Connect with us

Latest News

सीएम ने 40वर्षां से लंबित उत्तर कोयल परियोजना को मंजूरी दी

Published

on

इस परियोजना में अब तक 800 करोड़ रुपये की राशि की जा चुकी है खर्च
रांची,26अप्रैल। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लगभग 40 वर्षों से लंबित उत्तर कोयल जलाशय परियोजना (मंडल डैम) को शुरु करने पर अपनी सहमती प्रदान कर दी है। आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया गया। राज्य सरकार के प्रयास से इस परियोजना के संदर्भ में पी0एम0ओ0 और नीति आयोग की बैठक में भी चर्चा हुई। इस परियोजना के लिए भारत सरकार राशि प्रदान कर रही है।
बैठक में श्री दास ने कहा कि इस परियोजना के शुरु हो जाने से बड़े भूभाग को सिंचाई के लिए पानी मिल पायेगा और पलामू में होनेवाली पानी की समस्या से काफी हद तक निजात पायी जा सकती है। इस परियोजना के तहत पलामू टाइगर रिजर्व की 1007।29 हेक्टेयर वन भूमि अपयोजन किया जायेगा। इससे आबादी प्रभावित नहीं होगी।
बोर्ड की बैठक में जंगली हाथियों से होनेवाले जान-माल की क्षति कम करने के लिए वनरोपण के तहत बांस के रोपण को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने यह काम निकटवर्ती गांव के लोगों को देने का निदेश दिया, जिससे इसकी सही तरीके से देख-रेख हो सकेगी और उन्हें आमदनी भी होगी। हाथियों से होनेवाले जान-माल के नुकसान की क्षति का मुआवजा राशि भी बढ़ाई जायेगी। जानवरों की जल समस्या के निदान के लिए तीन वर्षीय योजना को मंजूरी दी गयी है। इसके तहत जंगलों में चेकडैम, छोटे तालाब आदि का निर्माण कराया जायेगा। बैठक में उधवा झील पक्षी आश्रयणी के इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत आनेवाली दो खदानों के लिए सशर्त पर्यावरण मंजूरी प्रदान की गयी है।
बैठक में विधायक ताला मरांडी, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, वन विभाग के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, खान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल समेत बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मंडल डैम परियोजना के तहत सात गांव (कुटकू, भजना, खुरा, खैरा, मंडल, मेराल और सनेया) की 1007.29 हेक्टेयर वन भूमि का अपयोजन होगा। इससे लातेहार व गढ़वा जिले की सिंचाई योजनाओं में लाभ मिलेगा। उत्तर कोयल जलाशय परियोजना की परिकल्पना 1960 के दशक में की गयी थी। 1970 के दशक में इसकी शुरुआत की गयी। परियोजना में कुटकू ग्राम के नजदीक बरवाडीह प्रखंड (लातेहार) में उत्तर कोयल नदी पर जलाशय व जलाशय से 96 कि0मी0 दूरी पर नदी के निचले प्रवाह में एक बैराज का प्रावधान था। बैराज और जलाशय का काम गेट को छोड़कर पूरा किया जा चुका है। इस परियोजना में अब तक 800 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। पहले जलाशय के गेट की ऊंचाई 367।28 मीटर प्रस्तावित थी, जिससे लगभग 6000 हेक्टेयर वन भूमि डूब क्षेत्र में आती। बाद में राज्य सरकार के प्रयास से गेट की ऊंचाई 341 मीटर की गयी है। इससे 1007।29 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित होगी। इस जलाशय योजना से पलामू टाइगर रिजर्व की जल संरक्षण क्षमता पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।वन्य प्राणियों पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.