Latest News
विधि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी : मुख्य सचिव
रांची,7अक्टूबर। राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि विधि व्यवस्था के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शिथिलता वह किसी भी स्तर का हो, बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस अपने कार्यों से अपराध और अपराधियों में खौफ तथा आम जनता में विश्वास पैदा करें। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनायें रखने के लिये अपराध, अपराधियों, संगठित अपराधियों तथा संवेदनशील स्थल एवं अपराध संभावित क्षेत्र की प्रोफाईल तैयार करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध के विभिन्न सेक्टरों की प्रोफाईलिंग कर योजनाबद्ध तरीके से उसपर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि 13जी फोकस एरिया में जाकर माह में कम से कम चार बार कैंप करें । अपराध नियंत्रण के लिये सीसीए सहित सभी लंबित वारंटों को तुरंत अमल में लाने का, कुर्की के मामले निष्पादित करने, का निर्देश दिया गया है। सरकारी वकीलों के साथ प्रत्येक माह लंबित क्रिमनल वादों की समीक्षा करने तथा महत्वपूर्ण, संवदेनशील और जघन्य अपराध के वादों को फास्ट ट्रैक स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश दिया गया है। झारखंड अपराधमुक्त एवं भयमुक्त राज्य बने, यह सुनिश्चित करें। वे आज गृह, कारा विभाग की समीक्षा बैठक में सभी जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निदेश दे रही थीं।
मुख्य सचिव ने जेल प्रशासन को भी निर्देश दिया कि जेलों में नियमित अंतराल पर छापेमारी सुनिश्चित हो। अपराधियों का ई- प्रोडक्शन, ई- ट्रायल तथा ई- मुलाकात को पूर्णतः लागू करें। सभी कुख्यात अपराधी को अन्यत्र जेल में स्थानांतरित किया जाय। स्पीडी ट्रायल के लिये जितने भी वाद संसूचित हैं, उनका निष्पादन अविलंब करायें तथा संगठित अपराध की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा ने इन्टेलीजेंस सूचना को अपराध नियंत्रण में कारगर बताते हुए कहा कि चौकीदार, विशेष शाखा के पदाधिकारी एवं अन्य माध्यमों को सजग और सक्रिय रखते हुए प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेने का भी निदेश दिया। साथ ही कहा कि दैनिक गश्ती, सभी लॉज, होटल की नियमित चेकिंग तथा जुआ और शराब के अवैध अड्डे पर लगातार छापेमारी कर अपराध करने वालों के प्रति सख्ती से पेश आयें।
मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा ने राज्य में अफीम की खेती न हो इसके लिये नारकोटिक्स अधिनियम के अनुरुप कड़ी कार्रवाई करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में चोरी से अवैध अफीम की खेती की जा रही है तथा दूसरे प्रदेशों में सप्लाई की जा रही है उनके संचालकों एवं सिंडीकेटों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने निदेश दिया है कि जिन खेतों में अफीम की खेती की जाती है, उनके रैयतों एवं संबंधित पंचायतों के मुखिया को नारकोटिक्स अधिनियम के तहत नोटिस भेजें।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जिस प्रकार दुर्गापूजा एवं मुहर्रम के त्यौहारों में प्रशासनिक सक्रियता दिखाई दी है ठीक उसी प्रकार बिना किसी लापरवाही के दिवाली, छठ और काली पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था बनी रहे इसके लिये समूचित प्रबंध किये जायें। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर समूचित लाइट की व्यवस्था, साफ सफाई तथा अन्य सुविधाओं का खयाल रखा जाये एवं घाटों पर रेसक्यू की टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाय। मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने संयुक्त रुप से निदेश दिया कि कहीं भी कोई साम्प्रदायिक घटना होती है तो उसे अत्यंत गंभीरता से लें। जो इसके लिये संभावित क्षेत्र हो तो उसे पूरी तरह सेनेटाईज किया जाय। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पहले से ही कार्रवाई करें। पूर्व के अभियुक्त तथा संभावित लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाय। श्रीमती राजबाला वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपराध करने वालों के विरुद्ध पूरी कड़ाई एवं सख्ती से पेश आयेगी। कानून ही सर्वोपरि है। डीसी और एसपी की सबसे अहम प्राथमिकता अपराध नियंत्रण होनी चाहिये। बैठक में मुख्य रुप से पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
