास किया जा रहा है। ऐसे में पूर्वोत्तर के विकास को चुनाव से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि रेलवे की सेफ्टी पर काफी तेजी के साथ काम हुआ है। ऐसे में जो बैक लॉग में काम पड़े हुए थे उस पर जोरशोर से काम किया गया है।
अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि अभी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कीमत कम किए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्थिति के चलते ऐसा है। ऐसे में अगले कुछ समय तक ऐसी अनिश्चितता बनी रहेगी। केन्द्रीय रेल मंत्री ने आगे कहा कि अगले आनेवाले कुछ दिनों में सरकार कुछ और कदम उठाएगी ताकि डॉलर के मुकाबले गिर रहे रुपये के स्तर को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ट्रेड वॉर की वजह से आज अर्थव्यवस्था का ये हाल हो गया है। उन्होंने राफेल पर बोलते हुए कहा कि इस पर पहली ही इतना जवाब दिया गया है कि अब इस पर और स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब मिल चुका है।
ट्रेन की लेट लतीफी पर बोलते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि 30प्रतिशत ट्रेनें समय पर चल रही हैं। जब पीयूष गोयल से यह पूछा गया कि ट्रेनें समय पर नही चल रही हैं किसकी जवाबदेही है? इसके जवाब में उन्होंन कहा कि हर जोन का डाटा रोज लेता हूँ। उसके आधार पर जवाबदेही तय होती है।
पांच राज्यों के विस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा-धर्मेन्द्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दावा किया है कि आगामी नवंबर-दिसंबर में देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान, तेलांगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची पहुंचे धर्मेन्द्र प्रधान ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि तीन भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा सत्ता में वापस लौटेगी, जबकि मिजोरम में पहली बार भाजपा सरकार बनाएगी, वहीं तेलंगाना भी पार्टी की ताकत बढ़ेगी।
गुजरात में किसी उत्तर भारतीय पर कोई खतरा नहीं-मनोज तिवारी
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि गुजरात में किसी भी उत्तर भारतीय या बिहार मूल के रहने वाले लोगों पर कोई खतरा नहीं है।
मनोज तिवारी ने सोमवार को रांची में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि गुजरात में रहने वाला हर भारतीय सुरक्षित हो, चाहे वह किसी प्रांत का रहने वाला है, गुजरात में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। कुछ लोग सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे है।
प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी कर दी-राधामोहन सिंह
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी कर दी। केन्द्रीय कृष्षि मंत्री ने कहा कि ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि किसान केन्द्रित योजनाएं बनाई गई हैं।
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति हमदर्दी
रखती है और किसानों की प्रगति और विकास के लिए चिंतित है। इस दिशा में कई काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा किसानों की कल्याणकारी योजनाओं के कारण राज्य मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है।
कृषि क्षेत्र में खास ध्यान दिया गया- सर्बानंद सोनोवाल
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि कार्गो फैसिलिटी समेत कई चीजों की शुरुआत की है ताकि किसानों की उत्पादित सामग्री खराब न हो सके और किसान चिंतित न हो। यही वजह है कि .षि के क्षेत्र में असम में काफी ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर गांव को हमने एक-एक ट्रैक्टर देने शुरु किया है। गांव को मजबूत बनाने के सिलसिले में हमने काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार कोशिश है कि पूर्वी राज्यों की 21 सीटें 2019 के लोकसभा चुनाव में जीता जाए। उन्होंने कहा कि हर कोई विकास से जुड़ा महसूस कर रहा है। खासकर, युवा वर्ग जुड़ाव महसूस करता है।
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने बीएसएनएल अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश
केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को अपने रांची प्रवास के दौरान बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड की विंग्स सेवा को संपूर्ण भारत वर्ष में 25 जुलाई 2018 से लागू किया गया है।विंग्स बीएसएनएल की बिल्कुल नयी सेवा है, जिसके जरिये कोई उपभोक्ता बिना किसी सिमके दूसरे उपभोक्ता को वॉइस या वीडियो कॉल मोबाइल,लैपटाप, टैब के उपयोग से कर सकता है ।अभी यह सेवा पूरे भारतवर्ष में केवल बीएसएनएल द्वारा प्रदान की जा रही है । इस सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहक को केवल
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
