Connect with us

Latest News

विकास वृद्धि दर में झारखण्ड देश में दूसरे नम्बर पर

Published

on

22सितंबर को सरकार के 1000दिन होंगे पूरे, सीएम ने उपलब्धि व कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा बैठक
रांची,13जुलाई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा किया है कि उनके नेतृत्व में राज्य में सरकार गठन के बाद पिछले ढ़ाई साल में झारखंड का तेजी से विकास हुआ है और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मानकों पर इस पर मुहर भी लगी है। उन्होंने बताया कि हाल में आयोजित नीत आयोग की बैठक में भी झारखंड के कार्यां की काफी प्रशंसा हुई। मुख्यमंत्री आज रांची में सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने के उपलब्ध में उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद राज्य में पहली बार वर्ष 2014 में उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, इस सरकार से काफी जनआपेक्षाएं है, देश के मानचित्र पर उभरते झारखंड को नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2017 को जब राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होंगे, तब सरकार की उपलब्धियों को सबके सामने लाने की जरुरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्ब्रेला स्कीम तैयार हो अर्थात किसी एक कार्य के बजाए समग्र रुप से उन सभी कार्यों को एक छतरी के नीचे लाया जाए। अम्ब्रेला स्कीम गरीब जनता की खुशहाली के लिए समर्पित हो। अगले साल जनवरी से वित्तीय वर्ष शुरु होगा। इसके लिए विभाग पहले से तैयारी पूरी कर लें। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों ने पिछले ढ़ाई साल की उपलब्धि पर जानकारी दी। उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का निर्णय हुआ। रघुवर दास ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी जनोपयोगी योजनाओं हेतु पहले बैठकर नीति तय करें। फिर इसी के अनुरुप फाइलों का मुवमेंट हो। जो अधिकारी बार-बार फाइल लटकाते हैं, उन्हें चिह्नित करें। फाइल ट्रैकिंग सिस्टम जल्द लागू करें। जहां तय अवधि से ज्यादा फाइल लटकेगी, सरकार उस अधिकारी को रिटायरमेंट दे देगी। काम नहीं करनेवाले अधिकारी बर्खास्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के सचिवों से कहा है कि 15 दिनों में ऐसे नियमों की सूची बनायें जो आज के समय अप्रसांगिक हैं। सरकार उन्हें समाप्त करेगी। ऐसे नियमों का सुझाव दें, जिससे जनहित के कामों में तेजी आ सके। उन्होंने सभी सचिवों से सप्ताह में एक दिन दूसरे जिले के दौरे पर जाने का निर्देश दिया, जिससे धरातल पर काम में तेजी आये। इसी प्रकार पुलिस अधिकारियों को भी थाने का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को जिम्मेवार बनायें। हम जनता के शासक नहीं सेवक हैं, इस भावना के साथ अधिकारी काम करें। तकनीक का प्रयोग बढ़ाकर हम भ्रष्टाचार और बिचौलियों को समाप्त कर सकतें है, इसलिए तकनीक का उपयोग हर विभाग करें। नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह ने कहा कि आम आदमी को केन्द्र में रखते हुए हमें अपनी योजनाएं बनानी चाहिए तथा उनका कार्यान्वयन करना चाहिए। खाद्य्न आपूर्ति मंत्री श्री सरयू राय ने बेहतर कार्य करने के लिए टीम झारखण्ड के अधिकारियों को बधाई दिया।
सभी विभाग के विभागीय प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग के 22 सितम्बर तक अर्थात 1000 दिनों में पूर्ण हो गए और होने वाले कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया तथा आने वाले दिनों की कार्य योजना का भी रेखांकन प्रस्तुत किया।
बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य सचिव श्री अमित खरे ने बताया कि सरकार ने इस साल बजट में 142 योजनाएं शुरु करने की घोषणा की थी, इसमें 114 पूरी कर ली गयी हैं। सभी योजनाएं अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएंगी। पिछले दिनों मुख्य सचिव राजबाला वर्मा तथा अपर मुख्य सचिव अमित खरे ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में झारखंड में हो रहे विकास कार्यों को सराहा गया तथा कई योजनाओं के कार्यान्वयन में झारखण्ड देश के प्रथम 5 राज्यों में रहा है। आज झारखण्ड की पहचान देश की मानचित्र पर विकास की दृष्टि से उभरते हुए झारखण्ड की हो रही है।
बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, खाद्य्न आपूर्ति मंत्री सरयू राय, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, डीजीपी डीके पांडेय, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव तथा सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.