Latest News
मधु की खरीद-बिक्री को लेकर पतंजलि कंपनी से जल्द ही इकरारनामा :सीएम
रांची,8अप्रैल। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब एवं पिछड़ों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वर्ष 2022 तक समृद्ध झारखंड का निर्माण करना सरकार का लक्ष्य है। संकल्प से ही सिद्धि मिलती है। हम सभी का एक संकल्प होना चाहिए कि राज्य में कोई गरीब ना हो, अशिक्षित ना हो, अस्वस्थ ना हो एवं बेघर ना हो। राज्य सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में क लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया है। राज्य के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जा रहे हैं। वर्ष 2019 तक पूरे राज्य को खुले में शौच से मुक्त बनाना सरकार का लक्ष्य है। स्वच्छ झारखंड स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। वर्ष 2019 तक झारखंड के सभी गरीब परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण किया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के समाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की महिलाएं बहुत ही मेहनती और ईमानदार होती हैं। महिलाओं के समग्र विकास हो इस हेतु सरकार कृतसंकल्पित है। सरकार द्वारा वैसे गरीब परिवार जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है। झारखंड पहला ऐसा राज्य है जहां एलपीजी की पहली रिफिलिंग मुफ्त में दी जा रही है। सरकार का यह लक्ष्य है कि वैसे जनजाति आदिवासी गरीब तबके के लोग जिन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है उन्हें भी एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाएगा। पूरे राज्य में अभी तक 13 लाख एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं और बाकी 15 लाख परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में गरीबों को भी देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया है। इसका एक बड़ा उदाहरण है कि आज के वर्तमान समय में गरीब परिवारों का भी बैंक खाता जनधन योजना के तहत खुलवाया गया है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़े सरकार हर संभव उन्हें मदद करेगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार क तरह के कार्यक्रम चला रही है। राज्य में अब रेडी टू ट कार्यक्रम को भी महिलाएं ही चलाएंगी। आने वाले समय में सरकार क योजनाओं को महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने हेतु ला रही है । राज्य में महिलाएं समूह बनाकर हवा चप्पल निर्माण, उद्य्नोग, जूता निर्माण के इत्यादि कार्यों से भी जुड़ कर स्वावलंबी बनेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव समृद्ध होंगे तभी राज्य एवं देश समृद्ध होगा। गांव के समग्र विकास हेतु अब ग्राम विकास समिति का गठन किया जा रहा है। ग्राम विकास समिति के गठन होने से गांव की योजनाओं को गांव के ही लोग बनाएंगे और कार्यान्वित करेंगे। विकास राशि राज्य सरकार सीधे ग्राम विकास समिति को देगी। ग्राम विकास समिति के गठन होने से बिचौलिया एवं दलालों से ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार का सृजन करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा कौशल विकास योजना पर जोर दिया गया है। बेरोजगार युवक युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। झारखंड से ही मीठी क्रांति की शुरुआत हु है। राज्य के 10 हजार किसानों को मधुमक्खी बक्से निशुल्क दिए गए हैं। किसानों द्वारा उत्पादित हनी को राज्य सरकार खरीदेगी। इस हेतु पतंजलि कंपनी से बहुत जल्द ही एक इकरारनामा भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समाज सबसे बड़ी ताकत होती है। मजबूत संगठन से ही मजबूत समाज की परिकल्पना पूरी होगी। उन्होंने कहा की रौतिया समाज की पहचान राष्ट्रवादी समाज के रुप में किया जाता है। रौतिया समाज द्वारा सरकार के समक्ष जो मांग रखी गई है उसे राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित कर भारत सरकार को प्रतिवेदित किया गया है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे शिक्षित समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बेटी-बेटे में फर्क ना करें। बेटा के साथ-साथ बेटियों को भी पढ़ाने का कार्य करें। शिक्षा सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है अपितु शिक्षा से ज्ञान मिलता है। राज्य से गरीबी मिटाने का मूल मंत्र शिक्षा ही है। आपके बच्चे पढ़ेंगे लिखेंगे तो आगे चलकर बड़े अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर या वैज्ञानिक बन सकेंगे। बेटियों की शादी कम उम्र में कत नहीं करें। बेटियों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ने का पूरा मौका दें। समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु लोगों को जागरुक करें। समाज से डायन बिसाही आदि भ्रांतियों को दूर करने हेतु लोगों को जागरुक करना हमसभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में गुमला विधायक ि शवशंकर उरांव, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय, झारखंड प्रदेश अखिल भारतीय रौतिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, प्रदेश अध्यक्ष लालदेव सिंह, सचिव कुलदीप सिंह, अध्यक्ष छतिसगढ़ वनौषधि बोर्ड राम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय रौतिया समाज सुरेंद्र सिंह, रौतिया समाज झारखण्ड तथा अन्य प्रदेशो से समाज के अधिकारीगण, झारखण्ड, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ तथा अन्य प्रांतों से आये बड़ी संख्या में रौतिया समाज के लोग उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
