Latest News
गंगा जलमार्ग विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा-गडकरी
मोदी फेस्ट का किया उदघाटन
रांची,8जून। केंद्रीय पथ परिवहन और जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि गंगा जलमार्ग झारखंड के लिए विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि इस जलमार्ग के विकसित होने पर डेढ़ लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। श्री गडकरी आज रांची के हरमू मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में ‘मोदी फेस्ट’ के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में अभी 52लाख किलोमीटर मार्ग है, जिसमें से तीन वर्ष पहले केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के गठन के वक्त मात्र 96 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग था और पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं प्रतिवर्ष होती थी, जिसमें डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती थी। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार के वक्त प्रति दिन मात्र 2किमी सड़क का निर्माण हो रहा था, लेकिन अब 23किमी सड़क का निर्माण प्रतिदिन हो रहा है और केंद्र सरकार ने एनएच का 2लाख किमी तक विस्तार करने की योजना बनायी है। नितिन गडकरी ने बताया कि साल 16800किमी एनएच निर्माण के लिए निविदा निकाली गयी और जब लंदन में उनकी मुलाकात विश्व बैंक के अधिकारियों से हुई, तो उन्हें बताया गया कि एक वर्ष में इतनी लंबी सड़क निर्माण गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार के आने के वक्त झारखंड में एनएच की लंबी लंबाई 2402किमी थी, इसे बढ़ाकर 5390किमी करने का निर्णय लिया गया है, जो दुगुना से अधिक है। पांच वर्ष के अंदर इन पथ निर्माण योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा और एक लाख करोड़ रूपये का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि पुरानी सरकार केकार्यकाल से ही रांची-जमशेदपुर एनएच निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन बैंक ही पीछे हट गये। अब केंद्र सरकार ने एनएचआई के माध्यम से 400करोड़ रुपये की योजना से इस हाईवे का निर्माण अगले साल दिसंबर महीने तक पूरा करा लेगी। इसके अलावा बरही से हजारीबाग, महुलुलिया से बहरागोड़ा समेत अन्य राजमार्ग का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रांची के रातू रोड में बनने वाले फ्लाई ओवर को भी मंजूरी दे दी गयी है और अगली बार वे इस फ्लाईहोर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। उन्होंने बताया कि साहेबगंज में गंगा नदी के जलमार्ग के विकसित होने और टर्मिनल का निर्माण होने समे अन्य कार्य पूरे हो जाने के बाद झारखंड बर्मा और बांग्लादेश से जुड़ जाएगा। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा है कि 5000एकड़ इस क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराये और इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस जलमार्ग के शुरू हो जाने के बाद खाद्य तेल और अन्य वस्तुओं के दाम कम जाएंगे और पूरे क्षेत्र का विकास होगा। अगली बार वे पत्रकारों को सात दिनों के लिए वाराणसी से हल्दिया तब बनने वाले जलमार्ग से लेकर साहेबगंज पहुंचेंगे। इसके लिए 40 रिवर पोर्ट भी बनाने का काम हो चुका है और रिवर पोर्ट के किनारे रेस्टोरेंट व होटल समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।
नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने मुंबई में पानी और सड़क पर चलने वाली एक बस को खरीदा है, पंजाब और तेलगांना सरकार ने भी ऐसी दो बसों को खरीदा है, झारखंड सरकार भी ऐसी बसों की खरीद करें, एक बस की कीमत दो करोड़ रुपये आती है। उन्होंने यह भी कहा कि 2018 के पहले वे पानी में पर चलने वाले हवाई जहान भी खरीदेंगे और मुख्यमंत्री के साथ बैठ कर वाराणसी से साहेबगंज तक की यात्रा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने एक नयी और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि स्वर्णरेखा नदी को भी जलमार्ग के रूप में रूपांतरित किया जाएगा और अक्टूबर में इसकी आधारशिला रखी जाएगी, इससे क्षेत्र में विकास के नये आयाम खुलेंगे। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में लोहा बनाने वाली कंपनी के आयरन स्लैग के पहाड़ खड़े हो गये है। बिहार में सड़क निर्माण के लिए गिट्टी (चिप्स) की कमी हो गयी है, सड़क निर्माण में इस आयरन स्लैग का उपयोग किया जाएगा और बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक जलमार्ग के माध्यम से इस स्लैग को लेकर जाएंगे। वहीं जलमार्ग के माध्यम से एनटीपीसी के 23 बिजली उत्पादन इकाईयों को भी कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे बिजली की प्रति यूनिट 50 पैसे सस्ती हो जाएगी। उन्होंने साफ किया कि वेलोगों को कोई सपना दिखाने का काम नहीं कर रहे है, आज तक नेताओं ने जनता कोमुर्ख बनाने का काम किया है, इसलिए लोगों को भरोसा करने में थोड़ी मुश्किल हो रही है, लेकिन उनकी सारें बातें रिकॉर्ड में है और हर वायदा पूरी होगी। उन्होंने बताया कि जब वे महाराष्ट्र में मंत्री थे, तो सरकार से मात्र 5 करोड़ रुपये लेकर 8000 करोड़ की लागत से मुंबई से पुणे हाईवे बनाने का काम पूरा किया और वे ही एक मात्र ऐसे मंत्री है, जिनका मंत्रालय कभी पैसे की कमी की बात को लेकर रोना नहीं रोता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को पूरा करने के लिए सही सोच, सही नेता और सही सरकार की जरुरत होती है। विकास के लिए सही दिशा, सही दृष्टि और सही नेतृत्व की आवश्यकता होता है। झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में भी तेजी से विकास हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, विमुद्रीकरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कौशल विकास योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन वर्ष के कार्यकाल में मं झारखंड का भी तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कंद्र सरकार के सहयोग से शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं और निवेश से युवाओं को रोजगार मिलना शुरू हो गया है और पलायन पर अंकुश लगा है।
मोदी फेस्ट केमौके पर आयोजित समारोह में मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सांसद रामटहल चौधरी, रांची नगर-निगम की महापौर आशा लकड़ा, विधायक अनंत ओझा, रामकुमार पाहन, डॉ. जीतु चरण राम, गंगोत्री कुजूर, नवीन जायसवाल, वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद और दीपक प्रसाद भी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
