Connect with us

Latest News

आयुष्मान भारत योजना सिर्फ भाजपा की आयु बढ़ाने के लिए-कांग्रेस

Published

on

रांची,19सितंबर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि आम चुनाव के ठीक छह महीने वाले आयुष्मान भारत योजना लागू करने का उद्देश्य राजनीतिक फायदा हासिल करना है। रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत को आनन-फानन में भाजपा की आयु बढ़ाने के लिए लागू किया जा रहा है।
डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत के लिए जो बजट निर्धारित किया गया है, वह काफी कम है। इस योजना को पूरे देश में लागू करने में खर्च एक लाख करोड़ रुपए का है तो बजट में प्रावधान दो हजार करोड़ का किया गया है। उन्होंने कहा कि 2016 में अरुण जेठली ने नेशनल हेल्थ योजना की शुरुआत करने की घोषणा की थी। कहा था कि इससे दस करोड़ परिवार को लाभ होगा। हर परिवार को एक लाख मिलेगा। लेकिन इस योजना में मात्र 40 हजार परिवार को ही लाभ मिल सका। डॉ. अजय ने कहा कि 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा झारखंड से करने की बात कही जा रही है लेकिन इसकी शुरुआत गत 13 अप्रैल को छत्तीसगढ के बीजापुर से की गई थी। उस समय भी यह बताया गया था कि आयुष्मान भारत योजना की योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हो रही है। भाजपा जिस प्रदेश में भी किसी योजना की शुरुआत करती है, वहां यही कहती है कि इस योजना की शुरुआत इस राज्य से हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि
जब प्रधानमंत्री कार्यकाल 2019 तक है तो किसी भी योजना का लक्ष्य 2022 बताना विश्व का सबसे बड़ा जुमला है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ने जिस योजना की भी शुरुआत की, वह फेल हो चुकी है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि शामिल हैं। उदाहरण के लिए अटल पेंशन योजना में दो करोड़ गरीबों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, जो 80 फीसदी फेल हो गया। अन्य योजनाओं का आंकड़ा भी इसी प्रकार का है। इसी तरह स्मार्ट सिटी में भी दो या तीन फीसदी राशि खर्च हो पाई है। इससे यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है।
प्रदेश कां्रेस अध्यक्ष ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी रांची क्राइम कैपिटल बन गई है। सरकार, पुलिस प्रशासन का प्रभाव कहीं दिखाई नहीं देता। रांची में पिछले दो सप्ताह के अंदर 7 हत्याएं और तीन दुष्कर्म की घटनाएं घटी है। जो हालात बयां करने को काफी है। राजधानी रांची की इतनी बदत्तर हालात हैं तो अन्य जिलों में कैसे हालात होंगे। समझा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था के खराब हालात से क्षुब्ध होकर राज्यपाल ने पिछले दिनों दो-दो बार डीजीपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को राजभवन तलब किया और कड़े शब्दों में एतराज जताते हुए इस पर निर्देश दिया। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सत्ताधारी दल भाजपा के पदाधिकारी की हत्या 16 सितंबर को कर दी गई। स्थिति यह है कि अब डीजीपी को भी सीएम का भय समाप्त हो चुका है।
संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह भी मौजूद थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.