Latest News
10 हजार करोड़ का स्टील प्लांट जल्द- मुख्यमंत्री
तीसरा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी बोकारो में होगा, बोकारो के जयतारा गांव में शहीद लीलू, हिरु, पटल बाउरी के 40वें शहादत दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम
बोकारो,31अक्टूबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले 2 वर्ष के अंदर कपड़ा उद्य्नोग के क्षेत्र में 2 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी यह सिर्फ एक क्षेत्र का ब्योरा है। अन्य क्षेत्रों में भी लगातार कार्य हो रहा है ताकि राज्य से पलायन खत्म हो और यहां के लोगों को झारखण्ड में ही रोजगार से आच्छादित किया जा सके। दिसंबर 2017 में बोकारो में तीसरा वैश्विक निवेश सम्मेलन के तहत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा , जिसका उद्देश्य है बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में उद्य्नोग स्थापना का मार्ग प्रशस्त करना है। राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है इस कड़ी में जल्द 10 हजार करोड़ के स्टील प्लांट का शिलान्यास होगा। सरकार जाति, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। मुख्यमंत्री बुधवार को बोकारो जिला के चास प्रखंड स्थित जयतारा गांव के शहीद मेला मैदान में आयोजित शहीद लीलू, हिरु, पटल बाउरी के 40वें शहादत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का सृजन हो और महिलाएं स्वालंबन की ओर अग्रसर हो इस निमित्त मुख्यमंत्री उद्य्नमी सखी मंडल के जरिए महिलाओं को प्रशिक्षण और ऋण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। इस योजना से राज्य के 32000 गांव की 4 लाख 80 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड की धरती वीरों की धरती रही है। वीर शहीदों ने इस पावन धरती को शोषण, अत्याचार से मुक्त करने के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। ऐसे लोगों में समाज को एक दिशा देने और समाज को उनके हक के लिए जागरुक करने के लिए कई लोगों का अवतरण हुआ। ऐसे लोगों की कार्यप्रणाली, उनके सोचने के ढंग पर अमल करते और प्रेरणा लेते हुए हमसब को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि नूतन झारखंड का निर्माण हो सके।उन्होंने कहा कि जीवंत और जागृत समाज कैसे बने यह हम सबको मिलकर सोचना है क्योंकि समाज में बड़ी ताकत होती है। को भी समाज अगर चाहे तो वह अशिक्षा, गरीबी से खुद को मुक्ति दिला सकता है। हम सब को यह बात याद रखनी चाहिए कि स्वयंहित से हटकर समाजहित में काम करने से ही समाज का विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता विकास चाहती है। झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरा राज्य है। राज्य को विकसित बनाने, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु उद्य्नोग लगाना जरुरी है। देश की आजादी के 70 साल बीत गए लेकिन विकास नहीं हो पाया जबकि विकास के लिए 70 साल का समय बहुत अधिक होता है। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है तब से जातिवाद, संप्रदायवाद से हटकर गांव, गरीब और किसान के हित में कार्य हो रहा है। राज्य सरकार भी केंद्र सरकार की नीतियों उसके पद चिन्हों पर चलते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि चंदनकियारी की जनता औद्य्नोगिक और सामाजिक विकास चाहती है राज्य सरकार कोयला मंत्रालय से बात कर यहां बंद पड़े कोल ब्लॉक को पुनः प्रारंभ करने का कार्य करेगी ताकि क्षेत्र की जनता के हित में काम हो सके और वह रोजगार से जुड़ सकें।
इस मौके पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 1000 दिन के कार्यकाल में 64 विद्य्नुत विहीन गांव को रोशन करने का कार्य माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ है। चंदनकियारी और जैनामोड़ में पावर ग्रिड का कार्य निरंतर चल रहा है ताकि 24 घंटे सातों दिन बिजली क्षेत्र की जनता को उपलब्ध करा जा सके। 2019 तक क्षेत्र में 5 पावर सब स्टेशन का निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित है। कोल् ब्लॉक को पुनः प्रारंभ करने के लिए सेल को राज्य सरकार ने हस्तांतरित कर दिया है। उसे प्रारंभ करने की कवायद भी जल्द प्रारंभ होगी। राज्य सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली के जरिए विकास दर के मामले में पूरे देश में झारखण्ड दूसरा स्थान रखता है। जबकि आज से 3 वर्ष पूर्व विकास दर 4.2 था जो बढ़कर 8.6 हो गया है। सालों से लंबित बराज योजना के लिए 138 करोड़ का आवंटन राज्य सरकार ने किया है। यह योजना विगत क वर्षो से लंबित था। योजना के पूर्ण होने से कृषि के क्षेत्र में बहुत बदलाव परिलक्षित होगा। श्री बावरी ने कहा कि झारखंड निर्माण के 17 साल बाद को मुख्यमंत्री चास स्थित जयतारा गांव आकर अत्याचार, दमन, शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित किया है। चंदनकियारी इसके लिए कृतज्ञ है। माननीय मुख्यमंत्री को भगवान और शक्ति प्रदान करें ताकि झारखंड की जनता खुशहाल और समृद्धशाली बन सके।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जतारा गांव स्थित शहीद लीलू हीरो पटल बावरी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर बोकारो विधायक विरंची नारायण, जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी, चास के मेयर भोलू पासवान व अन्य उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
