71 करोड़ 74 लाख 36 हजार की राशि होगा खर्च, 70 हजार से ज्यादा ग्रामीण आबादी के बीच पहुंचेगा पानी
रांची 16 अप्रैल । राज्य के जल संसाधन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी 17 एवं 18 अप्रैल को बोकारो जिले के गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड में 8 ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना और 2 तालाब जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास करेंगे। ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पूरा करने में 71 करोड़ 74 लाख 36 हजार की राशि खर्च होगी। करीब 70 हजार से ज्यादा ग्रामीण आबादी के बीच पाइप से पानी घर-घर पहुंचाया जाएगा। मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी 17 अप्रैल को तेनुघाट बांया एवं दायां तट ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना, होसिर में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना, हो सिर तालाब जीर्णोद्वार कार्य, ललपनिया में ग्रामीण पेयजलापूर्ति एवं बड़की पुनू में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार 18 अप्रैल को पचमो में ग्रामीण जलापूर्ति योजना, चतरो चट्टी में ग्रामीण जलापूर्ति योजना, खम्हारा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना तथा कथारा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लाभ सरहचिया, तेनु खास, होसिर, देवीपुर, रथ टांड, मियां बांध, जीरो पॉइंट ,लोहरा टोला, ब्राह्मण टोला ,साड़म बाजार, ललपनिया, तिलैया, खीरा बेड़ा , कोदवा टांड , अय्यर, खीरा बेड़ा, कथारा,पचमो, राहवन, हुड़दाग, खमहरा, करमाटांड़ ,चुटटे,चतरो चट्टी, तिसकोपी, चिपरी, बड़की सिधावारा, छोटकी सिधावारा, तुस्को, गुरुडीह, बड़की चिदरी, छोटकी चिदरी, चिलगो,एवं करमाटांड गांव में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा । इस शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय सांसद रविंद्र कुमार पांडे एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
मधुपुर निकाय चुनाव को लेकर चप्पे-चप्पे पर थी प्रशासन की नजर
देवघर,16अप्रैल। मधुपुर नगर परिशद आम चुनाव को लेकर मधुपुर के चप्पा-चप्पा पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी जगहों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा आवागमन करने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। वहीं इसकी मॉनिटरिंग स्वयं उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र कुमार सिंह को करते देखा गया। उनके द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर भ्रमण कर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर भी विधि-व्यवस्था पर पैनी नजर रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त रखने हेतु सभी चौक-चौराहों व मतदान केंद्रों पर ग ती करते दिखे।
मधुपुर नगर निकाय चुनाव के दौरान पुलिस बल के जवान मोटर साईकिल से ग ती कर चौकसी करते रहें। दो दर्जन से अधिक मोटर साईकिल सवार पुलिस जवान अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर गश्ती करते रहें; ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकु ा लगायी जा सके। इस दौरान ग ती कर रहे सुरक्षाकर्मियों द्वारा मधुपुर के सभी 46 बूथों पर मतदाताओं से अपील की गई कि वे निर्भीक व भयमुक्त होकर मतदान करें। भांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में मतदान कराने हेतु जिला प्र ासन पूरी तरह प्रयासरत है। डीएसपी के साथ गश्ती दल में मधुपुर इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद सिंह सहित कई थाना के थाना प्रभारी व उड़न दस्ता टीम के जवान शामिल थें।
साथ हीं पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गयी कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चुनाव हेतु कुल 538 पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ स्मॉल एक् ान टीम, आंसू गैस आदि की भी व्यवस्था की गई है; ताकि कदाचारमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराया जा सके। वहीं उनके द्वारा बतलाया गया कि धारा-107 एवं 116 के तहत् अपराह्न 3ः00 बजे तक कुल 125 असमाजिक तत्वों/उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।