Connect with us

Latest News

28लाख महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुहैय्या कराएंगेःसीएम

Published

on

दुमका,25जनवरी। मुख्यमांत्री रघुवर दास ने कहा है कि 2018 के अंत तक राज्य की 28 लाख महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुहैय्या कराया जाएगा और मार्च तक 18लाख परिवारों को यह कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के बालीजोर गांव में आज प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत के तहत ग्रामीण बहनों को एलपीजी कनेक्शन वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक पैसे वाले ही एलपीजी कनेक्शन खरीदते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की गरिमा रखी और गरीबों के लिए एलपीजी योजना लेकर आये। राज्य सरकार ने भी तय किया है कि झारखंड के हर गरीब के घर में रसोई गैस पहुंचे। इसी को ध्यान में रखते हुए कहा है कि झारखंड देश का पहला राज्य है,जो गैस सिलेंडर के साथ चूल्हा देता है। मार्च 2018 तक 18लाख कनेक्शन दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में लोगों की चुनी हुई सरकार ने बेदाग शासन दिया है। वे झारखंड को बिचौलियों से, भ्रष्टाचार से, कालाबाजार से मुक्त करने की ठान चुके है, इसके लिए जनता का साथ चाहिए और बगैर जनभागीदारी के ये संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी कनेक्शन से स्वच्छ और स्वस्थ राज्य का निर्माण होगा। एलपीजी पंचायत में झारखंड की बहनें से चर्चा करें और उन्हें क्या कठिनाईयां आ रही है, आजादी के 68 साल में कई सरकारें आयी और गयी, उनकी योजनाओं का पैसा कहां जाता था, ये लोगों को समझने की जरुरत है, लेकिन राज्य सरकार ने इस व्यवस्था को बदलने का प्रण लिया। जनसहयोग से बिचौलिया प्रथा को समाप्त करना है, गांव-गांव में विकास समिति बनाये, हर महीने विकास समिति की बैठक हो, चिंतन हो कि गांव में विकास कैसे हो। सरकार सीधे विकास समिति को पैसा देगी, अगर इस जज्बे से काम करेंगे, जो राज्य से गरीबी मिटेगी। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि यदि लोग यह ठान लें, तो 2022 तक झारखंड में कोई बेदवा या कोई बेरोजगार नहीं होगा। लेकिन इसके लिए लोगों को जागरुक होना होगा,सरकार का उद्देश्य है कि राज्य की महिलाएं स्वस्थ, आत्मनिर्भर, जागरुक और सशक्त बनें। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि छह महीने में रांची के पास आरा केरम गांव आदर्श ग्राम बन गया, इस गांव में कोई नशा नहीं करता, सभी बच्चे स्कूल जाते है,उसी से सीख लेकर उन्होंने अधिकारियों को हफ्ते में एक दिन किसी गांव जाने का निर्देश दिया।दुमका उपायुक्त और टीम को बालीजोर गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, उन्होंने लोगों से अपील कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जरुर लिखवाएं, खासतौर से जिनकी उम्र 18साल हो गयी है, वे इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, विकास आयुक्त अमित खरे और मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.