Connect with us

Latest News

एयर फोर्स ने कराया अपनी ताकत का ऐहसास…

Published

on

हवा में विमानों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब…
दुमका,31 अक्टूबर। का दिन दुमका के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। सुबह सवेरे से ही बच्चे से लेकर युवा दुमका हवाई अड्डा की ओर जाते दिख रहे थे। ऐसा दुमका के इतिहास में पहली बार हो रहा था जब झारखण्ड का एक मात्र एयर फोर्स स्टेशन सिंगारसी अपनी स्वर्णजयन्ती वर्ष दुमका हवाई अड्डा पर मना रहा था। इस अवसर पर जिला प्रशासन की मद्द से भव्य एयर शो का आयोजन किया गया जिसमें इंडियन एयर फोर्स की टीम ने अपनी ताकत का एहसास कराया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्ेश्य वायु सेना की ताकत के एहसास कराने के साथ-साथ युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान वायु सेना के जाबाजों ने अद्भुत शक्ति एवं शौर्य का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि हम किसी से कम नही हैं। एयर शो के दौरान हैरतअंगेज करतब देख हजारों हजार की संख्या में मौजूद दर्शक रोमांचित हो गये। कार्यक्रम की शुरुआत में आकाश गंगा टीम ने 7000 हजार फीट की उचाई से झलांग लगाई और तिरंगे के रंग में रंगे पैराशूट से दुमका के हवाई अड्डे पर उतरे। पैराजंपर्स के इस कारनामें को देख कार्यक्रम को देखने पहुंचे लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा दुमका गुंजायमान हो उठा।
एयर फोर्स के सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम जैसे ही दुमका के आसमान में दिखी लोगों ने भरपूर तालियों के साथ उनका स्वागत किया। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने करीब 20 मिनट तक अपने करतब से लोगों का मनोरंजन किया। कुल चार विमान 700 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बादलों को चीरते हुऐ अपना भव्य प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान हवा में विमान अलग-अलग आकृति बनाकर लोगों अपना करतब दिखा रही थी।
एयर फोर्स के एयर वारियर ड्रील टीम के जबानों ने राईफल्स के जरिये ऐसा करतब दिखाया कि लोग दंग रह गये। साढ़े पाँच किलो वजन के राईफल को हाथ में फुटबॉल की तरह घुमाया तो पूरा ग्राउंड खड़ा होकर उन्हें सलामी देता नजर आ रहा था। युवाओं के साथ-साथ बच्चे- बूढ़े सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका भरपूर हौसला अफजाही किया।
इससे पूर्व बच्चों ने इस आयोजन के दौरान कराटे का प्रदर्शन किया तथा अपने विधा से लोगों को रोमांचित किया। वहीं दूसरी तरफ झारखंड के पारंपरिक नृत्य भी आकर्षण का केन्द्र रहा।
एयर शो की शुरुआत राष्ट्रगान की धुन से हुई। सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम के समापन पर ग्रुप कैप्टन अभिषेक झा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं तहे दिल से दुमका को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि दुमका जिला प्रशासन की जितनी भी तारीफ की जाय वो कम होगी। दुमका जिला प्रशासन ने इस आयोजन के लिए हर संभव मद्द किया। एयर फोर्स की टीम जिला प्रशासन को धन्यवाद देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश झा, दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, उप विकास आयुक्त शशिरंजन को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। युवाओं को उन्होंने कहा कि इंडियन एयर फोर्स एक बेहतर कैरियर है आप सभी युवा एयर फोर्स जरुर चुने।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी, शपथ ग्रहण समारोह तथा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला स्तरीय मैच के फाईनल में गोपीकान्दर ने शिकारीपाड़ा को टाई ब्रेकर में हराया। 2 से 4 नवम्बर को जोनल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता होगा जिसमें 6 जिला भाग लेंगे। जिसका आयोजन पुलिस लईन दुमका में किया जायेगा।
कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, पुलिस महा निरीक्षक अखिलेश झा, पुलिस अधिक्षक मयूर पटेल, ग्रुप कैप्टन अभिषेक झा, उप विकास आयुक्त शशिरंजन, प्रशिक्षु आई ए एस विशाल सागर, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, एयर फोर्स के वरीय अधिकारी के साथ-साथ दुमका जिला सम्मानित नागरिकगण तथा बड़ी तादात में लोग उपस्थित थे।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.