Latest News
भाजपा लोस के साथ विस कराने के पक्ष में-रघुवर दास
रांची,4मार्च। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में एक साथ पंचायत ,स्थानीय नगर निकाय , विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराए जाने के पक्ष में है ,ताकि चुनाव के कारण विकास कार्य बाधित नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने और लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में जल्द ही एक कमेटी बना जाएगी , जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारी , चुनाव आयोग के सेवानिवृत्त पदाधिकारी और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा । इस कमेटी के सदस्य एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर राजभर में संगोष्ठी और कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास करेंगे ।इस मुद्दे पर सभी राजनितिक पार्टी की सहमति बनानी जरुरी है, भाजपा इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने की आवश्यकता पर बल देते रहे हैं। मुख्यमंत्री आज रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
एडीजी व राजनीतिक सलाहकार पर कार्रवाई के मसले पर चुनाव आयोग को रिपोर्ट
वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में एडीजी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार अजय कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा कार्यवाही को लेकर लिखे गए पत्र के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मसले पर महाधिवक्ता से राय लेकर चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार की पत्नी और उनके अन्य रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज सरकार किसी को को फायदा नहीं कर रही है यदि को साक्ष मिलता है तो सरकार तुरंत कार्रवा करेगी।
गलत तथ्यों के आधार पर आलोचना नहीं करें
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह भी कहा कि वे आलोचना से नहीं घबराते है, लेकिन अखबारों में कोई भी खबर तथ्यों के आधार पर प्रकाशित होनी चाहिए, किसी को नीचा दिखाने के लिए कोई रिपोर्ट नहीं लिखी जानी चाहिए। उन्होंने एक स्थानीय समाचार पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री राजबाला वर्मा को सलाहकार बनाये जाने को लेकर बफशीट लिखे जाने संबंधी खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बफशीट लिखेगा या आदेश देगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समाचार में तथ्य होना चाहिए, बिना पैर-हाथ के कोई बात नहीं कही जानी चाहिए।
पत्थलगड़ी की आड़ में अफीम की खेती
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थलगड़ी का मुद्दा लोगों की परंपरागत संस्.ति से जुड़ा हुआ है , लेकिन जिस तरह से इस मुद्दे को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है उसे देखकर यह पत्थलगड़ी का मसला संस्.ति से जुड़ा हुआ विषय नहीं है, बल्कि सैकड़ों एकड़ भूमि में अफीम की अवैध खेती से जुड़ा हुआ मसला है। नक्सली लोगों को बरगला कर इसे अंजाम दे रहे हैं । ऐसी घटनाओं को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में विकास की राजनीति अहम मुद्दा बन चुका है और पूरे देश में भाजपा को लगातार सफलता मिल रही है ।
रास उम्मीदवार पर पार्टी में विचार-विमर्श का दौर जारी
राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों की संख्या बल के बारे में सभी को पता है। भाजपा दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी अथवा एक पर लड़ेगी, इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा । उन्होंने यह भी साफ किया कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को ही की टिकट मिलेगा।
मंत्री सरयू राय की नाराजगी की बात से इंकार
मुख्यमंत्री ने मंत्री सरयू राय द्वारा उठाए जा रहे हैं सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी और सरकार लोकतांत्रिक विचारधाराओं के आधार पर चल रही है हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है।
पूर्वात्तर की जनता ने विकास व सुशासन के मंत्र पर आस्था प्रकट किया
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन्त्र विकास और सुशसान पर आस्था प्रकट किया। देश की जनता जागरुक हो ग है और समझती है कि कौन सी पार्टी विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 वर्षों में झूठ, फरेब, जातिवाद और भाषा की राजनीति करती आ है और जो विकास होना चाहिए था वो कोसो दूर रहा और भाजपा विकास की राजनीति को ध्यान रखकर करती है। आज तक लोग अभावों की जिंदगी जीने को मजबूर रहे भाजपा उनका कल्याण कर सकती है।
जनता मालिक व समझदार
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक सवाल के जबाब में कहा कि लोकतांत्रित व्यवस्था में जनता मालिक होती है और जनता काफी समझदार होती है, बिना चिर-फाड़ का ऑपरेशन भी करना जानती है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षो में राज्य सरकार 2014 से घोषणा पत्र के अनुरुप काम कर रही है। घोषणा पत्र पार्टी के लिए लिए कागज का टुकड़ा है नहीं बल्कि गीता, कुरान, बाइबल के सामान है।
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
