Connect with us

Latest News

स्पीकर-नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने

Published

on

कुछ सदस्य सदन को हाईजैक करना चाहते-स्पीकर
 स्पीकर एकतरफा तरीके से सदन चला रहे-हेमंत
रांची,29जनवरी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन आमने-सामने नजर आये। विधानसभा अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही बाधित रहने पर टिप्पणी की कि कुछ सदस्य सदन को हाईजैक करना चाहते है और कार्यवाही बाधित कर रहे है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष एकतरफा तरीके से सदन चला रहे है।
सभा की कार्यवाही आज पूर्वाह्न 11 बजे शुरु होने पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सभा की कार्यवाही बाधित रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ सदस्य सदन को हा जैक करना चाहते हैं और सदन नहीं चलने देना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि सदन में व्यवस्था के तहत ही सदस्यों की बात सुनी जा सकती है लेकिन सदन की जो स्थिति है उसे पूरा देश देख रहा है, इससे झारखंड विधानसभा की छवि अच्छी नहीं बन रही है। उन्होंने बिना किसी भी सदस्य का नाम लिए कहा कि कहा कि यदि पांच आदमी यह तय कर ले की सदन को नहीं चलना देना है , तो सदन की कार्रवा बाधित हो जाती है ,इससे जनता के सवालों पर सदन में चर्चा नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यह परिपाटी ठीक नहीं है कुछ सदस्य प्रतिदिन रेल में आकर सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि सभा की कार्यवाही को मजाक बना दिया गया है। शोर-शराबे के बीच उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर ही सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ,वे सदन को एकतरफा तरीके से चला रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विपक्षी सदस्यों को सदन की कार्यवाही निलंबित कर दिया जाए, या बर्खास्त कर दिया जाए अथवा उन सभी की सदस्यता रद्द कर दी जाए। हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन क्यों नहीं चल रहा है इस पर उन्होंने भी मंथन किया, सदन इसलिए नहीं चल रहा है कि सरकार सदन के प्रति गंभीर नहीं है , जिन सवालों को विपक्ष द्वारा उठाया गया है ,उस पर को कार्यवाही नहीं होने से पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ रहा है। आदिवासियों तथा अनुसूचित जाति और कमजोर वर्गों पर लाठियां बरसा जा रही है। विधायकों और सांसदों से अधिकारी बात नहीं करना चाह रहे हैं । नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के उस वक्तव्य पर भी आपत्ति जता जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि महिलाएं अधिक बच्चे पैदा पैदा कर केला बेचनेवाले और स्कूटर बनाने वालों की जनसंख्या ना बढ़ाएं ।
झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव ने भी नेता प्रतिपक्ष के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से मुख्य सचिव पुलिस महानिदेशक और एडीजी अनुराग गुप्ता को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं उस पर जवाब दें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के इरफान अंसारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमित कुमार द्वारा झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा में नियमों का पालन नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कार्य स्थगन प्रस्ताव को अमान्य कर दिया। इस बीच विपक्ष के कई सदस्य वेल में आकर शोर-शराबा करने लगे। जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराहन 12ः15 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि शोर-शराबे की बीच भाजपा के बिरंची नारायण के प्रश्न के उत्तर में गृह विभाग के प्रभारी मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने बताया कि बोकारो जिले में एक बैंक शाखा से लॉकर तोड़कर चोरी के मामले में ग्राहकों द्वारा उपभोक्ता फोरम में अपील की ग है , राज्य सरकार इन्हें नियतसंगत तरीके से हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरु होने पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने फिर से अपनी पुरानी मांगों को दोहराते हुए कहा कि सदन में विपक्ष की ओर से झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित छठी पीटी परीक्षा में आरक्षण नियमों का अनुपालन सही तरीके से नहीं हो पाने का मुद्दा उठाया गया था । बाद में राज्य सरकार ने भी इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग, झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ,मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक जैसे सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों पर सवाल उठाए गए हैं, इन सवालों का सदन में जवाब नहीं मिल पा रहा है । उन्होंने जेपीएससी ,जे एस एस सी ,मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के मसले पर मुख्यमंत्री से सदन में वक्तव्य देने की मांग की।
सत्तारुढ दल के मुख्य सचेतक राधा-.ष्ण किशोर ने विपक्षी सदस्यों के सदन में रवैया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्य स्थगन प्रस्ताव अमान्य किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि संसदीय परंपरा के तहत राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कार्य स्थगन प्रस्ताव सामान्य तौर पर नहीं लिए जाने की परंपरा रही है ,वही इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का वक्त अब भी आ चुका है । उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक पर जो आरोप लगा रहे हैं उन आरोपों में को भी वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता अथवा आपराधिक .त्यों से जुड़ा हुआ मामला नहीं है , इसलिए विपक्षी सदस्यों के दबाव में आकर सरकार को निर्णय नहीं ले सकती है । उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार के क्षेत्राधिकार का विषय है और सदन में विपक्षी सदस्यों के व्यक्तिगत एजेंडा या दबाव या दबाव से किसी अधिकारी को नहीं हटाया जा सकता है।
विपक्षी सदस्यों के शोर शराबा के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को एक बार फिर से दोपहर 2ः00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया और अपने कार्यालय कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुला ।
सदन की कार्यवाही दोपहर 2ः00 बजे शुरु होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के आम बजट पर चर्चा के लिए सत्ता पक्ष के अनंत ओझा का नाम पुकारा और आनंद ओझा ने जैसे ही अपनी बातों को रखना शुरु किया , विपक्षी सदस्य फिर से अपनी मांगों को लेकर हुआ हो-हंगामा करने लगे । जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही को दोपहर 3ः00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.