Connect with us

Latest News

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया झंडोत्तोलन

Published

on

सरकार की उपलब्धियां गिनाया, नौ संकल्प लेने की अपील
रांची,15अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झंडोत्तोलन किया और मिलीजुली परेड की सलामी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि अगर राज्य में कृषि और उद्य्नोग का समुचित विकास हो जाए तो आधी से अधिक समस्याएं खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरका कृषि और उद्य्नोग के विकास पर सबसे अधिक ध्यान दे रही है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके इसके लिए डोभा, तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। लघु एव सीमान्त कृषिकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 20,000 पम्प सेट का वितरण किया जा रहा, इसके अलावा 1000 सोलर वाटर पम्प 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी जा रही है।उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 270 प्रखण्डों में कृषि सिंगल विंडो की स्थापना भी की गई है। किसानों की मदद करने के लिए हमनें मुख्यमंत्री किसान राहत हेल्प लाईन शुरु की है जहाँ किसान अपनी को भी समस्या बता सकते हैं और सिर्फ 3 दिन में उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। किसान हमारे अन्नदाता हैं और ये मंजूर नहीं है कि किसानों को कोई मुश्किल हो,इसलिए मुख्यमंत्री किसान राहत कोष का भी गठन किया है, उन्हें कोई दिक्कत आए भी तो वो तुरंत हल होगी। आज के दौर में बाजार के एक बड़े भाग में प्रसंस्कृत उत्पादों की माँग बढ़ी है। राज्य में हर्बल के अलावा फल और सब्जी उत्पादन की भी प्रचुर संभावना है। राज्य में प्रोसेसिंग प्लांट लगाये जा रहे हैं। पूर्वोत्तर भारत में अपने तरह का पहला प्लांट नगड़ी में फ्रूट भेजिटेबल प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया है। जिससे किसानों को उनकी उपज का भरपूर लाभ होगा। सब्जियों के मामले में न सिर्फ आत्मनिर्भर है बल्कि पड़ोसी राज्यों बंगाल, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों को सब्जियों का निर्यात भी कर रहा है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है।इसके अलावा कृषि के साथ दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि का व्यवसाय भी आय संवर्द्धन के मजबूत साधन है। दुग्ध उत्पादन में हमें न सिर्फ आत्मनिर्भर बनना है बल्कि डेयरी उत्पादों के निर्यात द्वारा आय में वृद्धि भी करनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में उद्य्नोगों का विस्तार भी अहम् है यही वो रास्ता है जिस पर चलकर न सिर्फ रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं बल्कि राजस्व में भी वृद्धि कर प्रदेश को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जा सकता है। झारखण्ड में औद्य्नोगिक विकास की अपार संभावना को देखते हुए अच्छी नीतियां बनायी गयी, जिसमें बड़े उद्य्नोगों के साथ-साथ लघु और मध्यम उद्य्नोगों पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। इस नीति के तहत् मुख्यतः हैंडीक्राफ्ट, ऑटो मोबा ल, हैण्डलूम, आई0टी0, सीमेंट, इलेक्ट्रिक्ल, रबड़, खादी एवं टेक्स्टाइल उद्य्नोगों में आधुनिकीकरण एवं मार्केटिंग पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रुप से सशक्त नहीं होंगी, तब तक झारखण्ड को एक विकसित राज्य बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् सिलेंडर के साथ गैस चूल्हा मुफ्त दिया जा रहा है ताकि माताओं एवं बहनों को कोयला एवं लकड़ी के धुँओं में नहीं जीना पड़े। इसके अलावा झारखण्ड देश का एकलौता ऐसा राज्य है जहां महिलाओं के लिए सिर्फ एक रुपया में 50 लाख रुपये तक की रजिस्ट्री हो रही है। उन्होंने कहा कि उद्य्नमी सखी मण्डल का गठन किया जा रहा है। सरकार इनका कौशल विकास कर इन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। साथ ही कम्बल, तौलिया, साड़ी, चादर, स्कूल ड्रेस, अण्डे आदि की खरीदारी बाहर से न कर उद्य्नमी सखी मण्डल के माध्यम से की जायेगी। इससे गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण महिलाएं आर्थक रुप से सशक्त होगी। 1 लाख सखी मण्डलों को डिजिटल व्यवसाय के लिए स्मार्ट फोन वितरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही, राष्ट्र की शक्ति है, देश का भविष्य है। बेरोजगारी हटाओ यह हमारे एजेंडा का महत्वपूर्ण संकल्प है। सरकारी नौकरियों में नियुक्ति की जा रही है। साथ ही अपने राज्य में युवा शक्ति की क्षमता विकास के लिए कौशल विकास हेतु कार्य कर रही है ताकि उन्हें निजी निवेश में रोजगार मिल सके या स्वरोजगार कर अपने पैर पर खड़े हो सकें। राज्य के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अगले 2022 तक स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत् राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमान पर पाइप जलापूर्ति की योजना सहित जिला मिनरल फाउण्डेशन की राशि से आने वाले वर्ष में करीब 3000 करोड़ की जलापूर्ति योजना स्वीकृति के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि एक समग्र स्वास्थ्य नीति बनायी गयी है, जिसके तहत दुमका, हजारीबाग एवं मेदिनीनगर में नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जो वर्ष 2018 से चालू हो जायेगी। मेडिकल कॉलेज को साथ 500 शैयया के अस्पताल का भी निर्माण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त चाईबासा, बोकारो एवं कोडरमा में भी मेडिकल कॉलेज तथा 500 शैयया वाले अस्पताल की स्वीकृति पर कार्रवाई की जा रही है। एम्बुलेंस सेवा को सु॰ढ़ किया जा रहा एवं शीघ्र ही 300 अतिरिक्त एम्बुलेंस राज्य में उपलब्ध होंगे जिन्हें 108 नं. डायल कर बुलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विकास की अविरल धारा प्रवाहित होती रहे इसके लिए आधारभूत संरचना का पर्याप्त विकास होना आवश्यक है। इसलिए आधारभूत संरचना के विकास पर हमारी सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण सड़को का निर्माण किया जा रहा है।
90 प्रतिशत गांवों तक बिजली पहुंचा जा चुकी है तथा मार्च 2018 तक हम शत-प्रतिशत विद्य्नुतीकरण के लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं। आनेवाले वर्ष में 24ग7 लोगों को बिजली मिले, इसके लिए तीव्र गति से विभाग काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ तक कानून व्यवस्था की बात है तो किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। कानून तोड़ने वाले पर कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई होगी लेकिन साथ ही लागों को ये भी ध्यान रखना होगा कि उनके किसी कार्य में किसी दूसरे व्यक्ति की भावना तो आहत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में उग्रवाद की घटनाओं में पिछले वर्षों की तुलना में काफी कमी आयी है। सबको सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है।उन्होंने भटके हुए युवाओं से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौट आए और शांति से जीवन बसर करे।उन्होंने कहा कि सरकार सरकार का लक्ष्य है विकास की धारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। हर गरीब तक विकास की किरण पहुँचे। पंचायती व्यवस्था स्वशासन का माध्यम बने, इस दिशा में सरकार काम कर रही है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को नौ संकल्प भी दिलाये, जिसके तहत झारखंड को स्वच्छ बनाने, गरीबी को मार भगाने, भ्रष्टाचार को नहीं पनपने देने, उग्रवाद को उखाड़ फेंकने, परिवारवाद का खात्मा करने, अशिक्षा को दूर भगाने, जातिवाद को जड़ से समाप्त करने, संप्रदायवाद को नहीं पनपने देने और बेरोजगारी दूर भगाकर युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ये संकल्प सिर्फ संकल्प नहीं है, ये आने वाले वक्त में न्यू झारखण्ड के लिए खुद से किए गए वादे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तरफ से हर वक्त इन्हें पूरा करने में लगी है , लेकिन ये तभी पूरे होंगे जब उन्हें आगे भी सभी का साथ मिलता रहेगा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.