Connect with us

Latest News

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र प्रारंभ

Published

on

सदन के मुख्य द्वार पर विपक्षी दलों ने सीएस व डीजीपी को हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
रांची,17जनवरी। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु हो गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की ।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण, संपूर्ण स्वच्छता अभियान ,ओडीएफ झारखंड, कौशल मिशन नौजवान और हुनरमंद झारखंड के संकल्प के साथ डिजिटल झारखंड ,मोमेंटम झारखंड ,जोहार योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना वित्तीय समावेशन मीठी क्रांति के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर वर्ग और क्षेत्र तक पहुंच नहीं तथा राज्य को समृद्धि के मार्ग पर त्वरित गति से आगे ले जाने के प्रयासों में बीते वर्ष नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं । राज्यपाल ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के उपरांत उद्य्नमियों को भू आवंटन के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने और राज्य में औद्य्नोगिक वातावरण के निर्माण के लिए सरकार द्वारा रांची-जमशेदपुर और बोकारो में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया ,जिसमें साढ़क छह हजार करोड़ रुपये के पूंजी निवेश और 50000 लोगों के प्रत्यक्ष रोजगार के सीजन के साथ 200 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य के खनिज के उत्खनन और इससे संबंधित कार्यों में पारदर्शिता के साथ साथ अधिकाधिक राजस्व की प्राप्ति के लिए इलेक्शन के माध्यम से खनिज आधारित क्षेत्र को चिन्हित कर करते हुए निविदा प्रकाशित कर खनन पट्टा आवंटित करने का कार्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के पहाड़डीहा क्षेत्र के स्वांसी स्वर्ण भंडार, रामगढ़ जिले के हरिहरपुर में चूना पत्थर , रांची के परासी स्वर्ण खनिज समेत चार ब्लॉकों की नीलामी सफलतापूर्वक कर दी गई है। राज्यपाल ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री सहज सफल हर घर योजना सौभाग्य की स्वीकृति दी गई है । इस योजना के तहत छूटे हुए अविद्य्नुतीकृत आवासों को विद्य्नुतीकृत करने के लिए गांव में आधारभूत संरचना मुहैय्या करायी जाएगी । उन्होंने बताया कि राज्य में कृषि पूरी तरह से मानसून पर निर्भर हैं , सरकार द्वारा मानसून पर राज्य के किसानों की निर्भरता को कम करने तथा उन्हें वर्ष भर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बंजर भूमि और राईस फैलो विकास योजना के तहत 300 करोड़ रुपए की लागत पर 2000 सरकारी और निजी तालाबों का गहरीकरण तथा जीर्णोद्धार की योजना पर काम शुरु किया गया है । उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड देश के अग्रणी राज्य में शुमार है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आदिम जनजाति परिवारों को खाद्य्नान्न योजना का लाभ दिया जा रहा है । राज्यपाल ने कहा कि राज्य में हर घर में शौचालय घर घर साफ पानी पहुंचाने की योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क रेल और हवाई सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रयासरत है गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए नमामि गंगे परियोजना साहिबगंज और राजमहल में चलायी जा रही है ।उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों में अनुबंध के आधार पर 25 सौ सहायक पुलिस की भर्ती की गई है ।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जनता ने मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में जो अपनी गहरी आस्था व्यक्त की है , उस आस्था और विश्वास को अक्षुण्ण बनाए रखना भी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को सदन की गरिमा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए । उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन की अपेक्षाओं अपेक्षाओं को पूरा करने उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए लोकतंत्र के इस मंदिर में सार्थक वाद विवाद होगा।
सदन में आज विगत सब से अब तक की अवधि में अनेक महत्वपूर्ण राजनेताओं साहित्यकारों पत्रकार और अन्य घटनाओं में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने अपने शोक संदेश में कहा कि रघुनाथ झा , मनोहर टेकरीवाल ,शाहिद अली खान , पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी , जलालुद्दीन अंसारी ,सत्येंद्र कुशवाहा, साहित्यकार दूधनाथ सिंह ,अनवर जलालपुरी और पत्रकार गौतम सिद्धार्थ प्रमुख है । मुख्यमंत्री रघुवर दास और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी आपने दल की ओर से इन दिवंगत आत्माओं के निधन पर शोक व्यक्त किया , जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कल पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरु होने पर विपक्षी दलों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायक मुख्य सचिव राजबाला वर्मा और पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय को पद से हटाने और उनके खिलाफ लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.