Connect with us

Latest News

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उपवास में शामिल

Published

on

 कहा- भाजपा का उपवास देश बचाने के लिए
रांची,12अप्रैल। संसद को बाधित करने के खिलाफ भारतीयज नता पार्टी की ओर से आज एकदिवसीय उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी  आज रांची के मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपवास में शामिल हुए।
मुख्तार अब्बास नकवी ने एक तरफ समावेशी संकल्प , समावेशी सोच है, दूसरी तरह सामंती सोच है। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार समावेशी विकास के साथ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, दूसरी तरफ सामंती सोच वाली ताकत यह पचा नहीं पा रही है, यही कारण है कि कांग्रेस की ओर से विकास बाधित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें कभी जाति के नाम, कभी धर्म के नाम पर, कभी क्षेत्र के नाम पर बिखराव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हमले जब भी होता है, तो देश आगे बढ़ता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे लोग लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करने वाले लोग है, इसलिए और अब भी ऐसे हमले होते है तो फौलाद की तरह और भी मंसूबे मजबूत होते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व कुछ अन्य विपक्षी दलों की ओर से अलोकतांत्रिक व असंसदीय कार्य किया गया है, इसे लेकर जनता को अवगत कराया जा रहा है।
इससे पहले रांची पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का उपवास नहीं उपहास था, भाजपा का उपवास देश बचाने के लिए है। इस उपवास कार्यक्रम में रांची के सांसद रामटहल चौधरी , राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, विधायक डॉ. जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्राकश समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर उपवास कार्यक्रम को अनुमति देने के मुद्दे पर काफी विचार-विमर्श किया गया और आज सुबह जिला प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति दे दी गयी।
राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी भाजपा की ओर से उपवास का कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। कोडरमा के सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय ने आज गिरिडीह जिले के जमुआ चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।  जमशेदपुर में सांसद विद्य्नुतवरण महतो, गोड्डा में भाजपा सांसद निशिकांत दूबे, गिरिडीह में सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सभी भाजपा सांसद उपवास पर रखे
 संसद को बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा ठप्प किये जाने के विरोध में भाजपा सांसदों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में आज राज्य के सांसद भी उपवास पर रखे। राजधानी रांची में केंद्रीय मंत्री सह झारखंड से राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा सांसद रामटहल चौधरी और राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं और अन्य विधायकों के साथ उपवास पर बैठे।
जमशेदपुर में भाजपा सांसद विद्य्नुत वरण महतो के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना और उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री महतो ने कहा कि सदन को बाधित करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विचार विमर्श के लिए तैयार है। उधर, गिरिडीह में पार्टी सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जबकि कोडरमा सांसद रविन्द्र राय ने गिरिडीह जिले के जमुआ में उपवास कार्यक्रम में भाग लिया। गुमला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने अनशन में भाग लिया। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुये। इस मौके पर श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस ने सदन को ठप्प कर देश के महत्वपूर्ण संसाधन को बर्बाद किया है। देवघर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भाजपा सांसद निशिकांत दूबे समेत भाजपा के अनेक नेता और कार्यकर्ता उपवास कार्यक्रम में बैठे। इस अवसर पर श्री दूबे ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता सर्वोपरि है ं और संसद की बड़ी भूमिका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्तारुढ सांसदों को मुश्किल परिस्थिति में सत्याग्रह करना पडा है। उधर, डाल्टनगंज में आज भाजपा के लोकसभा सदस्य बीडी राम के नेतृत्व में धरना और उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का संसदीय परपंरा में कोई विश्वास नही है। उन्होंन े कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों के अड़ियल रवैये के कारण संसद में कोई काम नही हो पाया। इस बीच, धनबाद जिले में पार्टी सांसद पीएन सिंह ने उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग ेस देश की जनता को विकास के मुद्दे से भटकाने का प्रयास करती रही है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.