Latest News
रक्षाबंधन पर सीएम ने दी सौगात, मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
समावेशी न्याय सदन का उदघाटन
रांची,26अगस्त। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि हर गरीब को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है और लोकतंत्र की सफलता तभी सफलीभूत होगी जब अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचेगा। लोकतंत्र के तीनों स्तंभों न्यायपालिका, विधायिका एवं कार्यपालिका के समन्वय से विकास को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा सकते है। मुख्यमंत्री रविवार को रांची के नामकुम प्रखंड के बड़ाम में आयोजित विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर एवं समावेशी न्याय सदन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज न्याय के संकल्प का भी दिन है। 7 नवंबर 2016 को सामाजिक न्याय सदन का शिलान्यास हुआ और 21 माह बाद इसका उदघाटन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए राज्य सभा सांसद परिमल नाथवाणी और झालसा के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस डी एन पटेल को बधाई दी। बड़ाम गांव का विकास सांसद आदर्श ग्राम के तहत हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ष में यह पांचवा आयोजन है जो झालसा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से 20 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं तथा 1,60,598 छात्र और छात्राओं को उनकी छात्रवृत्ति के 18 करोड़ 86 लाख 37 हजार रुपये सीधे उनके खाते में गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए हम सब की जिम्मेवारी है कि हम सभी समन्वय बनाकर गरीब जनता के हिट में कार्य करें। हर गरीब को गरिमा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती 25 सितम्बर से पूरे देश में प्रधानमंत्री अरोग्य योजना की शुरूआत हो रही है। झारखंड भी इसके शुरुआत के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों 25 सितम्बर को झारखण्ड की धरती से पूरे विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम की शुरूआत हो। झारखण्ड के 57 लाख परिवार को इसका लाभ मिलेगा। सबको स्वास्थ्य सुविधा मिले यह सपना पूरा होगा।
इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि समावेशी न्याय सदन एक ऐतिहासिक कदम है तथा इसके डेमोंस्ट्रेटिव प्रभाव पड़ेगा। कानून और न्याय आम आदमी के लिये भगवान स्वरूप हैं।
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने कहा कि समावेशी न्याय लिटिगेशन को कम करने में सफल होगा। साथी ही सबसे पिछड़े और गरीब लोगों को न्याय और विकास तक ले जाने का माध्यम होगा।
झालसा के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस डी एन पटेल ने विस्तार से समावेशी न्याय सदन के कार्यों की जानकारी दी । उन्होनें कहा कि लोक अदालत के माध्यम से जल्दी और त्वरित न्याय मिलता है।कार्यक्रम में केरल के लिए जिला प्रशासन रांची द्वारा केरल राहत के लिए जनोपयोगी सामानों के साथ एक ट्रक को मुख्यमंत्री ने रवाना किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी , झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रांची के नामकुम के बढाम-जराटोली पंचायतमें में समावेशी न्याय सदन में लोग कानून से संबंधित निशुल्क जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेंगे।साथ ही कानूनी साक्षरता फैलाने का भी काम किया जाएगा।वहीं लोक अदालतों के आयोजन के साथ-साथ विवाद निपटाने के लिए वैकल्पिक समाधानों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा और अपराध पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा भी दिया जाएगा।यहां महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य, औद्योगिक कामगार, बड़े पैमाने पर प्रा.तिक औद्योगिक आपदा, जातीय हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप से पीड़ित, विकलांग व्यक्ति, हिरासत में लिया गया व्यक्ति, वे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से कम है या जो आय सीमा केंद्र- राज्य सरकार अधिसूचित करती है। मानव तस्करी या बेगार से पीड़ित लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाएं मिलेंगी। यह झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के विस्तारित कार्यालय के रूप में कार्य करेगा। यहां पर निःशुल्क रूप से कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकेगी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
