Connect with us

Latest News

रांची में 20 हजार व अन्य शहरों में डेढ़ लाख नये मकानों का निर्माण होगाःसीएम

Published

on

रांची,28जनवरी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राजधानी रांची में गरीबों के लिए 20 हजार और नये पक्का मकान बनाये जाएंगे, जबकि राज्य के अन्य शहरों में 1-1.5 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उनका भी एक छत हो, सरकार इस सपने को पूरा करने में जुटी है। वे आज रांची में इस्लामनगर के 444 विस्थापितों के लिए पक्का मकान निर्माण योजना का शिलान्यास करने पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में भी तमाम विभाग काम कर रहे हैं, और कचरे से बिजली के उत्पादन पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए सिंचाई में इस्तेमाल करने की योजना पर भी काम हो रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि 2022 तक राज्य सरकार सरकार शुद्ध पेयजल घर-घर तक पहुंचाएगी, यह राज्य सरकार संकल्प है। इसके अलावा सरकार द्वारा बनाये जा रहे नए घरों में बिजली और पानी की व्यवस्था करना सरकार की ही जिम्मेदारी है, और सरकार ये जिम्मेदारी जरुर पूरी करेगी।
रघुवर दास ने कहा कि जब वे विधायक थे, तो कुष्ठ आश्रम से विशेष लगाव था, उनकी सेवा करना हमारी अहम जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में सरकार ने देवघर में कुष्ठ आश्रम बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक कोई गरीब बेघर न रहे, टीम झारखण्ड इस सपने को साकार करने में लगी है। इसकी शुरुआत हो चुकी है चाहे वो इस्लाम नगर हो या फिर राज्य का कोई और जिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। शहरों पर बढ़ती जनसंख्या का दवाब है। यातायात, आवास, जलापूर्ति, स्वास्थ्य यहां बुनियादी समस्या है। इसे हल करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। शहरों पर बढ़ती जनसंख्या का दवाब है। यातायात, आवास, जलापूर्ति, स्वास्थ्य यहां री बुनियादी समस्या है। इसे हल करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि ये राज्य आपका है, शहर आपका है. सरकारें तो आती जाती रहेंगी। जब तक आप अपने राज्य और शहर से प्यार नहीं करेंगे, उसका कायाकल्प नहीं हो सकता। आप खुद अपने मोहल्ले और गलियों को साफ रखें । उन्होंने कहा कि सत्तर साल से गरीब के नाम पर बहुत राजनीति हो चुकी है। गरीब हर समाज में होता है, हर समुदाय में होता है। हम तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति नहीं करते। हम सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम करते हैं।

शिलान्यास होने वाली योजनाएं
=इस्लाम नगर, राँची में 444 घरों का निर्माण होगा । इन घरों में जी$3,एसटीपी,वर्षा जल संचय और अग्निशमन जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी । इस योजना की लागत 30.34 करोड़ रुपये है। और 24 महीने के भीतर इस योजना को पूर्ण कर लिया जाएगा ।
= राजभवन से कांटाटोली पथ के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण की योजना का शिलान्यास किया । इस मार्ग पर साइकिल स्टैंड बस स्टैंड फुटपाथ अंडरपास और यूटलिटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे । इस योजना की कुल लागत 92.99 करोड़ रुपये है और 24 महीने के भीतर इस योजना को पूर्ण कर लिया जाएगा ।
=देवघर के कालीरेखा कुष्ठ आश्रम में 8 खंड, 64 इकाई के निर्माण की योजना का शिलान्यास किया। 4.54 करोड़ रुपये इस योजना की लागत है जो कि 12 महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
= बासुकीनाथ धाम में 10.71 करोड़ रुपये की लागत से क्यू कॉम्पलेक्स के निर्माण और संस्कार मंडप के विस्तारीकरण की योजना का शिलान्यास किया। 12 महीने में ये योजना पूरी होगी।
= चास , हजारीबाग और गिरिडीह में सेप्टेज योजना का शिलान्यास किया । 12 महीने के भीतर इन सभी योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है
=देवघर में 3.99 करोड़ और मेदिनीनगर में 1.47 करोड़ की लागत से शवदाहगृह का निर्माण होगा । इसमें विद्य्नुत शवदाह गृह , प्रतीक्षा कक्ष और प्रशासनिक कक्ष , स्नानगृह शौचालय और स्टाफ क्वार्टर आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।12 महीने के भीतर इस योजना को पूरा किया जाएगा ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.