Latest News
लिट्टीपाड़ा विस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज
दिवंगत विधायक की दो पत्नियां आमने-सामने
रांची,17मार्च। झारखंड में लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर दिवंगत विधायक अनिल मुर्मू की दो पत्नियां खुलकर आमने-सामने आ गयी है। स्व. अनिल मुर्मू की दोनों पत्नियां उपचुनाव के लिए अपना दावा ठोक रही है। बड़ी पत्नी के साथ झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी साथ है,तो छोटी झामुमो कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर इस पर अपना हक जता रही है।
लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक अनिल मुर्मू की बड़ी पत्नी युनिकी युडोरा हांसदा को टिकट दिलाने के लिए महशेदपुर से पार्टी विधायक स्टीफन मरांडी लॉबिंग कर रहे है। जानकारों का कहना है कि बड़ी पत्नी स्टीफन मरांडी की करीबी रिश्तेदार है, वहीं छोटी पत्नी शबनम हांसदा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर अपना हक लेना चाहती है। छोटी पत्नी का कहना है कि स्टीफन मरांडी उनके परिवार में गुटबाजी करा रहे हैं और फूट डाल रहे हैं।
इधर,राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के पुत्र बसंत सोरेन को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यह सीट झामुमो की गढ़ मानी जाती है, पिछले कई दशकों से इस सीट पर झामुमो की पैठ है।
दूसरी तरफ भाजपा की नजर दोनों पत्नियों पर है, भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कल रांची में होने वाली है और इस बैठक में भी पार्टी की ओर से शबनम हांसदा व युनिकी हांसदा के नाम पर विचार हो सकता है। वहीं अनिल मुर्मू के पहले इस सीट से लंबे समय तक विधायक रहे साइमन मरांडी भी दावेदार माने जा रहे है। उन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़ी है और यदि झामुमो की ओर से पुनः टिकट देने का भरोसा दिलाया जाता है, तो वे झामुमो में पुनः वापस शामिल हो सकते है। इस सीट से साइमन मरांडी की पत्नी भी चार बार विधायक रह चुकी है।
लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर झामुमो की बैठक
लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के सिलसिले में प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज रांची में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई । पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टीफेन मरांडी ने कहा कि औपचारिक रुप से प्रत्याशी की घोषणा एक दो दिनों में कर दी जाएगी।
एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा
लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के लिए आगामी 9अप्रैल को होने चुनाव के सिलसिले में अब तक केवल एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा भरा है। आगामी 21 मार्च तक उम्मीदवार अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। अगले दिन पर्चां की जांच की जाएगी और 24 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंग े। वोटों की गिनती 13अप्रैल को की जाएगी।
लिट्टीपाड़ा विस उपचुनाव को लेकर भाजपा भी रणनीति बनाने में जुट्टी
अनंत ओझा व लुईस मरांडी चुनाव प्रभारी बनाये गये, चुनाव समिति की आज होगी बैठक
लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में पार्टी की ओर से उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों का मनोनयन कर दिया गया है और कल रांची में पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी बुलायी गयी है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा एवं राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी को चुनाव प्रभारी बनाया है।
लिट्टीपाड़ा विस उपचुनाव में कांग्रेस ने झामुमो को समर्थन का दिया संकेत
झारखंड में लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को समर्थन देने का संकेत दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि विपक्षी मतों में बिखराव न हो, इसके लिए झामुमो से बातचीत चल रही है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
