Latest News
लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में झामुमो व भाजपा के बीच सीधी टक्कर के आसार
रांची,2अप्रैल। झारखंड में संतालपरगना का लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों सत्ता और विपक्ष के लिए प्रतिश्ठा का क्षेत्र बन गया है। राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा मुक्त संतालपरगना बनाने के आह्वान के साथ इस क्षेत्र में झामुमो को परास्त करने के लिए दिन रात एक किये हुए है वहीं झामुमो अपनी परम्परागत सीट को अपने कब्जे में रखने के लिए चैत महीने में गर्मी की परवाह किये बगैर पसीना बहा रहा है। भाजपा ने कभी झामुमो के कद्धावर नेता रहे पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मु को इस क्षेत्र में 09 अप्रैल को होनेवाले चुनाव के लिए अपना योद्धा बनाया है,जबकि झामुमो ने भी अपने पुराने योद्धा और इस क्षेत्र पर 1977 से लगातार कब्जा बनाये रखनेवाले पुराने खिलाड़ी साईमन मरांडी को एक बार फिर चुनावी समर में उतारा है। इस क्षेत्र में उपचुनाव के बाद से ही झामुमो और भाजपा के बीच आरोप – प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। दोनों दलों के बीच भारु जुबानी जंग से इस क्षेत्र में सीधी टक्कर में असार बन गये है। 1977 में बतौर निर्दलीय साईमन मरांडी ने पहली बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय मरांग मुर्मू को शुभ अंक महज 151 मतों के अंतर से परास्त कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद 1980 में साईमन मरांडी झामुमो के तीर-धनुश चुनाव चिन्ह से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी किस्टो चन्द्र मालतो को 7,857 मतों के अंतर से परास्त कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इस चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी पॉउल हांसदा को महज 619 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। 1985 में झामुमो के टिकट पर साईमन मरांडी ने लगभग 17,814 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पछाड़ा। 1989 में साईमन मरांडी राजमहल लोकसभा सीट से सांसद चुने गये। इसके बाद 1990 में लिट्टीपाड़ा सीट पर झामुमो ने उनकी पत्नी सुशीला हांसदा को मैदान में उतारा। इस चुनाव में भी श्रीमती हांसदा झामुमो के मजबूत किला को बचाने में सफल हुई। 1990 में सुशीला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के झानो रेवती टुडू को 17,100 मतों से गहरी शिकस्त देकर विधायक चुनी गयी। 1995 में झामुमो के टिकट पर दूसरी बार मैदान में उतरी सु ाला हांसदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फिलीचुनियस हेम्ब्रम को 5717 मतों से पराजित किया जबकि भाजपा के सोम मरांडी 9366 मत लाकर तीसरे स्थान पर रहे। 2000 में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में झामुमो की सुशीला हांसदा ने लगभग 30,436 मत प्राप्त कर सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ कर तीसरी बार विधायक चुनी गयी। 2005 में सम्पन्न चुनाव में भी झामुमो ने सुशीला हांसदा को चौथी बार इस क्षेत्र से मैदान में उतारा। इस चुनाव में सुशीला ने 29,661 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोम मरांडी को 6197 मतों से परास्त कर चौथी बार विधायक चुनी गयी। हालांकि इस चुनाव में 11 प्रत्याशियों के मैदान में रहने के बावजूद झामुमो और भाजपा के बीच सीधी टक्कर हुई जिसमें सोम मरांडी पूर्व की अपेक्षा 22,464 वोट लाने में सफल हुए। 2009 में झामुमो ने अपने पुराने योद्धा और सुशीला हांसदा के पित साईमन मरांडी को पुनः मैदान में उतारा। इस चुनाव में झामुमो और कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे डा.अनिल मरांडी के बीच सीधी टक्कर हुई और भाजपा के ठाकुर हांसदा तीसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में साईमन मरांडी झामुमो के तीर-धनुष चुनाव चिन्ह के सहारे 29,875 वोट बटोरने में सफल रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा.अनिल मुर्मू 24,478 वोट प्राप्त कर लगभग 5397 मतों से परास्त हो गये। जबकि भाजपा को महज 18,842 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 2014 में साईमन मरांडी झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इस चुनाव में झामुमो ने कांग्रेस के पुराने योद्धा और विधानसभा चुनाव के महज कुछ दिन पूर्व झाविमो छोड़ झामुमो मेंशामिल हुए डा.अनिल मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया । इस चुनाव में झामुमो के टिकट पर डा.मुर्मू रिकॉर्ड 25,083 मतों के अंतर से 1977 से लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करनेवाले भाजपा प्रत्या ा साईमन मरांडी को पराजित कर झामुमो के दुर्ग को बचाने में सफल हुए। 17 जनवरी 2017 को डा.मुर्मू का निधन हो जाने के बाद इस क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रहा है। राज्य में भाजपा की सरकार है और झारखंड विधानसभा में झामुमो मुख्य विपक्षी पार्टी है। इस कारण यह उपचुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए प्रतिश्ठा की सीट बन गया है। बदले राजनीतिक समीकरण के बीच भाजपा प्रत्या ा के रुप में इस उपचुनाव में पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू मैदान में है जबकि झामुमो के साईमन मरांडी सहित कुल दस प्रत्याशी अपने भाग्य की आजमाईश कर रहे हैं। भाजपा से लगभग 40 वर्षों से झामुमो के गढ़ को ध्वरत करने की रणनीति बनायी है और राज्य के मुख्यमंत्री,कई मंत्री,कई विधायको के साथ कई प्रमुख नेता को जनसम्पर्क अभियान में लगा दिया है वहीं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन,विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी,पार्टी के सचेतक नलिन सोरने सहित पार्टी कई विधायक और प्रमुख नेता लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे है। भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति के तहत दिवंगत विधायक की एक पत्नी और उनकी बच्ची को पार्टी में भामिल कर महिला भाक्ति का अपमान करने का आरोप लगाकर झामुमो को घेरने का प्रयास कर रही है। वही झामुमो दिवंगत विघायक डा.मुर्मू की दूसरी पत्नी को अपने साथ कर प्रचार अभियान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए है जबकि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपनी परम्परागत सीट को बरकार रखने के लिए दिन-रात जनसम्पर्क अभियान का संचालन करने में जुटे है। भाजपा 40 वर्शों से लिट्टीपाड़ा की जनता को विकास से महरुम रखने के लिए झामुमो और उसके प्रत्या ा साईमन मरांडी को जिम्मेवार बताकर झामुमो मुक्त संतालपरगना बनाने का आह्वान कर रहे है। वहीं भाजपा सरकार के ढाई साल के भासन काल को झामुमो झारखंड और झारखंडी जनता के हितों का विरोधी करार देते हुए छोटानागपुर का तकरी अधिनियम (सीएनटी)और संतालपरगना का तकरी अधिनियम (एसपीटी) में सं ाधन किये जाने के मसले पर जनता को गोलबंद करने के प्रयास में जुटा है। देखना है लिट्टीपाड़ा क्षेत्र से महज 151 मतों के भाभ अंकों के अंतर से प्रथम बार विजयी होकर अपने राजनीतिक जीवन की भारु आत करनेवाले साईमन मरांडी झामुमो के इस मजबूत किला को बचा पाते है या नहीं। वहीं भाकपा और झामुमो से राजनीति का ककहरा सिखनेवाले संतालपरगना की राजनीति के पुराने खिलाड़ी भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू उत्तर प्रदेश में हाल में चली मोदी लहर का लाभ उठा पाते है या नहीं। यह तो 13 अप्रैल को ही स्पष्ट ही पायेगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
