रांची। इंटरनेशनल ओलम्पिक कमिटी द्वारा सम्पूर्ण विश्व में 23 से 29 जून तक मनाये जा रहे ओलम्पिक दिवस के अवसर पर आज धनबाद में ओलम्पिक डे रन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के 21 मान्यता प्राप्त अलग अलग जिला खेल संघों के खिलाडी एवं अधिकारीयों ने भाग लिया. भारतीय ओलम्पिक संघ तथा झारखण्ड ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में धनबाद जिला ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित इस दौड़ का प्रारम्भ गोल्फ ग्राउंड से हुआ जो हटिया मोड़ तथा रणधीर वर्मा चौक से कला भवन होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड में समाप्त हो गई. दौड़ का प्रारम्भ जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक सह दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के. बी. भार्गव द्वारा फ्लैग-ऑफ़ करते हुआ किया गया जबकि मौके पर वर्ष 2014 की मिस एशिया रही अश्विनी लाला, इस वर्ष की मिस इंडिया रनर-अप अनीता मजूमदार, दिल्ली पब्लिक स्कूल की उप-प्राचार्या शर्मिला सिन्हा के अलावा रविजीत सिंह डांग, प्रदीप महतो, अलोक अग्रवाल के अलावा जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बी. सी. ठाकुर एवं संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अशित सहाय, गौरांगो दत्ता, रेज़ा इश्त्याक, अनुपम महाता, फिरोज रज़ा, मदन कुमार रॉय, आदि भी मौजूद थे. जिले में खेल के बेहतर माहौल के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस ओलम्पिक दिवस दौड़ में जिला एथलेटिक्स संघ, जिला फुटबॉल संघ, जिला बैडमिंटन संघ, जिला बास्केटबॉल संघ, जिला नेटबॉल संघ, जिला रग्बी संघ, जिला रस्साकसी संघ, जिला टेनिस संघ, जिला कराटे संघ, जिला शूटिंग संघ, जिला मुएथाई संघ, जिला पाल नौकायन संघ, जिला जुडो संघ, जिला सॉफ्टबॉल संघ, जिला थांग-टा संघ, जिला खो खो संघ, जिला नौकायन संघ, जिला बॉलिंग संघ, जिला जिमनास्टिक संघ, जिला कबड्डी संघ तथा जिला किकबॉक्सिंग संघ के बैनर के साथ जिले भर के खिलाडी सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को पूर्ण सफलता के साथ संपन्न कराने में अपनी सहभागिता दिखाई. दौड़ का तकनिकी सञ्चालन धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रेज़ा इश्त्याक के नेतृत्व में किया गया जिनके द्वारा उपस्ठित सभी प्रतिभागियों को खेल के प्रति सजगता तथा खेल भावना के लिए सपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बी. सी. ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए सभी प्रतिभागियों को उनके सम्बंधित खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनायें दी. मौके पर उपस्थित के. बी. भार्गव ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा की धनबाद में अब बेहतर खेल का माहौल दिखने लगा है. दौड़ के समाप्त होने के उपरांत सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी ने कहा कि जिले में संचालित अलग अलग खेल के खिलाडियों की इस बृहद संख्या को देख कर प्रतिक होता है की धनबाद खेल जगत तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर है. श्री केशरी ने कहा की यह दौड़ इस ओलम्पिक दिवस के दौरान आयोजित होने वाली साप्ताहिक खेल कार्यक्रम का प्रारम्भ है जिसके तहत दिनांक 23 जून से 28 जून तक जिले के विभिन्न क्रीड़ांगन में बास्केटबॉल, जुडो, फुटबॉल, कराटे, रस्साकसी. नेटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, शूटिंग तथा कबड्डी की स्पर्धाएं आयोजित होंगी तथा सभी खेल के विजेताओं को धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के तरफ से प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे. इस ओलम्पिक दिवस दौड़ को सफल बनाने में राजेंद्र सिंह विर्दी, फैयाज अहमद, कल्लोल, समानता, सत्यम राय, राजीव कुमार सिन्हा, पप्पू कुमार, दिनेश मंडल, ऋचा कुमारी, संदीप डे, पवन बरनवाल, सूरज वर्मा, मनोज शर्मा, अभिजीत पात्रा, मृदुल बोस, शैलेश कुमार, मो. इस्लाम, रोहित लाला, कुणाल कुमार, प्रियरंजन कुमार, श्यामल डे आदि का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों के बीच उपस्थित अतिथियों तथा पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
———
सीसीएल में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा
स्वच्छता मामले में भारत दुनिया का पहला देश बनेगा : राज्यपाल
रांची। सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाऊस में 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थी। कार्यक्रम में रांची सांसद रामटहल चौधरी व कांके विधायक जीतू चरण राम भी मौजूद थे। अपने आसपास के परिवेश को साफ रखने के लिए राज्यपाल ने वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता पखवाडा का उद्देश्य राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के साफ-सफाई के सपनों को पूरा करना है। गांधी जी की 150 वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छ भारत अभियान भारत में सशक्त रुप ले लेगा। भारत को स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री के इस मुहिम को हर हाल पूरा करना है। स्वच्छता पखवाड़ा में रांची के विभिन स्कूलों के छात्रों ने भी भाग लिया। साफ-सफाई के बारे में आमलोगों को जागरुक करने और स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली व नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दृष्टि हीन बच्चों ने स्वच्छता से जुड़े गाने गाए। सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन के साथ-साथ प्रधानमंत्रीच