Latest News
4 वर्ष पूर्ण होने पर झारखण्ड को दी 27 हजार करोड़ की सौगात
यूरिया कारखाना कृषि क्रांति में सहायक होगा- प्रधानमंत्री
रांची,25मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार दोनों प्रयासरत है। किसी भी राज्य का विकास तभी पूरी तरह सुनिश्चित हो सकता है, जब केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार हो। झारखंड की जनता ने अपने राज्य के विकास के लिए दोनों जगह पर जिम्मेदारी सौंपी। हमें कार्य करने का मौका प्रदान किया। हमने भी समन्वय स्थापित कर लक्ष्य तय किया और परिणाम आपके सामने है। इसकी अनुभूति आप सभी कर रहे होंगे हमारा इरादा सही है या नहीं। इसका मापदंड लोकतंत्र में एक है और वह है जन समर्थन।
श्री मोदी ने कहा कि 2014 में जब वे यहां आया था उस समय कहा था कि जो प्यार आप उन्हें दे रहे हैं उसे वे विकास कर वापस करूंगा।सरकार युवा, महिला, गरीब, किसान, शोषित, वंचित और समाज के अंतिम छोर पर खड़ी लोगों के लिए काम कर रही है। 27 हजार करोड़ से ज्यादा के 5 प्रोजेक्ट का शिलान्यास हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां का पावर प्रोजेक्ट यहीं के कोयले से राज्य रोशन होगा। राज्य की आर्थिक प्रगति होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। सिंदरी स्थित कारखाना 16 वर्षों से बंद पड़ा था। अब कारखाना प्रारंभ होने से, निम कोटेड यूरिया खाद का उत्पादन होने से देश में दूसरी कृषि क्रांति का वाहक बनेगा। पूर्व में यूरिया चोरी होकर रसायनिक कारखानों में चला जाता था लेकिन अब नीम कोटेड यूरिया की वजह से इसका उपयोग कारखानों में नहीं हो सकेगा। इसका सीधा लाभ देश के किसानों को मिलेगा।
70जिलों में गैस पाइपलाइन
गैस पाइपलाइन परियोजना देश के 70 जिलो में आच्छादित हीग। रांची को गैस पाइपलाइन के जरिए इंधन पहुंचाने की योजना का शिलान्यास हुआ। 21वीं शदी का इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा हो।इस पर कार्य हो रहा है। पानी का घर8द, बिजली का ग्रिड हर प्रकार के आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। श्री मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना माध्यम बना देश की महिलाओं को धुआं रहित रसोईघर प्रदान करने में। हम काफी हद तक इस कार्य मे सफल हुए। सोलर एनर्जी चलने वाले चूल्हे पर शोध कार्य हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि काला हीरा पर बैठी है झारखंड की जनता। भले ही इसका रंग काला हो लेकिन यह पूरे देश में उजाला और उर्जा प्रदान करने की ताकत रखता है। आजादी के बाद देश के 18 हजार सुदूरवर्ती और दुर्गम गांव के लोगों ने बिजली की रोशनी नहीं देखी थी। इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन सत्ता संभालने के बाद से ही इन गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य हमने तय किया और आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमने अपने उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। अभी भी देश के चार करोड़ घर ऐसे हैं जिसे बिजली से आच्छादित करना है। झारखंड में ऐसे गांव की संख्या करीब 32 लाख है। जल्द राज्य सरकार इन घरों को रौशन करेगी। श्री मोदी ने कहा कि 2022 तक हर गरीब को घर देने का सपना पूरा होगा। जहां शौचालय हो, शुद्ध पेयजल हो, बिजली हो और उनके बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए गुणवत्ता युक्त स्कूल हो। भ्रष्टाचार, बेईमानी के खिलाफ लड़ने वालों में से।हम हैं। हम सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। आप विकास में कैसे भागीदारी निभाएंगे यह आपको तय करना है।
मोदी के नेतृत्व में आर्थिक शक्ति बन रहा भारत-सीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत की कौरव युवा किसान गरीब महिला सशक्तिकरण हित के समग्र विकास के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री जी का झारखंड में अभिनंदन है हमारे लिए गौरव का छह राज के लिए यह गौरव का छन है सुशासन और विकास के 4 साल पूरे हुए इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा झारखंड को 30 हजार करोड़ की विकास योजना की सौगात देने के लिए धन्यवाद। श्री दास कहा कि आजादी के बाद से लाल किला से अब तक देश की किसी प्रधानमंत्री ने झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा को नमन नहीं किया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने लाल किले से उनका नाम लेकर झारखंड को गर्व की अनभूति कराई। प्रधानमंत्री लगातार देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। अब भारत की ओर नजर उठा कर दिखने वालों को करारा जवाब दिया जाता है। सरकार की नीतियों का ही प्रतिफल है कि हम आर्थिक पावर वन रहे हैं। केंद्र सरकार ने देश के लोगों को सम्मान के साथ जीवन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मोदी सरकार से पूर्व 2013-14 में झारखण्ड को 4 हजार 64 करोड़ का अनुदान मिलता था। लेकिन अब उस अनुदान के प्रतिशत में 82प्रतिशत कई वृद्धि हुई है। 2017-18 में केंद्र सरकार द्वारा 13,400 करोड़ की राशि दी गई। 16 साल से सिंदरी का खाद कारखाना बंद पड़ा था। अब उस स्थिति में बदलाव आयेगा। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ झारखण्ड के 68 लाख परिवारों में 57 लाख परिवारों को मिलेगा। केंद्र सरकार के कार्यों का प्रतिफल है कि 40 साल में राज्य में 3 मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। केंद्र सरकार ने गुणवत्ता पूर्ण उच्च व तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 4 साल के कार्यकाल में 10 यूनिवर्सिटी देने का कार्य किया है। धनबाद के ही शिक्षा के प्रति समर्पित श्री बिनोद बिहारी महतो जी के नाम से यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। श्री दास ने कहा कि केंद्र सरकार के निदेश पर कोयला से प्राप्त होने वाला 30प्रतिशत रॉयलिटी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर व्यय हो रहा है। लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो इस निमित 1 हजार करोड़ की राशि सरकार दे रही है। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार झारखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु कृतसंकल्पित है।
पर्यटन, कला संस्कृति, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। प्रधानमंत्री ने सिंदरी का कारखाना पुनः प्रारम्भ करा कर किसानों का कल्याण व रोजगार सृजन के नव द्वार खोला है। कर्मशील प्रधानमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद व जोहार।
प्रधानमंत्री ने सीसीएल की परियोजनाओं से प्रभावित लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाने वालों में ज्योति कुमारी, रितेश उरांव, बाबूराम मांझी, सुनील कुमार पासवान और आफताब आलम को सांकेतिक तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू , मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आर के सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय मामले सुदर्शन भगत झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, झारखंड सरकार के कला संस्कृति पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी, सांसद पी एन सिंह झारखंड विधान मंडल के विधायक फूलचंद मंडल मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता सांसद विधायक अधिकारी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
