Connect with us

Latest News

मृतक किसान पहले भी आत्महत्या की कोशिश कीःपूजा सिंघल

Published

on

 

अधिकारियों को भेज मौत के कारणों की जानकारी ली
रांची,2जुलाई। कृषि एवं पशुपालन विभाग सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि ओरमांझी प्रखंड के बिजांग ग्राम के राजदीप नायक के जहर खाने से मृत्यु की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, ओरमांझी, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची के साथ मृतक के घर जाकर परिजनो से मुलाकात की। पूछताछ के क्रम में जो बातें सामने आयी – मृतक की आयु 32 वर्ष थी, मृतक के पिता विनोद नायक के नाम पर 4 एकड़ जमीन है। मृतक दो भाई थे, बड़े भाई का नाम प्रदीप नायक है । सभी लोग का संयुक्त परिवार है। बड़े भाई प्रदीप के नाम पर एचडीएफसी बरियातू से 2015 मे 3.5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत है। ट्रैक्टर का उपयोग भाड़े पर ट -पत्थर ढोने के लिए किया जाता है। मृतक राजदीप नायक ही चालक के रुप मे इस ट्रैक्टर पर काम करता था। मृतक की पत्नी मजदूर का काम करती है। मृतक राजदीप विगत कुछ वर्ष पूर्व टीबी तथा गठिया रोग से पीड़ित था। उनकी पत्नी ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उनके आंखो की अधिकांश रौशनी चले जाने के बाद वे काफी परेशान रहते थे। घर में कभी किसी तनाव का जिक्र नहीं करते थे। उनकी पत्नी के द्वारा बताया गया कि 29 जून को रोज की तरह सुबह 8 बजे खाना खाकर बाहर निकले थे। 9 से 10 बजे के बीच जंगल की ओर जाकर शायद कीटनाशक दवा पी लिया हो, जिसकी सूचना पाकर उन्हे मेदान्ता हास्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई । उन्हे जहर खाते किसी ने नहीं देखा। मृतक के नाम पर किसी लोन अथवा नोटिस से संबंधित को साक्ष्य परिवार की ओर से नहीं दिखाए गए। मृतक की पत्नी के नाम पर पारिवारिक राशन कार्ड दिखाया गया, जिसके अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि जून माह के राशन और किरासन का उठाव किया गया है।
मृतक के पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखकर पारिवारिक लाभ, विधवा पेंशन, मां-बाप को वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवा करते हुए आच्छादित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को दिया गया तथा तत्काल अन्तिम संस्कार के लिए नकद राशि के साथ राशन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही पता लगाया जा सकता है।
आत्महत्या करने के प्रयास में रांची के एक निजी अस्पताल में भरती किसान के बारे में बताया कि उसका नाम राजदीप नायक है उनकी एक 10 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। उनकी पत्नी ने बताया कि राजदीप ने 29 जून के सुबह में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें राँची के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया था। वे 2 साल पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुके थे। उन्होंने बताया कि राजदीप नायक टी.वी एवं गठिया रोग से ग्रस्त है और पिछले एक महीने से उन्हें देखने में भी परेशानी हो रही थी।
पूजा सिंघल ने बताया कि राजदीप नायक के भाई ने 2015 में ट्रैक्टर का लोन लिया था। वह इस आत्महत्या करने के प्रयास को ट्रैक्टर के लोन न चुका पाने से परेशान होने के कारण उठाया जाने वाला कदम दिखाने की कोशिश कर रहा था ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.