Connect with us

Latest News

संताल की सभी लोस सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का लक्ष्य-रघुवर दास

Published

on

मिशन 2019 को सफल बनाने का ले पार्टी ने बनायी रणनीति
दुमका,25अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड प्रदेश इकाई ने मिशन 2019 के तहत संतालपरगना में तीनों लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्य योजना तैयार की है।
संतालपरगना प्रमंडल के भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आज यहां अग्रसेन भवन में आहूत बैठक में प्रमंडल के दुमका,गोड्डा और राजमहल लोकसभा के सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी और पार्टी द्वारा निर्धारित कार्य योजना को चरणवद्ध तरीके से कार्यान्वित करने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिशन 2019 के तहत आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्यशियों जीत सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि समूचे देश में भाजपा सबसे से बड़ी और मजबूत पार्टी है। उन्होंने कहा कि मिशन 2019 के तहत भाजपा ने अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर संतालपरगना के सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेवारी के साथ एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता और वोट की राजनीति नहीं करती है। भाजपा के मजबूत कुशल नेतृत्व और मार्गर्दान में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से देश सेवा व जनसेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की मजबूत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संतालपरगना के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। इस क्षेत्र के गरीब आदिवासियों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं,जिससे आदिवासी समाज का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस कारण सभी क्षेत्रों में पार्टी की लोकप्रियता और जनाधार बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता के कारण सभी क्षेत्रों में पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख विपक्षी दल घबड़ा गये हैं और भाजपा का सामना करने के लिए बेमेल गठबंधन बनाकर जनता के साथ छलावा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बेमेल गठबंधन के सत्ता पर काबिज होने के मंसूबे को देश और राज्य की जनता भांप चुकी है। श्री दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सितम्बर माह तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र,बूथ ,पंचायत और मंडल स्तर पर कोर कमेटी बैठक आयोजित करने,संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नये कार्यकर्ताओं के साथ अधिक से अधिक आदिवासी व महिला कार्यकर्ताओं को भी अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद लक्ष्मण गिलुआ की अध्यक्षता में आयोजित प्रमंडल स्तरीय बैठक में समाज कल्याण मंत्री डाक्टर लोईस मरांडी,कृशि मंत्री रणधीर सिंह,श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार,गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे,देवघर के विधायक नारायण दास,गोड्डा के विधायक अमित मंडल,महगामा के विधायक अशोक कुमार,ताला मरांडी,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,पार्टी प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर,पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू, अभय कांत प्रसाद,पूर्व विधायक सुनील सोरेन के साथ दुमका लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार ,राजमहल के लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी कर्नल संजय कुमार सिंह, भाजपा की दुमका जिला इकाई के अध्यक्ष निवास मंडल,पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार साह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गरीब दास के साथ संतालपरगना प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न जिले के अध्यक्ष,जिला प्रभारी,विधानसभा के संयोजक और कोर कमेटी के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसके बाद रणनीति बनायी गयी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.