Connect with us

Latest News

श्रम मंत्री ने केकेएन स्टेडियम में किया झडोत्तोलन

Published

on

देवघर,26जनवरी। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री राज पालिवार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज मुख्य समारोह स्थल के0के0एन0 स्टेडियम में झण्डोत्तोलन किया गया। इस दौरान अपने उद्गार में राजपलिवार ने मंगल पाण्डेय, महात्मा गाँधी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, डॉ0 भीम राव अम्बेदकर आदि वीर सपूतों को नमन करते हुए देवघर वासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही समता के साथ ममता, अधिकार के साथ आत्मीयता, वैभव के साथ सादगी आदि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नवनिर्माण के ये प्राचीन आधार हैं। इन्हीं के आधार पर भावी भारत का निर्माण किया जा सकता है। इनके द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रगतिशील कदमों की चर्चा करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गरीबों को घर के साथ-साथ धूँआ रहित चूल्हा देने का कार्य भी किया गया है ताकि लोगों का विकास हो सके। वहीं उनके द्वारा देवघर जिले को पालोजोरी, देवीपुर, करौं एवं मधुपुर को मिलने वाले चार आई0टी0आई0 कॉलेजों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा गया कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार अन्य सभी प्रखण्डों में भी आई0टी0आई0 कॉलेजों की स्थापना की जायेगी।
इसके पश्चात उन्होंने रघुवर सरकार की उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रकाश डालने का प्रयास किया एवं कहा कि हमारी सरकार आने के बाद झारखण्ड में बिजली में काफी सुधार हुआ है। कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई जलापूर्ति योजनाओं की शुरुआत की गई है। झारखण्ड सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु तत्पर है और पुनासी जलाशय निर्माण से देवघर में पेयजल की समस्या पूर्णरुप से समाप्त हो जायेगी।
देवघर जिला में सड़क निर्माण के संदर्भ में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जिला के विकास का पैमाना वहाँ की सड़कें होती हैं एवं देवघर जिला में सड़कों के निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जो स्वयं में विकास का जीता-जागता उदाहरण है। लोगों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन पूरी तन्मयता और लगन से कार्य कर रही है, जो कि वाकई काबिले तारीफ है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु सरकार द्वारा सभी प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्य्नालयों में बैंच-डेस्क, बिजली एवं शौचालय की व्यवस्था की गई है ताकि इनके अभाव में छात्रों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
वहीं उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के माध्यम से सरकार द्वारा गरीब एवं विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के माध्यम से गरीब लोगों को राहत मिल पा रही है, उसी प्रकार झारखण्ड सरकार द्वारा यहाँ रोजगार के नये अवसर सृजन कर युवाओं के पलायन को रोकने का कार्य किया जा रहा है; ताकि अपने हीं क्षेत्र में रोजगार मिलने से लोग जीविकोपार्जन हेतु दूसरे राज्यों की ओर न जायें। साथ हीं उनके द्वारा देवघर के सभी प्रखण्डों में बनने वाले प्रखण्ड मुख्यालय भवन एवं प्रेस क्लब निर्माण की चर्चा करते हुए आशा व्यक्त की गई कि जिस प्रकार देवघर जिला प्रशासन अपने कार्यों से विकास के पथ पर तीव्रतापूर्वक अग्रसर हो रहा है, उससे हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि शीघ्र हीं यह पूरे राज्य में एक अच्छा स्थान प्राप्त कर लेगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, पी0एच0ई0डी0-स्वच्छ भारत मिशन, वन विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्पीयाडा, जिला जन-सम्पर्क विभाग, जिला कार्यालय, बाबा मंदिर श्राईन बोर्ड, पुलिस विभाग सहित देवघर के कई विभागों एवं सरकारी/गैर सरकारी विद्य्नालयों द्वारा आकर्षक झांकियाँ निकाली गई; जिसमें पी0एच0ई0डी0-स्वच्छ भारत मिशन की झांकी को प्रथम, जिला समाज कल्याण विभाग की झांकी को द्वितीय तथा जिला जन-सम्पर्क विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान को सांत्वना पुरस्कार एवं फायर ब्रिगेड को विशेष पुरस्कार प्रदान की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.