Latest News
ममता बनर्जी हिन्दुओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही हैंःरघुवर
प. बंगाल के नवनिर्वाचित भाजपा पंचायत प्रतिनिधियों के रहने, खाने-पीने का समुचित इंतजाम
रांची,23मई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में वहां हिन्दुओं के साथ दोयम दर्ज का व्यवहार हो रहा है और घुसपैथिये को पहला दर्जा प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प. बंगाल में हाल में संपन्न पंचायत चुनाव में भाजपा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रताड़ित किये जाने की खबर उन्हें मिली है, उन्होंने तत्काल पाकुड़ जिले के भाजपा नेताओं को फोन कर झारखंड आने वाले नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के रहने और खाने-पाने का इंतजाम का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि प. बंगाल में भाजपा दूसरी सबसे बड़े दल के रुप में उभर कर सामने आयी है और आने वाले समय में वहां से तृणमूल कांग्रेस का सफाया होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, आज वहां भाजपा दूसरी बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है और आने वाले समय में 200फीसदी वहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा अलोकतांत्रिक काम किया जा रहा है, आने वाले समय में जनता उन्हें जवाब देगी।
प.बंगाल के सरकारी अस्पतालों में झारखंड के मरीजों के साथ भेदभाव के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया है, इस तरह की आमानवीय हरकत से ममता बनर्जी सरकार को बाज आना चाहिए।
धर्म गुरु को राजनीति करना है, तो अखाड़े में आये
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक ईसाई धर्म गुरु द्वारा धर्मनिरपेक्षता को लेकर दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में सभी लोग धर्मगुरु का सम्मान करते है, भारत की संस्कृति में सभी धर्मा को आत्मसात किया गया है और शासन सभी धर्मां के प्रति समभाव रखता है।इसलिए धर्म गुरु अपने धार्मिक कार्यां को करें, राजनीति न करें, यदि उन्हें राजनीति ही करनी है, तो अखाड़े में उतरें।
पूर्व सीएम आवास के मामले में कानूनी पहलु को देखेंगे
उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री को सरकार की ओर से मिल रही आवासीय सुविधा को खत्म किये जाने संबंधी आदेश पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आदेश उत्तर प्रदेश के संदर्भ में आया है, लेकिन यदि सर्वाच्च न्यायालय का आदेश है, तो वे इसके कानूनी पहलुओं को देखेंगे।
2019 सभी 14लोस व विस की 60 प्लस सीटें जीतेंगे
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा किया है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की सभी 14 संसदीय सीटों पर कब्जा करेगी, जबकि विधानसभा चुनाव में 60 प्लस सीटें जीतेगी। उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के सामने कोई भी विपक्षी दल टिकने की स्थिति में नहीं है, कांग्रेस अब राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा नहीं रखती है, जिस तरह से कर्नाटक में बिना समर्थन मांगे , सिर्फ भाजपा को रोकने के लिए जेडीएस को समर्थन देने का निर्णय लिया, उससे कांग्रेस अब पालकी ढोने वाली पार्टी बनकर रह गयी है। कांग्रेस की स्थिति आज इतनी खत्म खराब हो गयी है कि हाल में 21 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अधिकांश में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।
तीसरी दुनिया से आने वाले बाबूलाल को तीसरी की जनता ने ही पराजित किया
झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने उन्हें अंगुली पकड़ कर राजनीति में चलना सिखाया और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जब वे केंद्रीय मंत्री बनकर दिल्ली पहुंचे, तो उन्होंने अपने पहले बयान में कहा था कि वे तीसरी (गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के कोदाईबांध स्थित पैतृक गांव) दुनिया से आये है, लेकिन आज तिसरी की जनता ने ही उन्हें नकारने का काम किया है, अभी झाविमो सिर्फ अध्यक्ष व प्रधान महासचिव की पार्टी है, आने वाले समय में झाविमो का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।
जो व्यक्ति अपने बाप, भाई-भाभी का न हुआ, वह जनता का क्या होगा
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन पर बिना लिये कटाक्ष करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने बाप, भाई एवं भाभी का न हुआ, वह जनता का क्या होगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी के और उनके ही छोटे भाई (बसंत सोरेन) जब चुनाव लड़ते है, तो हार जाते है और जब दूसरी पार्टी (कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू) के नेता चुनाव लड़ते है, तो वह जीत जाते है, इससे उनकी सच्चाई सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने 1993 में ही दो-दो करोड़ लेकर झारखंड को बेचने का काम किया था। आज झामुमो के नेता आदिवासी-मूलवासी के नाम पर लोगों को ठगरे का काम कर रहे है, लेकिन हेमंत सोरेन जैसा अपरिपक्व नेता उन्होंने नहीं देखा, उनके शासनकाल में ही नौ स्थानीय व क्षेत्रीय भाषाओं को बाहर कर दिया गया था, लेकिन उनकी सरकार ने ही जेपीएससी व एसएससी परीक्षा में इन्हें शामिल कराया और सीसैट को लेकर भी झारखंडी परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया।
कंबल घोटाले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कंबल घोटाले के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में बताया गया कि झारक्राफ्ट के एमडी के संज्ञान में जब मामला संज्ञान में आया, तो उन्होंने एजी को ऑडिट के लिए पत्र लिखा, इसे लेकर किसी राजनीतिक दल, संस्था या व्यक्ति की ओर से पत्र नहीं लिखा गया था। सरकार की मंशा थी कि स्वयंसहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, लेकिन जानकारी मिली कि इसमें कुछ गड़बड़ी हुई है, तो अलग-अलग क्षेत्रों में गड़बड़ी को लेकर सात टीमों का गठन कर दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
सुबोधकांत अब जिन्दगी में कभी सांसद नहीं बनेंगे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पर सीधा कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबोधकांत सहाय अब जिन्दगी में कभी दुबारा सांसद नहीं बनेंगे, वे अब एक्सपायरी डेट वाले नेता हो गये है, वे अब अपनी जिन्दगी में कभी लोकसभा, राज्यसभा सदस्य नहीं बन सकते है और मुख्यमंत्री का ख्वाब देखना तो वे छोड़ दे। उनकी पार्टी अब क्षेत्रीय दलों का पालकी ढोने वाली पार्टी बन चुकी है।
विपक्षी दलों के नेताओं को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विरोधी पार्टियां विचाराधारा की राजनीति करें,े व्यक्ति या किसी समाज के बारे में चर्चा न करें। किसी स्थान या व्यक्ति के बारे में भ्रम फैला कर राजनीति न करें। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ कमियां है, लेकिन विकसित बनने के लिए दस वर्ष का समय चाहिए, और वह भी पूरी राजनीतिक स्थिरता से ही विकास हो सकता है। सरकार के इरादे नेक है, हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की सोच है, सभी को शिक्षित करने का इरादा है, यह भी सभी ने देखा है कि अब तक कौन सा मुख्यमंत्री गुदरी, पेशरार या गारु गया।
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने पर स्टडी करेंगे
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने खुद ही संज्ञान लिया है और तेल कंपनियों के साथ होने वाली बैठक के बाद इस पर अंकुश लगाने पर चर्चा होगी। वहीं राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वसूले जा रहे टैक्स में कमी करने के संबंध में पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में अध्ययन के बाद ही राज्य सरकार कोई निर्णय लेगी।
किसानों की आय दुगुनी होगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार किसानों के लिए मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया जा रहा है, किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कई पहल किये गये है। यह सिर्फ खेती से ही संभव नहीं है, लोगों को पशुपालन , अंडा या मत्स्य पालन से भी जुड़ना होगी, तभी उनकी आमदनी दुगुनी हो सकती है।
छोटे जिलों के पक्षधर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जिस तरह से छोटे राज्यो की पक्षधर रही है और झारखंड जैसे छोटे राज्य का गठन हुआ, उसी तरह से वे छोटे जिलों के पक्षधर है। जब उन्होंने घूमना प्रारंभ किया, तो देखा कि चाईबासा एक छोर पर है, तो मनोहरपुर दूसरे छोर पर है, इसी तरह से गिरिडीह भी बहुत बड़ा जिला है। उन्होंने मुख्य सचिव और कार्मिक सचिव को निर्देश दिया है कि वे सर्वे कर इस विचार करने का निर्देश दिया है। पार्टी की यह कोशिश है कि अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान लायी जा सके।
भूमिगत आग से प्रभावितों के लिए 40हजार आवास
मुख्यमंत्री ने बताया कि झरिया के भूमिगत आग से प्रभावित इलाके में बसे लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए एक नयी टे क्नोलॉजी से बनने वाले मकान को लेकर शहरी विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है, मंजूरी मिलने के 24 महीने के अंदर 40 हजार आवासों का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
