Latest News
समाज को नयी सोच और नयी नेतृत्व की जरुरत है – सुदेश
समुदाय अपनी प्राथमिकता तय करे
रांची,22अगस्त। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने आज रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासभा का जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गैर जरुरी चीजों में हमेशा उलझाया जाता है, उलझन है तो इसी में रास्ता निकालने का सही अवसर भी है। अल्पसंख्यकों के साथ हमेशा असुरक्षा और पहचान का सवाल बना रहता है। उन्होंने कहा कि भय (सुरक्षा, पहचान) भूख (तालीम, रोजगार, बेहतर जीवन स्तर) के लिए पहल करना होगा। समुदाय अपनी प्राथमिकता तय करना होगा। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्थापित मापदंड से आगे पहल करना होगा। समाज को नयी सोच एवं नयी नेतृत्व की जरुरत है। आजसू पार्टी नए नेतृत्व की नई कतार खड़ी कर रही है। पार्टी नए नेतृत्व को अवसर देगी। आपकी जो सोच है, उसे पार्टी के मंच से आप रखें ताकि आवाम तक पहुंचे। बस आप वक्त का सही इस्तेमाल करें। आपको वक्त को और सिस्टम को खींच कर लाना है। ये जिम्मेवारी आपकी है। आप खुद को ऐसा गढें, कि लोग आपको पढ़ें। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासभा हमें एक मंच और अवसर दिया है जहां हम अपनी मूल अभाव एवं समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं। उसके हल के लिए पार्टी पहल करेगी। यह महासभा नए नेतृत्व को उभरने का अवसर देगी। इस अवसर पर रांची विश्व विद्य्नालय के पूर्व कुलपति डॉ शीन अख्तर ने कहा कि आज का जलसा ऐतिहासिक अहमियत रखेगा। लोगों को जगाने और जोड़ने का कार्य करेगा। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि राजनीति से जो समाज किनारा कर लेती है तो कमतर लोग उसपर हुकुमत करने लगते हैं। इसलिए मुश्लिम युवाओं को राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सम्मेलन में लिए कई प्रस्ताव पारित किये गये, जिसमें राज्य के निम्न इकाइयों तक संगठन को खड़ा करने , पार्टी के विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, पार्टी नए नेतृत्व की नई कतार खड़ा करेगी और नेतृत्व का अवसर देने और मूल विषयों से झारखंड की राजनीति को नहीं भटकने देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संयोजक मंडली का गठन किया गया जिसमें अनवर खान, तस्लिम हुसैन, कुदरत अंसारी, बबलू खान, कलीम अंसारी, शहजाद आलम, इदरिस अंसारी, मो उस्मान, रमजान मोमिन, मो सकुर, मो हारुन, शरिफ अंसारी, मिनहाज अंसारी, फैयाज अहमद खान, राजा खान, असलम अंसारी, मो मुखतार, मो असजद, फिरोज कुरैशी, अमानत अंसारी, जावेद आलम, अफरोज आलम को नियुक्त किया गया है।समारोह में डोरंडा एवं ओरमांझी से मो अलताफ आलम और उस्मान अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महसभा के अध्यक्ष नजरुल हसन हासमी ने तथा संचालन अनवर हुसैन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष बी के चांद, जयंत घोष, विनय भरत, रांची जिला प्रधान महासचिव आदिल अजीम, जिला परिषद सदस्य हकिम अंसारी, मुजिबुर्ररहमान, लाडले खान, शहजाद आलम, मोहसिन खान, मुर्तजा आलम, अनवर खान, कुदरत अंसारी, बबलू खान, शईद अंसारी, मुख्य रुप से उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
