Connect with us

Latest News

निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया संपन्न

Published

on

रांची,22मार्च। राज्य के 34 नगर निकायों के चुनाव के सिलसिले में आज नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया संपन्न हो गयी। राज्य भर में पांच नगर निगम, सोलह नगर परिषद और तेरह नगर पंचायत के 817 पदों के लिए 16 अप्रैल को मतदान होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाई हजार से अधिक उम्मीदवारों ने पर्चें दाखिल किये हैं। इस बीच,निकाय चुनाव को लेकर आदर्ष आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिष्चित किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो इक्कीस अप्रैल तक जारी रहेगी। इस दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच से अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा,जुलूस, धरना-प्रदर्षन, आमसभा या सड़क जाम करने पर रोक रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देष जारी किया है कि नगर निकायों के चुनाव में वे वार्ड पार्षद, महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आयोग्य घोषित किये जाएंगे जिन्होंने पिछले विŸा वर्ष के नगरपालिका के बकाये सभी करों का भुगतान नहीं कियाहो। इसके अलावा वैसे प्रतिनिधियों को भी अयोग्य घोषित किया जाएगा, जिनकी दो से अधिक जीवित संतानें होंगी।
रांची नगर निगम के लिए भाजपा, कांग्रेस, झामुमो जेवीएम और आजसू के प्रत्‍याशियों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के उम्‍मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया। जिस तरह से प्रत्‍याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ रांची जिला परिसर पहुंचे थे, उससे उम्‍मीद की जा रही है कि नगर निकाय चुनाव में प्रतिद्वंदियों के बीच कड़ी टक्‍कर होगी। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा उम्‍मीदवार आशा लकड़ा ने सबसे पहले नामांकन दाखिल करने पहुंची। मौके पर उनके साथ झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह भी साथ थे। नामांकन के बाद आशा लकड़ा ने अपनी जीत की दावेदारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा करते हुए मुझे मेयर पद के लिए दोबारा मौका दिया है, उनके इस भरोसे को बखूबी पूरा करूंगी और रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए पांच साल के अनुभव का लाभ यहां के लोगों को दूंगी।
गुरुवार को मेयर पद के लिए नामांकन पत्र जेवीएम प्रत्‍याशी शिवा कच्‍छप ने दाखिल किया।इस दौरान उनके साथ जेवीएम के महासचिव व पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की भी साथ थे। बंधु खुद को मेयर पद के लिए किंगमेकर के तौर पर पेश करते हुए कहा कि मुझे मेयर पद के लिए प्रत्‍याशी को जीत दिलाने का अनुभव है, इसका लाभ जेवीएम प्रत्‍याशी शिवा कच्‍छप को मिलेगा और वह जीतेंगे।नामांकन के आखिरी एक घंटा में मेयर पद के लिए तीन प्रत्‍याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।उनमें आजसू प्रत्‍याशी कुसुम रंजीता सिंह मुंडा अपने दस्‍तावेजों को पूरा करने में कुछ समय के लिए बहुत परेशान दिखीं. हालांकि कुसुम करीब 2 बजे नामांकन के लिए पहुंच गई थी. नामांकन के दौरान जब उनके दस्‍तावेजों की जांच की जा रही थी, तब अधिकारियों ने उनके जन्‍म प्रमाण पत्र का संलग्‍न दस्‍तावेजों पर सवाल खड़ा किया और शैक्षणिक योग्‍यता से जुड़ी एडमिट कार्ड प्रस्‍तुत करने को कहा। इसके लिए वह कुछ समय के लिए परेशान रहीं. हालांकि नामांकन पत्र दाखिल कर लेने के बाद वह वाकई में एक जीती हुई प्रत्याशी की तरह खुश दिखी और दावा किया कि मतदाता भी उन्‍ही को चुनकर मेयर बनायेगी।झामुमो की प्रत्‍याशी वर्षा गाड़ी झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष महुआ माजी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची. वर्षा गाड़ी पिछले नगर निगम चुनाव में आजसू के समर्थन पर मेयर पद का चुनाव लड़ी थी. पर्चा भरने के बाद उन्‍होंने भी अपनी जीत की दावेदारी पेश की.कांग्रेस के प्रत्‍याशी अजय तिर्की सबसे आखिर में नामांकन दाखिल करने रांची जिला परिसर पहुंचे। अजय तिर्की के साथ मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद और उनके समर्थक भी मौजूद भी. इस दौरान कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय तिर्की ने भी रांची नगर निगम से जुड़ी समस्‍याओं के मुद्दों और समस्‍याओं पर चुनाव लड़ने की बात कही और वोटर्स के समर्थन से जीत का दावा किया।
गुमला में नामांकन पत्र भरने के आज अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल ग्यारह और उपाध्यक्ष पद के लिए अठारह प्रत्याषियों ने पर्चे दाखिल किये हैं। भाजपा और कांग्र ेस दोनों ही पार्टियों से बागी उम्मीदवारों द्वारा नामा ंकन दाखिल किये जाने की खबरें मिली है ं।
इस बीच, खूंटी से प्राप्त खबर के अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और आजसू पार्टी की ओर से अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये गये। डाल्टनगंज में महापौर पद के लिए सात और उपमहापौर के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। वार्ड पार्षद के लिए एक सौ पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, आजसू और राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याषियां ने भी पर्चे भरे हैं। नामांकन के अंतिम दिन आज गिरिडीह में प्रत्याषियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
चुनाव में महिलायें भी हिस्सा ले रही हैं। इस बीच, गढवा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नगर निकाय चुनावको लेकर नामांकन के अंतिम दिन आज काफी गहमा गहमी रही। गढवा नगर परिषद और नगर उटारी नगर पंचायत दोनों ही स्थानों पर नामांकन भरने वालों की कतार लगी रही। हजारीबाग से प्राप्त रिपोर्ट के अन ुसार नगर निगम के लिए महापौर पद के वास्ते कांग्रेस, भाजपा, राजद,झारखंड विकास मोर्चा और आजसू समेत नौ प्रत्याषियों ने पर्चे भरे। उधर, कोडरमा में झुमरीतिलैया नगर परिषद क े अध्यक्ष पद के लिए पंद्रह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी-अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने चुनावी मुद्दों के बारे में भी जानकारी दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.