अधिकारी जिम्मेवारी निभायें व राज्य को बिचौलियों से मुक्त करें- मुख्यमंत्री
रांची,30जनवरी।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अधिकारी आम जनता का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समय पर करें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता एवं शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवा की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी कार्यों में बिचौलियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इसे अधिकारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सूचना भवन में जनसंवाद केंद्र द्वारा आयोजित सीधी बात कार्यक्रम में आयी शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे।
साहिबगंज में चौथे क्लास में पढ़नेवाली नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिसिया कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि डीएसपी ने क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अगर थानेदार (संजय प्रसाद) अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकते तो उन्हें तुरंत सस्पेंड करें । श्री दास ने पीड़िता को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा साहेबगंज एसपी को सख्त हिदायत दी कि इस मामले में अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। जनसंवाद केंद्र में उपस्थित नाबालिग के पिता ने बताया कि 29 जुलाई 2017 को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करने के बाद भी थाने से को कार्रवाई नहीं की गई । पूछताछ करने पर उसे थाने से भगा दिया जाता है। कहा गया कि केस उठाओ नहीं तो गोली मार देंगे। सीएम के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने साहिबगंज के एसपी से कहा कि बच्ची की देखरेख के लिए बाल कल्याण समिति विशेष तौर पर उसका ख्याल रखेगी। उन्होंने डीसी से कहा कि सीएम साहिबगंज जा रहे हैं, बच्ची को अपने हाथ से 50 हजार रुपये सौपेंगे।
दुष्कर्म पीड़िता के मामले में भी पुलिसिया कार्रवाई पर सीएम ने डीएसपी को फटकार लगाते हुए उनसे पूछा कि जांच की को समय-सीमा है या नहीं। थानेदार को निलंबित करने से क्या होगा, घटना के दस माह बीत गये, अब तक कार्रवा क्यों नहीं पूरी हुई ? बोकारो के डीएसपी ने इस मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखायी, यह शर्म की बात है। 16 जनवरी को आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस हेडक्वार्टर के द्वारा एफआ आर दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था। 4 मार्च 2017 को जब पीडिता शौच के लिए निकली थी तो सुनसान जगह में चार-पांच लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। बोकारो जिले के चिटा टांड़ के सियालजोरी थाना क्षेत्र में घटनास्थल होने के कारण इस मामले को बोकारो पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। सीएम ने बोकारो के डीसी से उस क्षेत्र में अविलंब शौचालय बनवाने का आदेश भी दिया।
पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में मनरेगा के तहत पक्की सड़क का निर्माण किये बगैर अवैध रुप से राशि की निकासी पर उन्होंने उपरोक्त बातें कही। मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अविनाश कुमार को संतालपरगना प्रमंडल का सघन दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पाकुड़ में वर्ष 2014 में मनरेगा के तहत शाहपुर पक्की सड़क से नाला बांध तक सड़क निर्माण के लिए 8,77,100 रुपये की प्राक्कलित राशि की बंदरबांट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवा का आदेश दिया। शिकायतकर्ता अमित कुमार दास ने सीएम को बताया कि डीडीसी ने योजना में किये गये कार्य के विरुद्ध अधिक भुगतान की राशि की वसूली कर्मियों से करना चाहते हैं। उसने बताया कि येन-केन-प्रकारेण उसे फंसाकर जेल में भेजवा दिया गया। उसके खिलाफ हिरणपुर पुलिस स्टेशन में उसके नाम से प्राथमिकी (23 /16) भी दर्ज है। सीएम ने एफआ आर से उसका नाम हटाने, डीएसपी को शोकॉज करने और डीआ जी स्तर से इस मामले का सुपरविजन कराने का आदेश दिया। जनसंवाद केंद्र में कुल 12 शिकायतों की समीक्षा की गयी।