Connect with us

Latest News

झाप्रसे के अधिकारी लम्बोदर महतो ने नौकरी छोड़ी, आजसू   में शामिल

Published

on

गोमिया विस उपचुनाव लड़ने की तैयारी
रांची,18मार्च। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लम्बोदर महतो ने आज प्रशासनिक सेवा छोड़ने का ऐलान किया और आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। समाज सेवा के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारी पद से सरकारी नौकरी त्यागने वाले लम्बोदर पाठक ने आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की मौजूदगी में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार उच्च विद्य्नालय मैदान में आयोजित आम सभा सह मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर सुदेश महतो नेक हा कि अलग झारखण्ड राज्य गठन का जिन उम्मीदों को लेकर हुआ है, उन उम्मीदों को साकार करने के लिए आजसू पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सबको आगे आना होगा, झारखण्ड की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है और अपने हक ओर अधिकार के लिए झारखण्डवाद स्थापित करना होगा। सुदेश महतो ने कहा कि डॉ लम्बोदर महतो एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ के शिक्षाविद भी है। परन्तु जनसेवा करने की भावना को लक्ष्य बनाकर नौकरी त्याग कर आजसू का दामन थामकर जनसेवा में जुट गए।
100 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृतःचंद्रप्रकाश
इस अवसर पर सूबे के पेयजल स्वच्छता जल संसाधन मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में उनके विभाग द्वारा एक सौ करोड़ रुपये से भी अधिक की योजना स्वीकृत किया गया है। इन योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कराने में डॉ लम्बोदर महतो की अहम भूमिका है। मौके पर डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास की जाल बिछाने में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, कृष्ण महतो, रमा देवी, माधवी देवी, सविता रानी,हिमांशु महतो, आनन्द महतो , मुमताज अंसारी आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज जैन व केंद्रीय सदस्य राजेश विश्वकर्मा ने किया।
उपचुनाव के लिए आजसू पार्टी ने कमर कसी
आजसू पार्टी के तत्वावधान में आयोजित गोमिया विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह सह महारैली में हजारों की भीड़ की जुटान कर पार्टी ने अपनी जबरदस्त मजबूत स्थिति को दर्ज कर आसन्न उपचुनाव का आगाज किया। वही दूसरी ओर पूर्व वरीय अधिकारिय डॉ लम्बोदर महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामकर तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। कसमार प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गाँव निवासी सह वरीय अधिकारी डॉ लम्बोदर महतो पिछले कुछ वर्षों से लगातार गोमिया विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक कार्य एवं हर सुख -दुख में जनता के बीच बने रहे।इसके अलावा जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण हर सम्भव करते रहे। जिसके कारण क्षेत्र की जनता के बीच एक अच्छी पैठ बना व लोकप्रियता हासिल की। परन्तु एक अधिकारी होने के कारण तमाम तरह की अटकलें लगा जा रही थी। परंतु पेटरवार में आयोजित इस कार्यक्रम में लम्बोदर महतो ने आजसू पार्टी का दामन थाम कर तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। आसन्न उपचुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह व महारैली आयोजित कर आजसू पार्टी ने दिखा बड़ी ताकत, किया उपचुनाव का शंखनाद। महारैली में हजारों की उमड़ी भीड़ । वरीय नेताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत। पूर्व वरीय अधिकारी डॉ लम्बोदर महतो ने थामा आजसू का दामन। तमाम अटकलों पर लगा विराम।
पैतृक गांव से विशाल काफिला के साथ निकले डॉ लंबोदर
परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए डॉ लम्बोदर महतो अपने पैतृक गांव पाड़ी (मुरहुलसूदी) से सैकड़ों वाहनों का काफिला के साथ खैराचातर, कसमार, बहादुरपुर, दांतू होते हुए करीब 30 किमी की दूरी तय करके सभा स्थल पेटरवार पहुंचे. वे खुली जिप पर सवार थे। साथ में उनकी पत्नी कौशल्या देवी, स्थानीय जिप सदस्य जगदीश महतो, मुरहुलसुदी पंचायत के मुखिया पटेलराम महतो, मित्र क्लब के अध्यक्ष विजय जायसवाल, सचिव घनश्याम महतो, मनोज महतो, संजय जायसवाल, मंजूरा मुखिया नरेश महतो, अमरदीप महाराज, धनलाल कपरदार, रणदेव मुर्मू आदि भी थे. पिरगुल व सिंहपुर में महिलाओं ने तिलक लगाकर डॉ लंबोदर को रवाना किया. इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। वाहनों का काफिला इतना भव्य व लंबा था कि क किमी तक केवल वाहन ही दिखा पड़ रहा था. एनएच तक जाम हो गया था. डॉ लंबोदर के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. काफिला में महिलाओं की भीड़ भी काफी अधिक थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.